गुना। (सिकंदर जाट) गुना जिले के बीनागंज क्षेत्र से 40 यात्रियों का एक दल पैदल वैष्णो देवी दर्शन के लिए रवाना हुआ है। इस दल का गुना में एक होटल पर सरपंच के द्वारा स्वागत भोजन की व्यवस्था की गई। और मां वैष्णो देवी दरबार तक पहुंचने के लिए शुभकामनाएं अर्पित की गई। यह 40 लोगों का दल 13 सालों से निरंतर वैष्णो देवी यात्रा पर जा रहा है और यात्रा का यह 14वा साल है।
इस दल ने बीनागंज से 29/7/24 को यात्रा प्रारंभ की और आज बुधवार को भोजनालय पर भोजन प्रसादी स्वागत सरपंच रमेश सिंह रघुवंशी श्यामपुर पुरा द्वारा किया गया।
बलदेव सिंह मीना और रणधीर सिंह मीना ग्राम रानी खेजरा बीनागंज दोनो यात्रा प्रमुख है।