This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

बड़ी खबरः खनन माफिया ने SDM की टीम पर किया हमला, गनमैन से धक्का मुक्की

User Rating: 0 / 5

Star InactiveStar InactiveStar InactiveStar InactiveStar Inactive
 

ग्वालियर। अंचल में खनन माफिया बेखौफ है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि खनन माफिया ने एसडीएम टीम पर ही हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना हस्तिनापुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरसअल मामला जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र का है जहां अवैध खनन परिवहन की सूचना पर पहुंचे एसडीएम सूर्यकांत त्रिपाठी की टीम पर हमला कर दिया। एसडीएम ने बिना रॉयल्टी की गिट्टी भरी हुई ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी थी, जब उनके गनमैन ने रोका तो खनन माफिया के गुर्गों ने अपनी बोलेरो गाड़ी को पहले ट्रैक्टर ट्राली के पास अड़ा दिया। गाड़ी हटाने कहा तो उसके साथ धक्का मुक्की का प्रयास किया। इस बीच मौका पाकर खनन माफिया ट्रैक्टर ट्राली लेकर भाग गया। एसडीएम ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भोगीपुरा निवासी कल्ली गुर्जर, एदल सिंह गुर्जर और उनकी मदद करने वाले डबका निवासी हरि सिंह गुर्जर के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।