This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव : 10 नगर निगम में बीजेपी का कब्जा, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

User Rating: 0 / 5

Star InactiveStar InactiveStar InactiveStar InactiveStar Inactive
 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगर निगम चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 10 नगर निगमों पर कब्जा कर लिया है। कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो गया है। राजधानी रायपुर से भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है, जहां उन्होंने कांग्रेस की दीप्ति दुबे को लगभग 1 लाख 53 हजार वोटों से शिकस्त दी। इस ऐतिहासिक जीत के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ पार्टी कार्यकर्ता जगह-जगह जश्न मना रहे हैं।
रायपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे ने कांग्रेस की दीप्ति दुबे को करारी शिकस्त दी। मीनल चौबे ने 1 लाख 53 हजार वोटों से जीत दर्ज की, जो इस चुनाव की सबसे बड़ी जीत रही। वहीं, रायपुर में ही पूर्व मेयर एजाज ढेबर भी पार्षद चुनाव हार गए हैं। उन्हें 1500 वोटों से हार का सामना करना पड़ा।
दुर्ग नगर निगम चुनाव में भाजपा की अलका बाघमारे ने कांग्रेस की प्रेमलता साहू को 67,000 वोटों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर जश्न मना रहे हैं।
धमतरी नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रामु रोहरा ने 34,085 वोटों से जीत दर्ज की। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया था, जिसके बाद मुकाबला निर्दलीय प्रत्याशी से था। रोहरा ने इस चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की।
कोरबा नगर निगम चुनाव में भाजपा की संजू देवी ने कांग्रेस की उषा देवी को 52,000 वोटों से हराकर जीत हासिल की। बिलासपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी ने कांग्रेस के प्रमोद नायक को 66,179 वोटों से हराया। रायगढ़ में भाजपा प्रत्याशी जीववर्धन चौहान ने कांग्रेस की जानकी काटजू को 36,365 वोटों से हराया। राजनांदगांव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। यहां भाजपा प्रत्याशी निखिल द्विवेदी कांग्रेस के मधुसूदन यादव से हार गए। जगदलपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी संजय पांडेय ने कांग्रेस के मलकीत सिंह गैदू को हराया। अंबिकापुर में भाजपा की मंजूषा भगत ने कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को 11,063 वोटों से हराया। चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल को भाजपा के रामनरेश राय ने 5,200 वोटों से हराया।
चुनावी नतीजों के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा में जश्न का माहौल है। लोरमी में भाजपा की जीत के बाद डिप्टी सीएम साव कार्यकर्ताओं के साथ जमकर थिरके, वहीं रायपुर में भाजपा नेता राजेश मूणत भी कार्यकर्ताओं के साथ झूमते नजर आए।
नगर निगम चुनावों के साथ ही 49 पालिका और 113 नगर पंचायतों में भी मेयर, पार्षद और अध्यक्ष पदों के लिए वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। कुल मिलाकर, इन चुनावों में भाजपा ने कांग्रेस पर भारी बढ़त हासिल की और छत्तीसगढ़ में अपना दबदबा कायम किया।
---------------
महाकुंभ में फिर लगी भीषण आग, सेक्टर 18 और 19 में कई टेंट सहित जले नोटों के बैग
प्रयागराज । महाकुंभ में शनिवार को फिर आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके के लिए रवाना हुईं। मेले में भारी भीड़ के कारण राहत दल को पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। आग की चपेट में कई टेंट आ गए। फायरकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं, जबकि भीड़ को सुरक्षित स्थान पर हटाया गया है।
शनिवार की शाम आग लगने के बाद मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि श्रीराम चरित मानस सेवा प्रवचन मंडल के शिविर में भी आग लगी। जब सभी लोग चले गए तब यहां आग लगी है। टेंट में रखे सारे सामान भी जल गए हैं। उसके साथ-साथ शिविर में तीन नोटों के बैग रखे हुए थे वो भी आग के चपेट में आ गए हैं। चश्मदीदों के अनुसार दो नोटों के बैग जलकर ख़ाक हो गए हैं।
खबर अपडेट की जा रही है…