गुना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अगले सप्ताह के संभावित दौरे के मद्देनज़र चांचौड़ा में प्रशासनिक तैयारियों एवं व्यवस्था संबंधी कार्यों को लेकर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी एवं वनमंडलाधिकारी अक्षय राठौर ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने लहरचा रोड बायपास स्थित नवीन दशहरा मैदान में बने हेलीपैड का निरीक्षण कर लेवलिंग, घास कटाई, सौंदर्यीकरण एवं रंगाई-पुताई कार्य समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद कृषि उपज मंडी प्रांगण बीनागंज में होने वाले कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर यातायात व्यवस्था, रूट चार्ट, बस पार्किंग, बैठक व्यवस्था, कानून व्यवस्था, स्टेज निर्माण, फायर ब्रिगेड और बैरिकेडिंग आदि की तैयारियों की समीक्षा की गई एवं संबंधित अधिकारियों को
आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के उपरांत मंडी कार्यालय में अधिकारियों की बैठक आयोजित कर विभिन्न प्रस्तावित शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रमों, जिले की उपलब्धियों एवं अन्य विषयों पर चर्चा कर तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान चांचौड़ा विधायक श्रीमती प्रियंका मीना, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक दुबे, एसडीएम चांचौड़ा रवि मालवीय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
--------------------------
आज 17 जुलाई को विद्युत प्रवाह रहेगा बाधित, ...लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी किया गिरफ्तार
गुना प्रबंधक कैन्ट विद्युत वितरण कंपनी लिमि. द्वारा दी गई जानकारी अनुसार 33/11 केव्ही नानाखेड़ी सब स्टेशन पर मेंटनेंस कार्य होने से दिनांक 17 जुलाई 2025 को प्रात: 11:00 बजे से दोपहर 02:00 तक विद्युत प्रवाह बाधित रहेगा। जिससे गोपालपुरा, एमपी नगर, नानाखेडी़, यादव रॉयल सिटी, पेंशनर मोहल्ला, ऊमरी हाउस, पुलिस कंट्रोल रूम, वृद्धाश्रम, भगतसिंह कॉलोनी, सासिंगा होटल, सिनायक हॉस्पिटल, गांधीनगर, पोल्ट्री फार्म नया ओद्यौगिक क्षेत्र आदि का विद्युत प्रवाह बाधित रहेगा। उक्त विद्युत कटोती समय को आवश्यकतानुसार घटाया अथवा बढा़या जा सकता हैं।
--------------------------------
10 वर्ष पुराने एक प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी किया गिरफ्तार
गुना जिले के चांचौड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार साहू और उनकी टीम द्वारा मारपीट के अलग 10 वर्ष पुराने एक प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार किया गया है ।
गौरतलब है कि वर्ष 2015 में आरोपी हुकुम सिंह पुत्र ऊंकारलाल भील निवासी ग्राम खानुपरा थाना चांचौड़ा के विरूद्ध चांचौड़ा थाने में अपराध क्रमांक 548/15 धारा 323, 294, 506, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज हुआ था । उक्त प्रकरण में आरोपी हुकुम सिंह भील के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर न्यायालय चांचौड़ा से न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 387/16 में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु स्थाई वारंट जारी हुआ था । पुलिस द्वारा वारंटी हुकुम सिंह भील की निरंतर तलाश की गई और जिसकी तलाश के क्रम में आज मुखबिर सूचना पर चांचौड़ा थाना पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही कर प्रकरण में लंबे समय से फरार वारंटी हुकुम सिंह पुत्र ऊंकारलाल भील निवासी ग्राम खानुपरा थाना चांचौड़ा को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ।
गुना

