This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

गणेश उत्सव पर महाराष्ट्र बना भक्ति का केंद्र, सिद्धिविनायक से लेकर लालबाग तक उमड़ा भक्तों का जनसागर

User Rating: 0 / 5

Star InactiveStar InactiveStar InactiveStar InactiveStar Inactive
 

मुंबई। आज 27 अगस्त को पूरे देश में गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। साथ ही महाराष्ट्र में भी उत्सव की रौनक देखते ही बनती है। हर गली, हर मोहल्ला रंग-बिरंगी लाइटों, झांकियों और गणपति मंडपों से सजा हुआ है। सुबह से ही मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में विशेष पूजा और आरती का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
मुंबई के लालबागचा राजा और पुणे के दगडूशेठ हलवाई गणपति के दर्शन के लिए प्रात: काल से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग लंबी कतारों में खड़े होकर गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि पूरे आयोजन के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही इस वर्ष महाराष्ट्र सरकार ने सार्वजनिक गणेशोत्सव को आधिकारिक रूप से ‘महाराष्ट्र राज्य महोत्सव’ का दर्जा दिया है। इससे गणेशोत्सव को और अधिक सांस्कृतिक महत्व और सरकारी सहयोग भी मिला है।
देशभर में गणेश चतुर्थी का उत्सव पूरे भक्ति-भाव से मनाया जा रहा है। दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य प्रदेश सहित देश के हर कोने के मंदिरों में विशेष आरती, गणपति शृंगार और पूजा-अर्चना की जा रही है। श्रद्धालु सुबह से ही मंदिरों में दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं। भव्य झांकियों, भक्ति गीतों और रंग-बिरंगे पंडालों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या और धार्मिक आयोजन किए जा रहे है, जिससे हर दिशा में आस्था और श्रद्धा की भावना दिखाई दे रही है।