This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

स्कूल संचालक के घर से 4 लाख नकदी और 30 लाख के जेवरात पार, चोरी की वारदात CCTV में कैद

User Rating: 0 / 5

Star InactiveStar InactiveStar InactiveStar InactiveStar Inactive
 

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्कूल संचालक को विदाउट वेरिफिकेशन नौकरानी रखना भारी पड़ गया, घर में चोरी की बड़ी वारदात हो गई। नौकरानी ने घर से साढ़े 4 लाख नकदी और 30 लाख के जेवरात चोरी कर नौ-दो ग्यारह हो गई। चोरी करने वाली दो महिलाएं CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
दरअसल मामला गौतम नगर थाना क्षेत्र का है, जहां स्कूल संचालक ने नीलम और पूनम नाम की दो महिलाओं को घर के काम के लिए रखा था। महज दो महीने नौकरी के बाद दोनों ने बुजुर्ग महिला को उलझाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। स्कूल से लौटने के बाद चोरी का खुलासा हुआ है।
फिलहाल दोनों महिलाओं की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। दोनों महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार महिला चोरों की तलाश में जुट गई है।