पटना. कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मतदाता अधिकार यात्रा को संबोधित करते हुए कहा, महाराष्ट्र में एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना से चुनाव को चोरी किया गया था. तकरीबन 1 करोड़ नए मतदाता को लोकसभा चुनाव के बाद मतदाता सूची में जोड़े जाते हैं. हमारे गठबंधन को जितने मत लोकसभा चुनाव में मिले उतने ही विधानसभा में मिले, लेकिन सारे के सारे नए मत भाजपा के खाते में गए. क्यों? क्योंकि चुनाव आयोग और भाजपा ने मिलकर वोट चोरी की. बिहार के युवाओं से मैं कहना चाहता हूं कि वोट चोरी का मतलब अधिकारों, आरक्षण, रोजगार, शिक्षा, लोकतंत्र और युवाओं के भविष्य की चोरी.
तेजस्वी यादव ने कहा कि- बिहार की धरती हैं यह. लोकतंत्र की जननी है. केवल दो भाजपाई लोग चुनाव आयोग से मिलकर लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं. बीजेपी के लोगों का दिमाग घुटने पर है. फैक्ट्री लगाएंगे गुजरात में और वोट चाहिए बिहार में. ठग लोग हैं ये. बिहार में डबल इंजन मतलब एक इंजन अपराध और दूसरा भ्रष्टाचार का इंजन.
वीआईपी पार्टी के नेता मुकेश सहनी बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए. पटना के अंबेडकर पार्क में जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. मुकेश सहनी ने बीजेपी पर विधायकों और सांसदों को खरीदकर सरकार बनाने का आरोप लगाया. तो वहीं, सीपीआई (एम) नेता दीपांकर भटाचार्य ने कहा कि – मोदी सरकार ने मतदाताओं का वोट छीनने के लिए एसआईआर की रची साजिश.
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष की मतदाता अधिकार यात्रा पर कहा, लोकतंत्र की डकैती करने वाले, जंगलराज के युवराजज् दोनों (राहुल गांधी और तेजस्वी यादव) का जन्म सोने की चम्मच के साथ हुआ है जो राजनीति को अपनी जागीर समझते हैं. लेकिन यह लोकतंत्र की धरती है, बिहार की जनता जवाब देगी.. बिहारियों के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाले लोगों को यहां लाकर सम्मानित किया गया है, लोग इसका जवाब देंगे.
देश




