गुना। गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अभिषेक दुबे, अपर कलेक्टर
अखिलेश जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत वंदे मातरम् और राष्ट्रीय गान के साथ हुई। तत्पश्चात गुनिया नदी कार्य की प्रगति चर्चा की गई। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यरत
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के सदस्यों ने सामाजिक सहयोग की पहल करते हुए गुनिया नदी के लिए 5,000 की राशि स्वेच्छा से प्रदान की। कलेक्टर ने पीएम आवास 2.0 की लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर शीघ्र प्रगति लाने के लिए निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने कहा प्रत्येक मंगलवार को पंचायत स्तर पर जनसुनवाई नियमित रूप से आयोजित की जाए तथा इसकी मॉनिटरिंग सभी एसडीएम सुनिश्चित करें।
सीएम हाउस और सीएम मॉनिटर की समीक्षा के दौरान सबसे अधिक शिकायतें पुलिस विभाग, एसडीएम गुना तथा सीएमओ चांचौड़ा से संबंधित पाई गईं। कलेक्टर ने इन शिकायतों का समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए। वहीं, पेंशन अधिकारी की अनुपस्थिति पर उन्हें नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए। ई-ऑफिस प्रणाली की जानकारी साझा करते हुए बताया गया जिले के सभी विभागों ने इसे लागू कर संचालन प्रारंभ कर दिया है।
बैठक के समापन पर सीएम हेल्पलाइन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कलेक्टर ने कहा प्रशासनिक कार्य एक टीमवर्क है और सभी अधिकारी-कर्मचारी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।
------------------------------------
दिव्यांगजनों को बसों में 50% किराया छूट की जानकारी प्रदर्शित होगी
गुना। गुना जिला प्रशासन समाज के सभी वर्गों विशेषकर दिव्यांगजनों के हितों की पूर्ति एवं संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से कलेक्टर की अध्यक्षता में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक दुबे, संयुक्त कलेक्टर डॉ. संजीव खेमरिया, एसडीएम चांचौड़ा रवि मालवीय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला कलेक्ट्रेट के जनसुनवाई कक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए। दिव्यांगजनों को लाभान्वित करने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जाए। इन शिविरों में नए दिव्यांगजनों की पहचान कर उन्हें उनकी आवश्यकता अनुसार मार्गदर्शन, सहयोग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। बैठक में कलेक्टर द्वारा समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्त पेंशन योजना, निशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री निशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया दिव्यांगजनों को आवास स्वीकृति में 6 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही नगर एवं कस्बों में नीलामी की जाने वाली दुकानों में पात्र दिव्यांगजनों को प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार आवंटन किया जाए। परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया यात्री बसों में दिव्यांगजनों को 50% किराया छूट, वाहनों पर कर में छूट की जानकारी शोरूम में प्रदर्शित करने तथा पात्र दिव्यांगजनों को विशेष शिविरों के माध्यम से लाइसेंस उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए। बैठक में घरेलू हिंसा के विरुद्ध जागरूकता शिविर आयोजित करने तथा हिंसा करने वालों पर सख्त कार्यवाही एवं एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए।
----------------------------------
उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित, ...कॉम्बिंग गश्त में फरार 98 वारंटी गिरफ्तार
गुना। गुना कलेक्टर के नवाचार के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सहायक ग्रेड 03 आशुतोष कुशवाह, जितेन्द्र राठौर, तहसील बमोरी के पटवारी गिरवर सिंह, जनपद पंचायत चांचौड़ा के पंचायत सचिव हरीश भार्गव, रोजगार सहायक लक्ष्मण मीना, जनपद पंचायत बमोरी के सचिव कुलदीप शर्मा एवं भगवान सिंह यादव को उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक दुबे सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय हैं कि प्रति माह उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने का नवाचार कलेक्टर द्वारा आरंभ किया गया है।
--------------------------------
कॉम्बिंग गश्त में फरार 98 वारंटी गिरफ्तार
गुना विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों, जिला बदर बदमाशों, इनामी आरोपियों एवं अन्य आपराधिक तत्वों की धरपकड़ और निगरानी हेतु हेतु सघन कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । साथ ही समय-समय पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में समय-समय पर एक साथ कॉम्बिंग गस्त कर अपराधिक तत्वों को तलाशा जा रहा है । इसी दिशा में विभिन्न वारंटों में फरार वारंटियों, इनामी बदमाशों, विभिन्न अपराधों में फरार आरोपियों आदि की गिरफ्तारी एवं जिलाबदर बदमाशों सहित गुंडा/ हिस्ट्रीशीट बदमाशों की निगरानी हेतु गुना पुलिस अधीक्षक द्वारा 31 अगस्त एवं 01 सितंबर 2025 की रात्रि में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस को एक साथ कॉम्बिंग गश्त किये जाने के निर्देश दिये गये ।
निर्देशानुसार पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में एक साथ व एक समय में कॉम्बिंग गस्त की गई । इससे पहले सभी पुलिस टीमों को संबंधित थाना प्रभारियों एवं अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, इसके बाद पुलिस टीमें निर्धारित क्षेत्रो में कॉम्बिंग गश्त हेतु रवाना हुईं ।
गुना पुलिस की इस कॉम्बिंग गस्त के दौरान पुलिस टीमों के द्वारा अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाश, स्थाई/गिरफ्तारी वारंटियों, इनामी आरोपियों, जिला बदर बदमाशों आदि सहित विभिन्न लंबित अपराधों में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश की गई, जिसमें पुलिस के हाथ विभिन्न वारंटों में लंबे समय से फरार चल रहे कुल 98 वारंटी (45 स्थाई एवं 53 गिरफ्तारी) गिरफ्तार किए गए ।
1- कैंट थाना : 10 स्थाई, 05 गिरफ्तारी
2- कोतवाली थाना : 04 स्थाई, 13 गिरफ्तारी
3- बजरंगगढ़ थाना : 05 गिरफ्तारी
4- म्याना थाना : 02 स्थाई, 03 गिरफ्तारी
5- बमौरी थाना : 06 गिरफ्तारी
6- फतेहगढ़ थाना : 01 स्थाई, 01 गिरफ्तारी
7- सिरसी थाना : 01 स्थाई
8- राघौगढ़ थाना : 14 स्थाई, 03 गिरफ्तारी
9- आरोन थाना : 03 स्थाई, 10 गिरफ्तारी
10- धरनावदा थाना : 06 स्थाई, 03 गिरफ्तारी
11- चांचौड़ा थाना : 02 स्थाई, 02 गिरफ्तारी
12- मृगवास थाना : 01 स्थाई, 02 गिरफ्तारी
13- मधुसूदनगढ़ थाना : 01 स्थाई
गुना




