This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

चमत्कार या कुछ औरः गणेश पंडाल के सामने से अचानक बहने लगी दूध की धारा, लगी लोगों की भीड़

User Rating: 2 / 5

Star ActiveStar ActiveStar InactiveStar InactiveStar Inactive
 

मंडला। मध्यप्रदेश के मंडला जिले के महाराजपुर स्थित आंगन तिराहा में भगवान गणेश पंडाल के सामने जमीन से दूध जैसी तरल पदार्थ की धारा निकलने लगी। गणेश पंडाल के सामे दूध की धारा फूटने की खभर आग की तरह फैली और देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई।
लोगों ने पूजा अर्चना शुरू कर दी। लोग नारियल फूल चढ़ाने लगे। कई लोग इसे प्रसाद समझकर बर्तन में भरकर ले जाने लगे। भीड़ की खबर के बाद मौके पर पुलिस और नगर पालिका की टीम पहुंची। मौके पर पुलिस पहुंची और नगर पालिका की टीम को जांच पड़ताल में जुट गई है।
बता दें कि लोग भगवान गणेश का चमत्कार समझ कर तरल सफेद पदार्थ को दूध समझ रहे है। तरल पदार्थ दिखने में हू-बहू दूध जैसा दिख रहा है। फिलहाल महराजपुर पुलिस ने मोर्चा को संभाला है। पालिका प्रशासन का कहना है कि यह सीवर लाइन का केमिकल भी हो सकता है, जो सीवर लाइन से बाहर निकल रहा है। सीवर लाइन कर्मचारी ने बताया की अभी हम भी कुछ नहीं कह सकते जांच के बाद ही वास्तविकता का पता चलेगा।