गुना। गुना जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गेल टाउनशिप में एक साथ नौ घरों में चोरी की वारदात होने से पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। टाउनशिप में सनसनी फैल गई, एक साथ 09 घरों में चोरी होने से चोरों ने लाखों रुपए के जेवर के साथ ही लाखों रुपए की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चोर अपने साथ क्या ले गए हैं। यह बात घरों के मालिक आने के बाद ही तय हो पायेगी कि आखिर चोरी कितने लाख की हुई है। लेकिन यह बहुत बड़ी बात है कि गैल टाउनशिप जैसे इलाके में एक साथ 09 घरों में चोरी होने से पुलिस की गश्त और गैल की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है।
फरियादी संतोष सिंह पुत्र छिद्दे सिंह कुशवाह उम्र 59 साल निवासी आदित्य पुरम ग्वालियर हाल गैल टाउनशिप एस बिल्डिंग में गैल टाउनशिप सुपरवाईजर के पद पर पदस्थ हूँ दिनांक 30.08.25 की रात्रि 09.00 बजे से सुबह 05 बजे तक मेरी नाईट डियूटी फैस -02 कालोनी में अपनी डियूटी पर तैनात था सुबह मुझे जानकारी प्राप्त हुई कि गैल कैम्पस में बने ब्लक के घरो में ताला तोडकर चोरी हो गई, मैने रैक्सको की सुरक्षा अधिकारी हाकम अली खांन को बताया साथ में पूरी सुरक्षा टीम व नाईट डियुटी की टीम को साथ लेकर चोरी हुए प्रलैट नंबरो में पहुंचकर देखा तो -01. सी-111 नरेन्द्र पटेल , 02 बी-162 आशुतोष ,03 बी-63 जगदीश प्रसाद , 04 बी-134 सौरभ , 05 बी-130 ललिता , 06 सी-109 विनय, 07 बी-127 इन्कूसिंह पत्नि स्व. शशिकान्त , 08- सी-97 व 09 बी-125 बुध्दीप्रकाश है जिनके नाम पर प्लाट अलोट है जो कुछ लोग अवकाश पर चले गये कुछ लोग ऑफ डियूटी पर है
इन सब घरो के मैन गेटो की कुन्दी टूटी तथा ताला टूटे पडे तथा कुछ घरो के टूटे ताले नहीं मिले है तथा चोरी गये घरो के दरवाजा खुले थे पूरी टीम द्वारा घरो के अंदर जाकर देखा तो घर के अंदर कमरो में बनी अलमारियो के दरवाजे खुले व सामान बिखरा हुआ था ज्वैलरी के डिब्बे खाली पडे थे जिनमे सोने चांदे के जेबर रखे थे चोरी गये सामान की जानकारी प्लेट वालो के आने पर ही अलग से दे दी जावेगी एवं पहचान की जावेगी अज्ञात चोरो द्वारा रात्रि में सभी प्लैटो के तालो व कुन्दी तोडकर चोरी कर ले गये है
उपरोक्त रिपोर्ट पर से जुर्म धारा 331(4),305(ए) भारतीय न्याय संहिता का पाया जाने से कायमी की गई अग्रिम विवेचना हेतु सउनि रामप्रसाद जाटव को दी गई ।
------------------------------
चोर सहित चोरी के माल के खरीददार गिर्राज अग्रवाल और राजेन्द्र सोनी गिरफ्तार
गुना। गुना कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा थाना अंतर्गत चोरी के एक प्रकरण में तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी चोर सहित चोरी के माल के खरीददार गिरफ्तार कर जिनसे चोरी हुए जेबर बरामद करने में सफलता हासलि की गई है ।
दिनांक 30 अगस्त 2025 को फरियादिया रोशनी लोधी निवासी पटेलनगर केंट गुना ने केंट थाने पर रिपोर्ट करते हुए बताया था कि वह एक निजी अस्पताल में काम करती है, दिनांक 16 अगस्त 2025 को उसकी नाईट ड्यूटी थी सुबह जब वह घर पहुंची तो उसके भाई ने बताया कि रात को जब वह पेशाब करने उठा तो घर से उसे अपने पड़ोस का अफजल भागते हुए दिखा । इसके बाद उसने घर में चैक किया तो एक बक्सा खुला होकर उसमें रखे सोने के एक जोड़ टॉप्स, सोने का एक मंगलसूत्र, चांदी के दो कड़े व चांदी की तीन जोड़ पायलें गायब मिलीं ।
इसके बाद उसने अफजल के घर जाकर उसके परिजनों को चोरी की बात बताई और अफजल से गहने बापस दिलाने का बोला तो उनके द्वारा अफजल के आने पर गहने बापस दिलवाने का बोला गया । इसके बाद से ही वह उनसे अपने चोरी हुए गहने मांग रही हैं लेकिन वह गहने वापस नहीं दिला रहे हैं । जिसकी रिपोर्ट पर से आरोपी अफजल खांन के विरुद्ध केंट थाने में अपराध क्रमांक 828/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।
02 सितंबर को मुखबिर सूचना से आरोपी अफजल पुत्र आरिफ खान उम्र 30 साल निवासी पटेलनगर कैंट गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं जिससे चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त चोरी करना स्वीकार किया और चोरी किए गए गहने सराफा बाजार में गिर्राज अग्रवाल और राजेन्द्र सोनी को बेंचना बताया । इसके बाद पुलिस द्वारा प्रकरण में दोनों आरोपी गिर्राज अग्रवाल एवं राजेन्द्र सोनी को नामजद कर धारा 317(2) बीएनएस इजाफा की जाकर आरोपियों की तलाश की गई और शीघ्र ही आरोपी अफजल खान से चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी गिर्राज पुत्र कैलाश अग्रवाल उम्र 40 साल एवं राजेन्द्र पुत्र गोपाल सोनी उम्र 56 साल निवासीगण सदर बाजार गुना को भी गिरफ्तार कर आरोपी गिर्राज अग्रवाल के कब्जे से 4.400 मिलीग्राम गला हुआ सोना तथा आरोपी राजेन्द्र सोनी के कब्जे से 22.66 ग्राम बजनी चांदी के दो कडे, 44.60 ग्राम बजनी तीन जोड पायलें कुल कीमती 35 हजार रुपये का मशरुका बरामद किया गया है ।
---------------------------
डोल ग्यारस पर रहेगा स्थानीय अवकाश, ...चैक वाउंस के प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार
गुना। गुना कलेक्टर द्वारा वर्ष 2025 हेतु जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किये गए है। घोषित स्थानीय अवकाश के तहत 03 सितम्बर 2025 डोल ग्यारस पर संपूर्ण जिला गुना के लिए स्थानीय अवकाश रहेगा। उक्त अवकाश जिले के कोषालय/उप कोषालय के लिये लागू नही रहेगा।
-----------------------------
चैक वाउंस के प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार
गुना कैंट थाना पुलिस द्वारा चैक वाउंस के 06 वर्ष पुराने एक प्रकरण में न्यायालयीन कार्यवाही से लंबे समय से फरार चल रहा स्थाई वारंटी गिरफ्तार किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि न्यायालय गुना में चैक वाउंस के प्रकरण क्रमांक 788/19 धारा 138 एनआई एक्ट में आरोपित रामलखन पुत्र रामचरण ओझा निवासी सांई बिहार कालोनी कैंट गुना के उक्त प्रकरण में न्यायालयीन कार्यवाही से लंबे समय से फरार रहने पर न्यायालय गुना से आरोपी रामलखन ओझा की गिरफ्तारी हेतु स्थाई वारंट जारी हुआ था ।
मुखबिर से मिली सूचना पर गुना कैंट थाना पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये प्रकरण में लंबे समय से फरार वारंटी रामलखन पुत्र रामचरण ओझा उम्र 40 साल निवासी सांई बिहार कॉलोनी कैंट गुना को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ।
---------------------
जुआ के दो फडों पर दबिश देकर कुल 13 जुआरी जुआ खेलते पकड़े
गुना। गुना जिले के आरोन थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया और उनकी टीम द्वारा जुए के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए जुए के अलग-अलग दो फडों पर दबिश देकर कुल 13 जुआरियों पर कार्यवाही कर कुल 24,100/- रुपये बरामद किए गए हैं ।
01 सितंबर 2025 की शाम जिले के आरोन थाना पुलिस को थाना क्षेत्र के ग्राम भौंरा गांव के रास्ते की पुलिया के पास खेत में कुछ लोगों के फड़ जमाकर तास पत्तों से रूपयों की हारजीत के दाव लगाकर जुआ खेले जाने की मुखबिर से सूचना मिलने पर जुआरियों पर कार्यवाही हेतु आरोन थाने से पुलिस की एक टीम द्वारा मौके पर दविश दी और जहां पर जुआ खेल रहे 08 जुआरियों को घेराबंदी कर दबोच लिया गया ।
जिन्होंने पूछताछ पर अपने नाम 1-दिनेश पुत्र भरोसीलाल अहिरवार उम्र 30 साल, 2-जितेन्द्र पुत्र हरवीर रघुवंशी उम्र 33 साल निवासीगण ग्राम सोबत, 3-शिवकुमार पुत्र मेहरबान रघुवंशी उम्र 32 साल, 4-सोनू पुत्र नरेन्द्र रघुवंशी उम्र 32 साल, 5-राजदीप पुत्र कल्याण रघुवंशी उम्र 38 साल, 6-पहलवान पुत्र मोतीलाल रघुवंशी उम्र 54 साल, 7-सोनू पुत्र मेरबान रघुवंशी उम्र 35 साल एवं 8-मनोज पुत्र ओमकार रघुवंशी उम्र 33 साल निवासीगण ग्राम भौंरा थाना आरोन जिला गुना के होना बताये । पुलिस द्वारा मौके से कुल 14,900/-रूपये नकदी सहित तास की एक गड्डी विधिवत जप्त कर जुआ खेलते पकड़े गये सभी 08 जुआरियों के विरूद्ध आरोन थाने में अप.क्र. 416/25 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।
इसी प्रकार बीती रात आरोन की नई गल्ला मंडी परिसर के टीन शेड के नीचे कुछ लोगों के जुआ खेले जाने की मुखबिर सूचना पर आरोन थाना पुलिस द्वारा तत्काल दबिश देकर जुआरियों की घेराबंदी की गई और एकदम से छापामार कार्यवाही कर मौके पर जुआ खेल रहे 05 जुआरियों 1-दीपक पुत्र कैलाशनारायण शर्मा उम्र 38 साल, 2-अंकित पुत्र घनश्याम शर्मा उम्र 36 साल, 3-गोलू उर्फ रॉकी पुत्र नरेन्द्र रघुवंशी उम्र 23 साल निवासीगण नारायण कालोनी आरोन, 4-लखन पुत्र पहलवान रघुवंशी उम्र 51 साल निवासी पुरी कालोनी आरोन एवं 5-गोलू पुत्र केशव रघुवंशी उम्र 30 साल निवासी अयोध्या कालोनी आरोन को दबोच लिया गया । पुलिस द्वारा मौके से कुल 9,200/-रूपये नकदी सहित तास की एक गड्डी विधिवत जप्त कर जुआ खेलते पकड़े गये सभी 05 जुआरियों के विरूद्ध आरोन थाने में अप.क्र. 418/25 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।




