This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

‘लातों के भूत बातों से नहीं मानते…’ CM योगी आदित्यनाथ का कड़ा संदेश, बोले- देश में नहीं चलेगा गजवा-ए-हिंद

User Rating: 5 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Active
 

बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में हुई जुमे के दौरान हुए विवाद (I Love Mohammad पोस्टर विवाद) पर सख्त रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि, अराजकता और कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि, जो लोग अव्यवस्था फैलाएंगे उनकी सजा वैसी ही होगी जैसी बरेली में हुई कार्रवाई थी।
सीएम ने कहा कि, कुछ लोग मानते हैं कि सरकार झुक जाएगी या माफी दे देगी, लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। उनका कहना था, “इन मूर्खों को पता नहीं कि आस्था को प्रेम नहीं, सम्मान दिया जाता है।” उन्होंने यह भी कहा कि, जिन बच्चों के हाथों में कलम होनी चाहिए, उनकी जगह पोस्टर पकड़ाकर अराजकता फैलाना सामाजिक और नैतिक रुप से गलत है।
योगी ने गजवा-ए-हिंद जैसे नारे लगाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि, ऐसी देश-विरोधी गतिविधियों को वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग गजवा-ए-हिंद का सपना देखते हैं, उनका अंत धर्मांतरण के मास्टरमाइंड छांगुर बाबा जैसा होगा। उनके शब्दों में यह “देश की भूमि पर पनपने वाला विचार नहीं” है। गजवा-ए-हिंद की कल्पना की तो जहन्नुम का टिकट बन जाएगा।
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे लव-जीहाद, धर्मांतरण और गायों के साथ होने वाली गोरक्षा-सम्बंधी घटनाओं के बारे में पुलिस व प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने कहा कि, ऐसे मामलों में राज्य अपना कड़ा कदम उठाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
योगी ने कहा कि, ड्रोन के नाम पर चोरी या भय फैलाने वालों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी और उनकी संपत्ति जब्त की जा सकती है। उन्होंने नागरिकों से कहा कि पहले समझाइए, फिर प्रशासन को सूचित कीजिए। अगर कोई दहशत फैलाता है तो प्रशासन उसे कानून के तहत रोकेगा।
बलरामपुर में सीएम ने 825 करोड़ रुपए की कुल 124 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इससे क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और जनसुविधाओं के विस्तार की उम्मीद जतायी जा रही है। कार्यक्रम से पहले योगी ने देवीपाटन के शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी के दर्शन किए और स्थानीय बच्चों से मिलकर चॉकलेट भी दी।
योगी ने कहा कि आस्था का मजाक या उसका प्रदर्शन सार्वजनिक अराजकता का माध्यम नहीं होना चाहिए। उन्होंने उन लोगों को कड़ी निंदा की जो बच्चों के हाथों में विवादित पोस्टर थमाते हैं और कहा कि इससे न केवल बच्चों का भविष्य प्रभावित होता है बल्कि समाज में भी तनाव बढ़ता है।