गुना। (पब्लिक टीवी समाचार ) गुना जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र की रुठियाई चौकी अंतर्गत एक होटल के सामने हुए दर्दनाक एक्सीडेंट में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक ही परिवार के मां बेटा और भाभी बताए जाते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, बीती देर रात्रि में रूठियाई चौडाखेडी निवासी युवक अपनी मां का गुना की निजी अस्पताल में हाथ फैक्चर का उपचार करा कर घर जा रहा था, कि रुठियाई तिराहे पर एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें तीनों बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। गुना जिला अस्पताल में उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई है। जिनके नाम हरदूम पुत्र गेंदालाल यादव उम्र 40 साल निवासी चौड़ा खेड़ी, गंगाबाई यादव उम्र 60 साल, रामप्यारी यादव उम्र 45 साल की उपचार के दौरान मौत हो गई है। तीनों के शव को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
धरनावदा थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक का नंबर ज्ञात हो गया FIR दर्ज कर दी गई है, ट्रक को जल्दी पकड़ लिया जाएगा।





