BREAKING NEWS :
257.5 ग्राम स्मैक जप्त: नशा तस्कर गिरफ्तार, स्पलायर पर भी कार्यवाही   |   जोखिमभरा रास्ता! जुन्नारदेव में डोली के सहारे 6 KM दूर अस्पताल पहुंची बीमार नवविवाहिता   |   दतिया पीतांबरा पीठ में सुरक्षा सख्त! गर्भगृह में साधना बैन, दानपेटी की होगी वीडियो रिकॉर्डिंग   |   अब पुराने डीजल वाहन को स्क्रैप में देने की जरुरत नहीं, IIT दिल्ली की बनाई मशीन को हरी झंडी; मात्र इतनी होगी कीमत   |   गुना में बारिश का कहर : नदी पार करते समय आदमी बहा, तलाश जारी   |   गुना में बारिश का कहर :अंडरब्रिज में डूबा ट्रक, डैम के गेट खुले तो 7 गांव हाई अलर्ट पर   |   मूर्तिकार की पंडाल में गोली मारकर हत्या, वारदात से फैली सनसनी   |   पुलिस ने महिला तस्कर को गिरफ्तार किया, 58.50 लाख रुपए की अवैध अफीम बरामद   |   सुभाष चंद्रा पर CBI का शिकंजा, ₹1,322 करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्ज   |   गुना में अमेजन ऑनलाइन ठगी के ‘रिफंड खेल’ का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार   |   बड़ा फैसला, ऑनलाइन की जगह अब ऑफलाइन होगी परीक्षा; CM के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग ने शुरू की तैयारी   |   MP में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम: इस्कॉन मंदिर पहुंचे CM डॉ. मोहन यादव, मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब   |   मराठा आरक्षण आंदोलन फिर तेज, मनोज जरांगे का सरकार को अल्टीमेटम; 12 सितंबर को मुंबई कूच की चेतावनी   |   थाना बजरंगगढ़, कैंट, 112, CCTV एवं साइबर सेल के समन्वय से ट्रेक्टर बरामद, आरोपी गिरफ्तार   |   कब्र से निकालकर घर के दरवाजे पर फेंका बच्ची का शव! दबंगों की हैवानियत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

 

 

 

 

 

 

 

 

This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

महाराष्ट्र के मौलाना का नाक-कान काटने वाले को 1 लाख का इनाम

User Rating: 0 / 5

Star InactiveStar InactiveStar InactiveStar InactiveStar Inactive
 

ग्वालियर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गाड़ने की धमकी देने वाले मौलाना की नाक काटने वाले को एक लाख का इनाम देने का ऐलान किया गया है। राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ला ने यह घोषणा की है। इसे लेकर उन्होंने एक पोस्टर भी जारी किया है।
दरअसल, हाल ही में ‘आई लव मोहम्मद’ कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के बीड में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मंच से मौलाना अशफाक निसार शेख ने सीएम योगी को खुलेआम धमकी दी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। जिसके बाद मौलाना का बयान वायरल हो गया।
मंच से मौलाना ने कहा कि ‘अगर यहां आए तो यहीं दफना देंगे।’ जिसके बाद अब राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ला ने एक पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में मौलाना के दिए गए बयान की कुछ लाइन लिखी गई है और उसका फोटो भी लगाया गया है। साथ ही इस पोस्टर में यह भी लिखा गया है कि नाक और कान काटकर लाने वाले को एक लाख का इनाम दिया जाएगा।
राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ला का कहना है कि जिस तरह सूपर्णखा ने माता सीता का अपमान किया था तो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के परम सेवक लक्ष्मण जी ने उसकी नाक काट दी थी। उसी तरह सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी देने वाले को भी वैसा ही दंड देना जरूरी है। देशभर में राष्ट्रीय सनातन सेवा भारत के कार्यकर्ताओं से आव्हान किया गया है कि जो भी यह काम करेगा उसे एक लाख का इनाम दिया जाएगा।

© 2017 Your Company. All Rights Reserved. Designed By WarpTheme