This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

गुना से एक 14 वर्षीय बालक के अपहरण की आशंका, गुमशुदगी दर्ज

User Rating: 0 / 5

Star InactiveStar InactiveStar InactiveStar InactiveStar Inactive
 

गुना। गुना जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुरानी छावनी निवासी एक रजक परिवार के 14 वर्षीय बालक के अपहरण की आशंका जताई जा रही है। इस संबंध में सिटी कोतवाली में 14 वर्षीय बालक एक मयंक रजक की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। इस बालक से कुछ दिन पहले 6-7 लड़कों ने मिलकर मारपीट भी की थी ऐसा बालक की मां का कहना है।
मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुरानी छावनी निवासी 14 वर्षीय वाला मयंक रजक माता श्रीमती रेखा रजक का बालक 30 सितंबर को शाम 4:30 बजे घर से सोनी कॉलोनी के लिए किसी काम से निकला था। लेकिन उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला, घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बालक की अंतिम लोकेशन 4:30 बजे आई है। फरियादी द्वारा पुलिस कैमरे भी दिखाने का प्रयास किया गया लेकिन इस क्षेत्र के ज्यादातर कैमरे बंद पाए गए। बालक की मां का कहना है कि हो सकता है मेरे बच्चे का अपहरण किया गया हो क्योंकि मेरा केस मेरे पति से कई सालों से चल रहा है। जिसकी 7 सितंबर को तारीख भी थी और उनसे समझौते की बात भी हो रही थी। लेकिन समझौता हो नहीं पाया, इस कारण मेरे बालक की अपहरण की आशंका में जाता रही हूं।
--------------------------
कल्लू जाट के सहयोग से बजरंगगढ़ में नवमी पर चला अखंड महाप्रसादी भंडारा
गुना। गुना के ग्राम पंचायत बजरंगगढ़ मे नवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धा और भक्ति का संगम देखने को मिला । यहाँ बजरंगगढ़ चौराहे के समीप प्रांगण में सुबह से ही अखंड महाप्रसादी वितरण भंडारा चला । यह आयोजन महामाई माँ बीस भुजा देवी की प्रेरणा से सुरेंद्र जाट “कल्लू” के सौजन्य से किया है।
महाप्रसादी वितरण का शुभारंभ होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु और आसपास के क्षेत्र से आए भक्तजन पहुँचकर भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया । सुबह से शुरू हुआ यह आयोजन देर रात तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में लोगो ने सम्मिलित होकर महामाई का महाप्रसाद ग्रहण किया ।
श्रद्धालुओं ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में आपसी एकता, भक्ति और सहयोग की भावना प्रबल होती है। भक्तजनों का कहना है सुरेन्द्र जाट "कल्लू" ने माँ बीस भुजा देवी की प्रेरणा से एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।
------------------------------
जयस्तंभ चौराहे पर सजी शहर की सबसे बड़ी काली माता की झांकी
गुना। नवरात्रि के अवसर पर जयस्तंभ चौराहे पर इस बार शहर की सबसे बड़ी 21 फुट ऊंची काली माता की प्रतिमा वाली भव्य झांकी सजाई गई है। मां बीजासन दरबार सद्भावना झांकी समिति द्वारा लगातार 11वें वर्ष यह झांकी तैयार की गई है।
महाकाली की महाआरती के पश्चात 30 सितंबर की शाम विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर के सुप्रसिद्ध गायकों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। विशेष आकर्षण रहा समाजसेवी सुनील मालवीय का वह भावपूर्ण गीत, ने न केवल वातावरण को भावुक किया बल्कि उपस्थित जनसमूह ने इसे तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा।
कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु और शहरवासी मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष तरुण मालवीय और व्यवस्थापक पवन जैन बंटी ने अतिथियों का माता की चुनरी उड़ा कर सम्मान किया। वहीं, झांकी की भव्यता और भजन संध्या की आध्यात्मिक छटा ने वातावरण को शक्ति और श्रद्धा से परिपूर्ण कर दिया।
----------------------------------
गुना में गैस टैंकर पलटने की घटना में प्रशासन की तत्परता से टला बड़ा हादसा
गुना जिला प्रशासन, पुलिस एवं गेल प्रबंधन की संयुक्त तत्परता से मंगलवार रात गुना में संभावित बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ तिराहे के समीप सोंठी जोड़ पर गेल इंडिया लिमिटेड का प्रोपेन गैस से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद गैस रिसाव की स्थिति उत्पन्न होने पर तुरंत आपदा प्रबंधन की कार्यवाही प्रारंभ की गई। गेल इंडिया लिमिटेड के फायर एवं सेफ्टी दल ने त्वरित राहत एवं बचाव अभियान संचालित किया। इस दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
रातभर चली कार्यवाही में सिविल एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। सुबह कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्यों की समीक्षा की। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करने के लिए एक दिशा का मार्ग खोला गया, जिससे फंसे हुए वाहनों को निकाला जा सका।
-------------------------------
पलटा प्रोपेन गैस से भरा टैंकर, लग गया 30 किमी लंबा जाम
गुना। मध्य प्रदेश में गुना जिले के गादेर गांव में प्रोपेन गैस से भरा एक टैंक पलट गया। देर रात हुई इस घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया है। प्रशासन टैंकर को वापस सीधा करने के प्रयास में लगा हुआ है। हादसे के बाद से हाईवे पर 30 किमी लंबा जाम लग गया है। एंबुलेंस सहित कई वाहन इस जाम में फंसे हुए हैं। गुना कलेक्टर भी बुधवार सुबह मौके पर पहुंचे और टैंकर को सीधा कर जाम खुलवाने के लिए किए जा रहे प्रयास का जायजा लिया।
क्रेन की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद टैंकर को उठाकर सीधा किया गया। इसके बाद टैंकर की जांच की गई। जिसके बाद धीरे-धीरे वाहनों का निकलना शुरू हुआ। लंबा जाम लगने से इसके खुलने में भी समय लग रहा है। वाहनों में बैठे लोग परेशान हो गए थे। सबसे ज्यादा परेशानी का सामना उन लोगों को करना पड़ा जिन्हें तय समय पर कहीं पहुंचना था।