This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

माता की प्रतिमा विसर्जन को लेकर दो गुटों में फायरिंग में भाजपा मंडल महामंत्री घायल

User Rating: 0 / 5

Star InactiveStar InactiveStar InactiveStar InactiveStar Inactive
 

मुरैना। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के विसंगपुर गांव के क्वारी नदी घाट पर गुरुपवार को माता की प्रतिमा विसर्जन को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट में भाजपा के जींगनी मंडल महामंत्री रामलखन शर्मा घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के मुताबिक देवी सिंह का पुरा गांव निवासी युवक ट्रॉली में माता की प्रतिमा लेकर विसंगपुर क्वारी नदी के घाट पर गए थे। इसी बीच दूसरे गांव पलपुरा के भी कुछ युवक प्रतिमा लेकर आए, जहां पहले विसर्जन को लेकर कहासुनी हो गई। इसमें दोनों गुटों के बीच मारपीट हुई।
इस बीच युवकों के साथ गए देवी सिंह का पुरा निवासी भाजपा नेता रामलखन शर्मा की मारपीट कर दी गई। रामलखन शर्मा की मुताबिक दूसरे ओर से युवकों ने कई राउंड फायरिंग भी की। पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी हुई है।