This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

जयकारों और नम आंखों से दी मां को विदाई, ...हुआ 51 फ़ीट रावण का दहन, ...ठेकेदार पर मामला दर्ज

User Rating: 0 / 5

Star InactiveStar InactiveStar InactiveStar InactiveStar Inactive
 

गुना।नवरात्रि महोत्सव के समापन के बाद दशहरे पर शहर में श्रद्धा और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। नौ दिनों तक चले पूजन-अर्चन, भजन और झांकियों के बाद भक्तों ने मां दुर्गा की प्रतिमाओं का सिंगवासा तालाब, सिंध नदी, चौपट नदी सहित जलाशयों पर विधिविधान से विसर्जन किया। पूरे आयोजन के दौरान जय माता दी के जयघोष और भक्ति संगीत से वातावरण गूंज उठा, वहीं जगह-जगह सेवा और भंडारों के आयोजन ने उत्सव को और भी गरिमामय बना दिया।
------------------------------
दशहरा मैदान में हुआ 51 फ़ीट रावण का दहन
गुना के दशहरा मैदान में दशहरे के अवसर पर इस बार 51 फीट के रावण दहन का कार्यक्रम हुआ। इससे पहले भगवान राम की यात्रा हाटरोड से होते हुए दशहरा मैदान पहुंची, भगवान राम ने जलता हुआ तीर छोड़ा,यहां युद्ध के बाद रावण दहन हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारी-कर्मचारी और हजारों की संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
-------------------------------
करंट लगने से हुई मजदूर की मौत, ठेकेदार पर मामला दर्ज
गुना जिले के चांचौड़ा थाना क्षेत्र में काम के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना ठेकेदार की लापरवाही से हुई है, जिस पर अब मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सोनू भील पिता चंदरसिंह निवासी बसंतखेड़ा को ठेकेदार राजेश पुत्र रामकुमार माली निवासी रेलवे स्टेशन चांचौड़ा द्वारा कार्य करवाया जा रहा था। जांच में सामने आया कि ठेकेदार ने सोनू भील से लापरवाहीपूर्वक लोहे की छड़ ऊपर रखवाने का कार्य कराया। इस दौरान छड़ पास से गुजर रही 1100 केबी हाईटेंशन लाइन से टकरा गई और करंट लगने से सोनू की मौके पर ही मौत हो गई।