BREAKING NEWS :
जल प्रकोष्ठ की घोर लापरवाही:"गंदी नाली से गुजर रही पीने की पाइपलाइन, वार्ड 11 में सप्लाई हो रहा दूषित पानी"   |   02 दुकानों में हुई दो चोरियों का पर्दाफाश, महिला एवं चोरी का माल खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार   |   इंदौर में डेढ़ करोड़ के घी पर बड़ी कार्रवाई, 25 हजार लीटर स्टॉक की बिक्री पर रोक   |   27 से ज्यादा गंभीर मामलों का आरोपी ‘डकैत’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, जांच में खुलेंगे कश्मीर और अतीक कनेक्शन   |   मोहन भागवत ने कहा- Gen Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- ‘उन्हें आपके सर्टिफिकेट की जरुरत नहीं…’   |   न्यू राज डेयरी बोहरा मस्जिद, सोना फ्लोरमिल सहित कई को नोटिस जारी   |   21 करोड़ रुपए की ठगी में भाजपा जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार, 50 लाख रुपए खाते में आने के मिले सबूत   |   ‘मैं प्रोफेसर हूं’, ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन के गेट पर बम फेंकने वाला पकड़ाया   |   पीएम मोदी के विदेश दौरों का खर्च संसद में सामने आया, जानें किस देश की यात्रा पर कितना हुआ व्यय   |   नीलेश को न्यायालय ने सुनाई 10 वर्ष के कारावास एवं 01 लाख रुपए अर्थदंड की सजा   |   गुना में राशन बांटने वाले भूखे: 'प्रशासन की लापरवाही से 7 परिवार संकट में" 48.72 लाख वेतन 9 साल बाद भी भुगतान नहीं   |   4 करोड़ की चोरी के मामले में आरोपियों के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, आरोपी 03 दिन बाद भी फरार   |   प्रेम प्रसंग का आरोप... कानून को दरकिनार कर भीड़ बनी 'जज'; महिला-पुरुष को बांधकर गांव में घुमाया   |   फर्जी क्राइम ब्रांच चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला वकील निकली मास्टरमाइंड   |   सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाला: महाराष्ट्र सरकार ने 5 साल में मिले खजाने का ऑडिट करने का आदेश दिया, मंदिर प्रशासन में हड़कंप मचा

This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

दशहरा देखने गए परिवार के घर 15 लाख की चोरीः पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट, 110 किमी दूर SP कार्यालय पहुंचा पीड़ित

User Rating: 0 / 5

Star InactiveStar InactiveStar InactiveStar InactiveStar Inactive
 

शहडोल। दशहरा देखने गए परिवार के घर पर चोरों ने धावा बोलकर लाखों की संपत्ति पार कर दी। वार्ड नंबर 11 सेमारी रोड निवासी विवेक कुमार नामदेव परिवार के साथ विजयदशमी देखने गए थे। इस दौरान घर खाली था और इसी मौके का फायदा उठाते हुए चोरों ने करीब 15 लाख रुपए से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया।
मकान मालिक और पड़ोसियों का कहना है कि चोर काफी समय से इस दिन का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही परिवार दशहरा देखने निकला, चोरों ने लोहे की सब्बल से दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसकर। दो घंटे के भीतर ही पूरा घर खंगाल डाला। वारदात के बाद चोरी में इस्तेमाल किया गया औजार घर में ही छोड़ गए।
परिवार जब दशहरा देखकर घर पहुंचा तो नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। आलमारी और बक्से टूटे पड़े थे, कीमती गहने और नगदी गायब थी। पीड़ित ने तुरंत थाना ब्यौहारी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराना चाहा, लेकिन वहां से उन्हें यह कहकर लौटा दिया गया कि थाने में कोई ऑपरेटर नहीं है, बाद में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
थाने की बेरुखी से आहत परिवार मजबूर होकर 110 किलोमीटर दूर शहडोल जिला मुख्यालय पहुंचा और पुलिस अधीक्षक से मिलकर गुहार लगाई, तब जाकर शिकायत दर्ज की गई। त्योहारी सीजन में चोरी वारदात और थाने की उदासीनता से जनता में आक्रोश है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर थाना स्तर पर ही रिपोर्ट दर्ज नहीं होगी तो आम आदमी न्याय के लिए भटकता ही रहेगा।

 

© 2017 Your Company. All Rights Reserved. Designed By WarpTheme