BREAKING NEWS :
ब्रिटेन में पढ़ाई करने के नाम पर गुना के छात्र ने सरकार से लिए 37 लाख, लेकिन विदेश गया ही नहीं, FIR दर्ज   |   अमर हो गईं शिवानी: सड़क हादसे में ब्रेन डेड होने के बाद बचाई 3 लोगों की जिंदगी; पुलिस ने ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देकर किया सम्मानित   |   MP में 9 करोड़ 42 लाख का गांजा जब्त, पहाड़ों पर फैला था नशे का साम्राज्य!   |   मालेगांव रेप-मर्डर केस: दरिंदे को फांसी की सजा; तीन साल की मासूम के साथ रेप करके हत्या कर दी थी   |   अवैध रुपयों की मांग करने वाला कश्मीरा जाट गिरफ्तार कर जेल भेजा   |   गुना, इंदौर, भोपाल, राजस्थान से चोरी 20 मोटर सायकिलें बरामद, ...तीन शातिर बाईक चोर गिरफ्तार   |   धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई: मां-बेटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल   |   1.62 करोड़ की शराब बरामद, कैमरों की नजर से बचकर निकला ट्रक   |   आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, प्रदर्शन के बाद मुंबई पुलिस की कार्रवाई   |   चेक बाउंस के प्रकरणों में फरार दो स्थायी वारंटी गिरफ्तार, ...3,000 रुपये का इनामी गिरफ्तार   |   बैंक डकैती का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: बिहार का लिस्टेड डकैत है आरोपी, जेल से वारंट पर लाई पुलिस   |   खूनी वारदात: देवी पंडाल में गाने बजाने के विवाद में युवक की तलवार से काटकर हत्या   |   बंगाल में मां दुर्गा का शाही दरबार, 100 किलो सोने के गहनों की चर्चा!   |   शराब तस्करी करते कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, ... आज 14 अक्टूबर को विद्युत प्रदाय रहेगा बाधित   |   व्यापारी के साथ 25 लाख रुपये की ठगी, बैग बदलकर आरोपी फरार, पुलिस ने दर्ज किया मामला

 

 

 

 

 

 

 

 

This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

जेल वारंट कटते ही 2 नेता हुए बेहोशः नगर परिषद अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष अस्पताल में भर्ती

User Rating: 0 / 5

Star InactiveStar InactiveStar InactiveStar InactiveStar Inactive
 

रायसेन। जिले के गैरतगंज नगर परिषद के अध्यक्ष जिनेश जैन और मंडल अध्यक्ष संजय जैन का जेल वारंट कटते ही दोनों नेता बेहोश हो गए। दोनों को तत्काल इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रायसेन जिला अस्पताल रेफर किया गया है। रायसेन जिला अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है।
बता दें कि जिनेश जैन और संजय जैन दोनों पर सरकारी डॉक्टर से ड्यूटी के दौरान मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ था। इस घटनाक्रम में आज दोनों कोर्ट में पेश हुए लेकिन वहां से जेल वारंट कटते ही दोनों के होश उड़ गए और दोनों बेहोश हो गए। मामला 15 जून का है जब गैरतगंज बीएमओ डॉक्टर अनिष्ट लाल ने ड्यूटी के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश जैन का फोन नहीं उठाया था इस पर आग बबूला होते हुए दोनों नेताओं ने ड्यूटी के दौरान ही सिविल अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर अनिष्ट लाल से मारपीट की थी।
डॉ अनिष्ट लाल की शिकायत पर गैरतगंज थाने में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में दोनों नेताओं पर धारा 121/3,धारा 296,धारा 351 / 3,धारा 3/5,धारा 3/4 और धारा 132 के तहत मामला दर्ज हुआ था। इसी मामले में दोनों नेता आज न्यायालय में पेश हुए थे जहां से उनका जेल वारंट कट गया था। रायसेन जिला अस्पताल में मौजूद ड्यूटी डॉक्टर आकाश चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों नेताओं की तबीयत में पहले से सुधार और अब धीरे-धीरे दोनों नॉर्मल होते जा रहे हैं। और दोनों ही खतरे से बाहर है।

© 2017 Your Company. All Rights Reserved. Designed By WarpTheme