गुना। गुना सहायक प्रबंधक शहर मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया कि 220 केव्ही उपकेन्द्र गुना पर 33 केव्ही न्यू पावर ट्रासफार्मर मेन बस आईसोलेटर से मेन बस जम्पर पर कनेक्टिंग वर्क एवं 33 केव्ही पावर ट्रांसफॉर्मर शिफ्टिंग कार्य होने से दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को सुबह 09:30 बजे से दोपहर 03 बजे तक विभिन्न फीडरों के 33 केव्ही उच्चदाब कनेक्शन, पुराना औद्योगिक क्षेत्र, विंध्यांनचल कॉलोनी बलवंत नगर, विकास नगर, शुक्ला कॉलोनी खेडा़पति कॉलोनी, एवन कॉलोनी, गुप्ता कॉलोनी, महावीरपुरा एवं मारूति शोरूम के सामने,स्टार हॉपिटल, सहारा होटल, बजरंगगढ बायपास रोड़, विंध्यानचल कॉलोनी, साईधाम पार्ट-2, पत्रकार, फुलवारी कॉलोनी, गोकुल सिंह का चक, ट्रांसपोर्ट नगर, चिंताहरण,पुराना इंडस्ट्रियल ऐरिया, नई बस्ती कुशमोदा, कुशमोदा गांव, सिद्धिविनायक हॉस्पिटल गांधी नगर, फार्म नया ओद्यौगिक क्षेत्र, नगर बी.जी रोड़ आदर्श नगर, रामकृष्ण कॉलोनी, कृष्णी कॉलोनी, साई सिटी कॉलोनी, भुल्लनपुरा,श्रीराम कॉलोनी, रशीद कॉलोनी, बांसखेडी, रेल्वे फाटक तक, मालपूर रोड, सांईसिटी कॉलोनी, संस्कार सिटी, हनुमान टेकरी शिवपुरम कॉलोनी,पुरानी छावनी, सकतपुर रोड, हरिपुर रोड सरस्वती बिहार बूढे़ बालाजी, पवन कॉलोनी हाउसिंग बोर्ड एवं मरघट शाला के पास वाला क्षेत्र, भार्गव कालोनी, मटकरी कॉलोनी, गुरूनानक कॉलोनी, उमरिया गांव, शांति ढाबा, लक्ष्मीगंज, सोनी कॉलोनी, दूबे कॉलोनी, बैजू चौराहा, जयस्तम्भ चौराहा, चौधरन कॉलोनी, तलैया मौहल्ला, हाटरोड़, हनुमान चौराह, हाट रोड़, पुरानी गल्ला मण्डी, राधा कॉलोनी, छवडा कॉलोनी आदि क्षेत्र, नई सडक, भोजनालय, सदर बाजार, सुगन चौराहा,कोर्ट, पी.जी. कॉलेज गुना पावर हाउस केम्पस, लूशन का बगीचा, घोषीपुरा, बासखेडी, गोविंद गार्डन, लाल परेड, सीताराम कॉलोनी आदि क्षेत्रों का विद्युत प्रवाह बाधित रहेगा।
इसी प्रकार प्रबंधक कैंट जोन मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया कि 33/11 केव्ही नानाखेड़ी, कैंट एवं 33/11 केव्ही कैंपस गुना उपकेन्द्र से निकलने वाले विभिन्न फीडरों की दिनांक 15 अक्टूबर को सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक विद्युत प्रवाह बाधित रहेगा। जिससे ईदगाहबाडी, पिपरोदाखुर्द, नानाखेडी़, आवासीय कॉलोनी एवं संबंधित क्षेत्र,सिसोदिया कॉलोनी, कोल्हूपुरा, जगदीश कॉलोनी, त्रिमूर्ती कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी, कर्नलगंज आदि एवं फीडर से संबंधित क्षेत्र, वीआईपी कॉलोनी, न्यूसिटी कॉलोनी, दलवी कॉलोनी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, नानाखेडी, मंडी, दीनदयाल नगर, सिसौदिया कॉलोनी,भगतसिंह कालोनी, एम 3 टाउन, राजविलास, दादावाडी, यादव रॉयल सिटी सामरसिंगा, एसएएफ लाईन, विवेक कॉलोनी, पुलिस लाईन, फ्रेण्डस कॉलोनी, कैन्ट ऊपरी बाजार कॉलोनी, मातापुरा, सब्जी मण्डी, दुर्गा चौक, होमगार्ड ऑफिस, सैनिक बिहार, एसएएफ लाईन, पेंशनर मोहल्ला आदि, पटेल नगर, ढीगापुरा, गुलाबगंज, खेजरा रोड, कालापाठा, कैण्ट चौराहा, कैण्ट सब्जी बाजार कांजी हाऊस, घोसीपुरा, बांसखेडी, हनुमान कॉलोनी, हरिनन्दन कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, सीताराम कॉलोनी, गोविन्द गार्डन कॉलोनी एवं फीडर से संबंधित क्षेत्र एवं कलेक्ट्रेट, कोर्ट, पावर हाउस एवं फीडर से संबंधित क्षेत्र का विद्युत प्रवाह बाधित रहेगा। उक्त विद्युत कटौती समयावधि को आवश्यकतानुसार घटाया अथवा बढा़या भी जा सकता
है।
-------------------------------
हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
गुना। गुना जिले के चांचौडा थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज मेहरा और उनकी टीम द्वारा थाना अंतर्गत हत्या के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
23 सितंबर 2025 को जिले के चांचौडा थाना पुलिस को फरियादी पप्पूलाल पुत्र रघुनाथ भिलाला उम्र 40 साल निवासी ग्राम जोगीपुरा थाना चांचौडा ने रिपोर्ट करते हुए बताया था कि दिनांक 22 सितंबर को ग्राम नेसखुर्द के हार में उसकी हरिसिंह गुर्जर निवासी ग्राम नेसखुर्द से खेत में गाय घुसने पर से विवाद हुआ, इस दौरान हरिसिंह गुर्जर ने उसके साथ गाली गलोंच करते हुए लात घूसों व डंडे से मारपीट की गई । जिसकी रिपोर्ट पर से आरोपी हरिसिंह गुर्जर के विरुद्ध चांचौडा थाने में अप.क्र. 358/25 धारा 296, 115(2) बीएनएस एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया । ततपश्चात उपचार हेतु फरियादी को अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान दिनांक 25 सितंबर को फरियादी पप्पूलाल भिलाला की मृत्यु हो गई जिस पर से प्रकरण में हत्या की धारा 103(1) बीएनएस का इजाफा किया गया ।
उपरोक्त प्रकरण में चांचौडा थाना पुलिस द्वारा आरोपी हरिसिंह गुर्जर की तलाश की गई और जिसकी तलाश के क्रम में बीती शाम मुखबिर सूचना पर आरोपी हरिसिंह पुत्र स्व. गुलाब सिंह गुर्जर उम्र 53 साल निवासी ग्राम नेसखुर्द थाना चांचौडा जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है ।
गुना




