This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

पुलिसकर्मी बताकर दो युवकों का अपहरण , 6 घंटे तक पीटा, 18500 रुपए और मोबाइल लूटे

User Rating: 0 / 5

Star InactiveStar InactiveStar InactiveStar InactiveStar Inactive
 

मऊगंज। मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पुलिस लिखी बोलेरो पर सवार लुटेरों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर दो युवकों का अपहरण कर लिया। घंटों तक उन्हें पीटा, फिर उनके परिजनों से फोन पे के जरिए 9000 रुपये मंगवाए, साथ ही पास में रखे 9500 रुपये और मोबाइल फोन भी लूट लिए!
घटना ग्राम सिगटी–रिमरी के पास की है। रात करीब 10 बजे विक्रमादित्य भारती और उनके भाई जयविंद भारती लौट रहे थे। तभी काले रंग की बोलेरो (MP17 ZC 0194) ने उनकी बाइक रोक ली। लुटेरों ने खुद को पुलिस बताया और दोनों को गाड़ी में बैठा लिया। करीब 6 घंटे तक मारपीट करने के बाद परिजनों से फोन पे पर 9000 रुपये मंगवाए और 9500 रुपये व मोबाइल लूट लिया। रात 3:30 बजे छोड़ा गया
सुबह 8 बजे थाने पहुंचे लेकिन पीड़ितों की रिपोर्ट नईगढ़ी पुलिस ने शाम 3:27 बजे दर्ज की। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट से एक बोलेरो और नकद लूट का जिक्र हटा दिया। जिससे नाराज पीड़ित और परिजनों ने पुलिस अधीक्षक मऊगंज से शिकायत की है, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
वहीं परिजनों का दबाव बढ़ता देख देर शाम पुलिस ने एक बोलेरो बरामद कर तीन आरोपी उत्तम सिंह, अनिरुद्ध पांडे और विकास शर्मा उर्फ पंकज को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 14 लाख 72 हजार का सामान जब्त किया गया है। फिर भी सवाल बरकरार हैं कि रिपोर्ट देर से क्यों ली गई ? और बाकी आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर क्यों हैं ?पीड़ित अनुसार शिकायत क्यों नहीं दर्ज की गई।