BREAKING NEWS :
जल प्रकोष्ठ की घोर लापरवाही:"गंदी नाली से गुजर रही पीने की पाइपलाइन, वार्ड 11 में सप्लाई हो रहा दूषित पानी"   |   02 दुकानों में हुई दो चोरियों का पर्दाफाश, महिला एवं चोरी का माल खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार   |   इंदौर में डेढ़ करोड़ के घी पर बड़ी कार्रवाई, 25 हजार लीटर स्टॉक की बिक्री पर रोक   |   27 से ज्यादा गंभीर मामलों का आरोपी ‘डकैत’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, जांच में खुलेंगे कश्मीर और अतीक कनेक्शन   |   मोहन भागवत ने कहा- Gen Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- ‘उन्हें आपके सर्टिफिकेट की जरुरत नहीं…’   |   न्यू राज डेयरी बोहरा मस्जिद, सोना फ्लोरमिल सहित कई को नोटिस जारी   |   21 करोड़ रुपए की ठगी में भाजपा जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार, 50 लाख रुपए खाते में आने के मिले सबूत   |   ‘मैं प्रोफेसर हूं’, ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन के गेट पर बम फेंकने वाला पकड़ाया   |   पीएम मोदी के विदेश दौरों का खर्च संसद में सामने आया, जानें किस देश की यात्रा पर कितना हुआ व्यय   |   नीलेश को न्यायालय ने सुनाई 10 वर्ष के कारावास एवं 01 लाख रुपए अर्थदंड की सजा   |   गुना में राशन बांटने वाले भूखे: 'प्रशासन की लापरवाही से 7 परिवार संकट में" 48.72 लाख वेतन 9 साल बाद भी भुगतान नहीं   |   4 करोड़ की चोरी के मामले में आरोपियों के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, आरोपी 03 दिन बाद भी फरार   |   प्रेम प्रसंग का आरोप... कानून को दरकिनार कर भीड़ बनी 'जज'; महिला-पुरुष को बांधकर गांव में घुमाया   |   फर्जी क्राइम ब्रांच चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला वकील निकली मास्टरमाइंड   |   सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाला: महाराष्ट्र सरकार ने 5 साल में मिले खजाने का ऑडिट करने का आदेश दिया, मंदिर प्रशासन में हड़कंप मचा

This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

पिता के इलाज में देरी से भड़का युवक, पुलिसवालों को जमकर पीटा

User Rating: 0 / 5

Star InactiveStar InactiveStar InactiveStar InactiveStar Inactive
 

रतलाम। अपने पिता का इलाज कराने पहुंचे एक व्यक्ति ने बुधवार देर रात जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। आरोपित ने आरक्षकों पर नशे में होने का आरोप लगाते हुए उनकी पिटाई कर दी।
मारपीट का वीडियो गुरुवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस जवान भी वीडियो असमान्य दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अभी जांच चल रही है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात करीब 12 बजे दिलीप नगर निवासी गौरव पुत्र राजेंद्र सोलंकी उर्फ जिमा अपने पिता का इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचा था। इलाज में देरी को लेकर उसने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सीपी सिंह राठौर से पहले बदतमीजी की और फिर गाली-गलौज शुरू कर दी।
डॉक्टर राठौर के विरोध करने पर आरोपित गौरव व उसके साथ आए लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया और अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए हंगामा करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख डॉक्टर ने अस्पताल चौकी को सूचना दी।
सूचना पर ड्यूटी पर मौजूद आरक्षक विकास गरवाल और होमगार्ड सैनिक प्रमोद महावर मौके पर पहुंचे और आरोपित को समझाने का प्रयास किया, लेकिन गौरव ने दोनों पर नशे में होने का आरोप लगाते हुए हाथापाई शुरू कर दी। उसने दोनों जवानों की अस्पताल के ड्रेसिंग रूम में लात-घूसों से पिटाई कर दी, जबकि उसके साथ आए स्वजन और अन्य लोग वीडियो बनाते रहे।
कुछ देर बाद थाना स्टेशन रोड से चिता जवान मौके पर पहुंचे और आरोपित को हिरासत में लेकर थाने ले गए। थाने में भी आरोपित गौरव ने हंगामा जारी रखा।
सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि आरोपित गौरव पुलिस हिरासत में है। दोनों जवानों को थाने बुलाया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

© 2017 Your Company. All Rights Reserved. Designed By WarpTheme