This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

लंबे समय से फरार भाजपा नेता पर 10 हजार का इनाम घोषित, जारी हुआ आदेश

User Rating: 0 / 5

Star InactiveStar InactiveStar InactiveStar InactiveStar Inactive
 

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन से बड़ी खबर सामने आई है। यहां धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे भाजपा नेता पर पुलिस विभाग ने 10 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। यानी अब आरोपी के संबंध में पुलिस को सूचित करने वाले को इनाम के रूप में 10 हजार राशि नगद भेंट की जाएगी। यही नहीं, जानकारी देने वाले का नाम भी पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।
आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता शौकत मोहम्मद खान पर समानांतर वफ्फ बोर्ड चलाने और न्यायालय में फर्जी कागजात और शपथपत्र दाखिल किये थे। इसे लेकर धारा 420 समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। शौकत खान पुलिस को चमका देकर लंबे समय से फरार चल रहा है। उसे पकड़ने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है, लेकिन वो अबतक पुलिस गिरफ्त से दूर है।
वहीं अब उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने शौकत खान पर 10 हजार के नगद इनाम की घोषणा कर दी है। उन्होंने एक आदेश जारी करते हुए कहा कि, जानकारी देने वालों का नाम गोपनीय रखे जाएंगे। आरोपी की गिरफ्तारी पर नगद इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा।