गुना। गुना जिले के केंट थाना क्षेत्र अंतर्गत चिंता हरण मंदिर के पास चलते कई ट्रैकों से उनकी रस्सी और तिरपाल काटकर लाखों रुपए की चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। यह पहला मामला है जब शहर के अंदर इस प्रकार की वारदातों को चोरों ने अंजाम दिया जो चलते कई ट्रैकों से तिरपाल काटकर लाखों रुपए का सामान चोरी करके ले गए। पुलिस ने इस मामले में मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया है ।
फरियादी प्रेमनारायण पुत्र चतूरसिंह धाकड़ उम्र 38 साल निवासी करई सुरवाया थाना सुरवाया झांसी रोड़ शिवपुरी ने रिपोर्ट किया कि मैं करण सिंह धाकड़ सेठ शिवपुरी वाले की गाड़ी चलाता हूँ दिनांक 7.10.2025 को गुजरात सिलवासा से गाड़ी क्रमांक MP09DH2297 से आरआर केवल का माल लेकर क्लींजर राजू खान के साथ लखनऊ जा रहा था कि दिनांक 9.10.2025 को सुबह करीब 4.00 बजे मैं गुना बायपास पहुंचा जहां मेरी गाड़ी की स्पीड रास्ता खराब होने से कम हो गयी थी जैसे ही मैं चिंताहरण मंदिर के पास पहुंचा तो बगल की गाड़ी वाले ड्राईवर ने मुझे बताया कि आपकी गाड़ी के पीछे से रस्से- तिरपाल कटे हुए हैं, तब मैंने अपनी गाड़ी रोककर देखा तो मेरी गाड़ी के पीछे रस्सी तथा तिरपाल कटे हुए थे गाड़ी में पीछे रखे माल में से करीब 10 आर.आर.केवल के बक्स कम थे फिर मैंने यह बात अपने सेठ करण सिंह धाकड़ को बताई, कि अपनी गाड़ी कट गयी है आर.आर. केवल के करीब 10 बक्स कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। फिर मैंने अपने स्तर पर मेरी गाड़ी से चोरी गये माल को तलाश किया कोई पता नहीं चला मैं अभी तक अपनी गाड़ी के माल को तलाश करता रहा, मुझे इमामउद्दीन खान निवासी गोपालपुरा मुरैना का रहने वाला मिला जिसने मुझे बताया कि रात करीब 2.30 बजे मेरी गाड़ी के भी रस्सी- तिरपाल कट गये हैं और मेरी गाड़ी में से भी कुछ दाल के कट्टे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है अन्य का भी ले गये हैं फिर मैं इमामउद्दीन खान के साथ थाने पर रिपोर्ट करने आया , इस मामले मे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच मे लिया है
----------------------
फरियादिया रोशनी शर्मा पत्नि स्व. राकेश शर्मा उम्र 30 साल निवासी फ्रेंडस कालोनी गुना ने रिपोर्ट किया कि दिनाँक 11.10.25 को सुबह करीब 09.00 बजे मै अपने मकान का ताला लगाकर अपनी रिश्तेदारी मे चली गई थी दिनाँक 13.10.25 को दोपहर करीब 02.00 बजे मेरे पास देवेन्द्र भईया का फोन आया कि तुम्हारे घर के ताले टूटे पडे है फिर मैं रात करीब 08.00 बजे मै वापस घर आई तो देखा कि मकान के मेनगेट व कमरे के ताले टूटे पडे हैं व घर का सारा सामान बिखरा पडा हैं मैने सामान चैक किया तो मेरे एक जोडी सोने के कान के टाप्स, 1 लेडीज अँगूठी, चाँदी की चूडी व सिक्के एक जोडी पायल व 10 हजार रुhए नगदी नही मिले हैं फिर मैने मकान के सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो दिनाँक 13.10.25 को रात्रि मे 02.30 बजे के लगभग अज्ञात चोर घर के ताले तोडकर घर मे घुसकर चोरी कर ले गए है
-----------------------------
पहले गला घोटकर की हत्या, फिर लाश को पेड़ पर लटकाया, अंधे कत्ल में तीन हत्या आरोपी गिरफ्तार
गुना।गुना जिले के फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक और उनकी टीम द्वारा थानांतर्गत ग्राम बलखण्डी में ग्राम बरमन सोसायटी निवासी मृतक मान सिंह भिलाला का शव संदिग्ध अवस्था में एक पेड़ पर लटका हुआ मिलने के मामले में अंधे कत्ल का शीघ्रता से राजफास करते हुए प्रकरण में तीनों हत्यारोपित गिरफ्तार कर जेल भेज दिये हैं ।
दिनांक 08 अक्टूबर 2025 को जिले के फतेहगढ़ थानांतर्गत ग्राम बलखण्डी में एक खेत की मेड़ पर बहेड़ा के पेड़ पर एक व्यक्ति की लाश लटके होने की सूचना मिलने पर फतेहगढ़ थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और लाश व घटना स्थल का बारीकी से मौका मौआयना किया । शव की पहचान मान सिंह पुत्र जुवान सिंह भिलाला उम्र 55 साल निवासी ग्राम बरमन सोसायटी थाना फतेहगढ़ के रूप में हुई । प्रारंभिक जांच पर मृतक के सिर में चोट के निशान होकर खून बहना पाया गया, जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत हुई थी एवं पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई ।
मृतक का पीएम कराया गया, जिसकी रिपोर्ट में डॉक्टर ने मृत्यु का कारण गला दबने से होना लेख किया । जांच के दौरान मृतक के परिजनों व अन्य साक्षियों के कथन लिए गए, जिसमें उनके द्वारा मृतक को अंतिम बार ओजम भिलाला, अमर सिंह भिलाला एवं मुकेश भिलाला निवासीगण ग्राम बरमन सोसायटी के साथ देखा जाना बताया एवं इन पर ही हत्या कर लास को पेड़ पर लटकाने का शक व्यक्त करते हुए कि कहा कि इनके द्वारा मृतक पर तंत्र-मंत्र करने का अरोप लगाया जाता था और जो पूर्व में मृतक से विवाद भी कर चुके थे और उसे गांव छोड़कर जाने की धमकी देते थे । पुलिस ने जांच के दौरान तकनीकि उपकरणों की मदद ली गई, जिसमें मृतक एवं तीनों संदेहियों के बीच घटना से पूर्व लगातार संपर्क होना पाया गया । प्रकरण की संपूर्ण जांच में साक्षियों के कथनों एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर ओजम भिलाला, अमर सिंह भिलाला व मुकेश भिलाला के द्वारा ही मान सिंह भिलाला की हत्या कर शव को पेड़ पर लटका देना पाये जाने पर दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को तीनों आरोपितों के विरूद्ध फतेहगढ़ थाने में अप.क्र. 260/25 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू की ।
तीनों आरोपितों 1-ओजम सिंह पुत्र वेल सिंह भिलाला उम्र 28 साल, अमर सिंह पुत्र अन सिंह भिलाला उम्र 30 साल एवं 3-मुकेश पुत्र इंडा उर्फ लाल सिंह भिलाला उम्र 19 साल निवासीगण ग्राम बरमन सोसायटी थाना फतेहगढ़ जिला गुना को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपना जुर्म स्वीकारते हुए बताया कि मान सिंह भिलाला तंत्र-मंत्र करता था, जिससे उनके परिवार के लोग अक्सर बीमार बने रहते थे, उनके द्वारा मान सिंह से कई बार तंत्र-मंत्र छोड़ देने और गांव से चले जाने का बोला गया, लेकिन वह नहीं मान रहा था । इसलिए उनके द्वारा मान सिंह की हत्या करने की योजना बनाई और दिनांक 07 अक्टूबर 2025 को उनके द्वारा मान सिंह को कॉल कर पूछा तो वह सिरसौद में था, फिर वह सिरसौद पहुंचे और मान सिंह को घर छोड़ने का बोलकर उसे मोटर सायकिल पर बिठा लिया और रास्ते में बलखण्डी गांव के पास उसके गले में तोलिया डालकर खींचा तो वह मोटर सायकिल से नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में चोट लग गई थी और फिर वह उसे खींचकर रोड़ से अंदर खेत में ले गए और तोलिया से गला दवाकर एक पेड़ पर लटका दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी । पुलिस ने प्रकरण में तीनों आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है ।
--------------------------------
डाक विभाग की पार्सल गाड़ी से संदिग्ध मावा जप्त, ...देशी पटाखे बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
गुना। दीपावली त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा कसते हुए खाद्य विभाग ने गुरुवार को शहर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारते हुए भारतीय डाक विभाग की पार्सल गाड़ी से 05 लाख रुपए कीमत का संदिग्ध मावा जब्त किया। इस कार्रवाई ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी, क्योंकि जिस गाड़ी से यह मावा आया था वह कोई निजी वाहन नहीं बल्कि सरकारी डाक विभाग की पार्सल गाड़ी थी, जिस पर सामान्यत: किसी अधिकारी को संदेह भी नहीं होता।
खाद्य निरीक्षक नवीन जैन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ग्वालियर की ओर से एक डाक पार्सल गाड़ी में संदिग्ध मावा गुना आ रहा है। सूचना मिलते ही विभाग की टीम ने वाहन की निगरानी शुरू की। बताया गया कि गाड़ी ने पहले सामान्य डाक पार्सल उतारे, लेकिन टीम ने मौके पर दबिश दी तो वाहन से 40 कट्टे मावा के बरामद हुए, जिनका वजन करीब 20 क्विंटल बताया जा रहा है। जब्त किए गए मावा की अनुमानित कीमत करीब 05 लाख रुपए आंकी गई है।
खाद्य विभाग ने मौके पर ही संदिग्ध मावा के सैंपल लेकर लैब जांच के लिए भेज दिए हैं। साथ ही गाड़ी में मौजूद दो व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर विभाग कार्यालय लाया गया।
--------------------------------
आठ कट्टों में हाथ से बने देशी पटाखे बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
गुना गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस. चौहान और उनकी टीम द्वारा शहर के रहबासी इलाके में अवैध विस्फोटक सामग्री निर्माण और भंडारण की सूचना पर कार्यवाही करते हुए 08 कट्टों में हाथ से बने देशी पटाखे बरामद कर दो आरोपियों पर कार्यवाही की गई है ।
बीते रोज गुना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि शहर के जाट मौहल्ला में उदासी आश्रम गली स्थित एक घर में विस्फोटक सामग्री (देशी पटाखे) बनाकर उनका भंडारण किया जा रहा है । रहवासी इलाके में विस्फोटक सामग्री निर्माण एवं भंडारण किए जाने की सूचना को पुलिस द्वारा गंभीरता लेकर सूचना की तस्दीक और कार्यवाही हेतु गुना कोतवाली से पुलिस की एक टीम तत्काल जाट मौहल्ला में मुखबिर के बताए घर के पास पहुंची, जहां पर पुलिस को देखते ही उक्त घर से दो लड़कों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन जिन्हें पुलिस फोर्स द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया ।
जिनके द्वारा पूछताछ पर अपने नाम ईशान पुत्र राज मंसूरी उम्र 19 साल एवं इरफान पुत्र गफूर मंसूरी उम्र 18 साल निवासीगण उदासी आश्रम गली जाट मौहल्ला गुना के होना बताये एवं जिनके द्वारा घर के तलघर में देशी पटाखे बनाना बताया । इसके बाद पुलिस ने तलघर में जाकर देखा तो वहां पर 08 कट्टों में हाथ से बने देशी पटाखे भरे हुए मिले, जिनके संबंध में उक्त लड़कों से पटाखा निर्माण एवं भंडारण करने का लायसेंस मांगा जाने पर उनके पास कोई लायसेंस नहीं होना बताया । तदोपरांत पुलिस ने मौके से बरामद 08 कट्टों में अवैध देशी पटाखे को विधिवत जप्त कर दोंनो आरोपियों के विरूद्ध गुना कोतवाली में अप.क्र. 569/25 धारा 288 बीएनएस एवं विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।
---------------------------
जुआ खेल रहे 06 जुआरी पकड़े , ...यातायात व्यवस्था:17 से 20 अक्टूबर तक
गुना। गुना जिले के चांचौड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मेहरा के नेतृत्व में बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजयप्रताप सिंह और उनकी टीम द्वारा बीते रोज सागर गांव में जुए की सूचना पर तत्काल दविश देकर 06 जुआरियों पर कार्यवाही की गई है ।
बीते रोज जिले के चांचौड़ा थाना क्षेत्र के सागर गांव की पठार पर तेजाजी मंदिर के पास कुछ लोगों के तास पत्तों से रूपयों की हारजीत के दाव लगाकर मांग पत्ती का खेल खेले जाने की सूचना पर, जुआरियों की धरपकड़ और कार्यवाही हेतु बीनागंज चौकी से पुलिस की एक टीम तत्काल सागर गांव की पठार पर पहुंची और जहां मुखबिर की बताई जगह पर जाकर देखा तो वहां 5-6 लोग झुण्ड बनाकर तास-पत्तों से रूपयों की हारजीत का मांग पत्ती का खेल खेलते दिखे, जिन्हें पुलिस फोर्स द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया ।
पूछताछ पर जिनके द्वारा अपने नाम 1. सूरज पुत्र रंगालाल अहिरवार उम्र 35 साल, 2. पूरनचंद पुत्र कुंजीलाल अहिरवार उम्र 62 साल, 3. गोपाल पुत्र राधेश्याम पालीवाल उम्र 45 साल, 4. लाखन पुत्र प्रताप मीना उम्र 28 साल, 5. नन्नूलाल पुत्र कुंजीलाल अहिरवार उम्र 60 साल एवं 6. मुकेश पुत्र गजराज सिंह मीना उम्र 28 साल निवासीगण ग्राम सागर थाना चाचौड़ा जिला गुना के होना बताये । पुलिस द्वारा मौके से 3,550/-रूपये नकदी सहित तास की एक गड्डी विधिवत जप्त कर जुआ खेल रहे सभी 06 जुआरियों के विरूद्ध चांचौड़ा थाने में अप.क्र. 389/25 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।
---------------------------------
यातायात व्यवस्था:17 से 20 अक्टूबर तक सुबह 10 बजे से रात्रि में बाजार बंद होने तक लागू रहेगी
दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को धनतेरस एवं 20 अक्टूबर 2025 को दीपावली पर्व के अवसर पर बाजार में खरीदारी हेतु लोगों के आत्याधिक आवगमन को दृष्टिगत रखते हुए गुना शहर में सरल और सुचारू यातायात हेतु दिनांक 17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2025 तक सुबह 10 बजे से रात्रि में बाजार बंद होने तक निम्नानुसार यातायात व्यवस्था रहेगी :-
बैरिकेटिंग व्यवस्था -
1. पीपल तिराहा पॉईन्ट :-
लक्ष्मीगंज एवं जयस्तम्भ चौराहा की ओर से आने बाले तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन सुगन चौराहा की तरफ नहीं जायेंगे ।
2. कोतवाली गली पॉईन्ट :-
अस्पताल गेट की ओर से आने बाले तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन सुगन चौराहा तरफ नहीं जायेंगे ।
3. सुगन चौराहा पॉईन्ट :-
कोतवाली, बोहरा मस्जिद एवं प्रकाश टॉकीज गली की ओर से आने बाले तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन सदर बाजार की तरफ नहीं जायेंगे ।
4. जैन रेसिडेन्सी नई सडक पॉईन्ट :-
बोहरा मस्जिद, नई सड़क की ओर से आने बाले तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन सुगन चौराहा की तरफ नहीं जायेंगे एवं नई सड़क की ओर से सुगन चौराहा की ओर आने वाले तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन बोहरा मस्जिद की तरफ डायवर्ट होंगे ।
5. निचला बाजार रपटा पॉईन्ट :-
हाट रोड़ एवं बताशा गली की ओर से आने बाले तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन सदर बाजार की तरफ नहीं जायेंगे ।
6. खटीक मोहल्ला गली पॉईन्ट :-
खटीक मोहल्ला, कर्नेलगंज की ओर से आने बाले तीन पहिया. चार पहिया एवं ट्रैक्टर- ट्रॉली आदि वाहन निचला बाजार की तरफ नहीं जायेंगे ।
7. सब्जी मंडी गली पॉईन्ट :-
सब्जी मंडी की तरफ से आने बाले तीन पहिया, चार पहिया एवं ट्रैक्टर- ट्रॉली आदि वाहन निचला बाजार की तरफ नहीं जायेंगे ।
8. श्याम डेयरी हाट रोड़ पॉईन्ट :-
हनुमान चौराहा, तेलघानी चौराहा, जगदीश कालोनी की ओर से आने वाले तीन पहिया चार पहिया एवं ट्रैक्टर ट्रॉली आदि वाहन निचला बाजार की तरफ नहीं जायेंगे ।
पार्किंग व्यवस्था-
पार्किंग-1 (पुराना आर.टी.ओ. ऑफिस परिसर) :-
बाजार की तरफ जाने वाले दो पहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों को जगत होटल तिराहे के पास पुराना आरटीओ ऑफिस परिसर में पार्क कराया जाएगा ।
पार्किंग-2 (विजयवर्गीय काम्लेक्स परिसर) :-
बाजार की तरफ जाने बाले दो पहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों को जयस्तम्भ चौराहा पर विजयवर्गीय कॉम्पलेक्स में भी पार्क कराया जाऐगा ।
पार्किंग-3 (पशु चिकित्सालय परिसर) :-
हाट रोड की ओर से बाजार तरफ आने वाले दो पहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों को हाट रोड़ सिथत पशु चिकित्सालय परिसर में पार्क कराया जाएगा ।
नोट- इस दौरान सभी प्रकार की आपातकालीन सेवाएं देने वाले वाहन जैसे- एम्बुलेन्स, फायर ब्रिगेड, पुलिस व प्रशासनिक वाहनों को उपरोक्त प्रतिबंध से छूट रहेगी ।





