BREAKING NEWS :
गुना के पुलिसकर्मियों पर आरोप! वर्दी में आए लोगों ने व्यापारी को गाड़ी में बैठाने की कोशिश की   |   पति ने पत्नी का गला काटकर की हत्या, अब मायके वालों को दे रहा जान से मारने की धमकी, मां ने SP से लगाई गुहार   |   आज 14 नवम्‍बर को विद्युत प्रवाह रहेगा बाधित, ...गांजा सप्लाई करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार   |   मानवता को शर्मसार करती तस्वीर! घर के सामने DJ रखने से रोका तो बुजुर्ग की लात-घूंसों से पिटाई   |   साधु के भेष में नशीली भभूत सुंघाकर लूटः पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा, मंगलसूत्र और नकदी बरामद   |   नेपाल में छठ मनाने घर लौट रहे लोगों की छोटी बस 300 मीटर गहरी खाई में गिरी, ड्राइवर समेत 14 की मौत   |   अखिल भारतीय जाट महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं दीपावली मिलन समारोह 14 नवंबर को   |   मोहन हत्याकांड : 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी राजवीर गिरफ्तार   |   पाकिस्तान की ‘Goree ब्यूटी क्रीम’: बैन के बावजूद बिक रही, साइड इफैक्ट ऐसा कि किडनी हो जाए खराब   |   कृषि उपज मंडी में मुनीम को बंधक बनाकर आंखें फोड़ीं, ईंट से चेहरा कुचलकर लाखों रुपये ले उड़े बदमाश   |   किश्तवाड़ में दो SPO की बेरहमी से हत्या, गोलियों से छलनी मिले शव, सर्विस हथियार भी गायब   |   01 लाख 20 हजार रुपये का इनामी 12 अपराधो का आरोपी बदमाश गिरफ्तार   |   ATS के शिकंजे में धमकीबाज: दिलजीत का कॉन्सर्ट रुकवाने और अमिताभ का ‘जलसा’ उड़ाने दी थी धमकी   |   न डिग्री, न अनुभव… फिर भी चला रहा 20 बेड का क्लीनिक! कैमरा देखते ही भागा झोलाछाप डॉक्टर   |   कुलगाम में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला, फायरिंग में 3 जवान घायल, एक की हालत गंभीर

 

 

 

 

 

 

 

This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

नितिन नबीन ने संभाला भाजपा अध्यक्ष का पद, पीएम मोदी बोले- आज से वे मेरे बॉस, मैं उनका कार्यकर्ता

User Rating: 0 / 5

Star InactiveStar InactiveStar InactiveStar InactiveStar Inactive
 

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी को नितिन नवीन के रूप में नया अध्यक्ष मिल गया है. पीएम नरेंद्र मोदी और निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में नबीन नए अध्यक्ष बन गए. नबीन को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज से यही मेरे बॉस हैं और मैं इनका कार्यकर्ता. उन्होंने यह भी कहा कि हमारे यहां अध्यक्ष बदलते हैं लेकिन आदर्श नहीं बदलते.
नितिन नवीन के बीजेपी के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने पर बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा, मैं नवीन को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. पिछले कई महीनों से संगठन पर्व यानि पार्टी की छोटी सी इकाई से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की व्यापक स्तर पर लोकतांत्रिक तरीके से चली प्रक्रिया, बीजेपी के संविधान की भावना को ध्यान में रखकर लगातार चल रही थी. जिसका आज विधि पूर्वक समापन हो गया.
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, आज बीजेपी का जितना फोकस संगठन के विस्तार पर है, उतनी ही बड़ी प्राथमिकता कार्यकर्ता के निर्माण की भी है. बीजेपी एक ऐसी पार्टी है जहां लोगों को लगता होगा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, तीसरी बार प्रधानमंत्री बने, 50 साल की छोटी आयु में मुख्यमंत्री बन गए, 25 साल से लगातार सरकार के प्रमुख रहे हैं. उन्होंने आगे कहा, ये सब अपनी जगह पर है लेकिन इन सबसे भी बड़ी चीज मेरे जीवन में है कि मैं बीजेपी का कार्यकर्ता हूं. ये सबसे बड़ा गर्व है और जब बात पार्टी के विषयों पर आती है तब नितिन जीवन, मैं एक कार्यकर्ता हूं और वे मेरे बॉस हैं.
बीजेपी में संबंधों की अहमियत की बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, बीजेपी एक संस्कार है. बीजेपी एक परिवार है. हमारे यहां मेंबरशिप से भी ज्यादा रिलेशनशिप होती है. बीजेपी एक ऐसी परंपरा है जो पद से नहीं प्रक्रिया से चलती है. हमारे यहां पदभार एक व्यवस्था है और कार्यभार जीवन भर की जिम्मेदारी है. हमारे यहां अध्यक्ष बदलते हैं लेकिन आदर्श नहीं बदलते. नेतृत्व बदलता है लेकिन दिशा नहीं बदलती.

© 2017 Your Company. All Rights Reserved. Designed By WarpTheme