BREAKING NEWS :
ब्रिटेन में पढ़ाई करने के नाम पर गुना के छात्र ने सरकार से लिए 37 लाख, लेकिन विदेश गया ही नहीं, FIR दर्ज   |   अमर हो गईं शिवानी: सड़क हादसे में ब्रेन डेड होने के बाद बचाई 3 लोगों की जिंदगी; पुलिस ने ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देकर किया सम्मानित   |   MP में 9 करोड़ 42 लाख का गांजा जब्त, पहाड़ों पर फैला था नशे का साम्राज्य!   |   मालेगांव रेप-मर्डर केस: दरिंदे को फांसी की सजा; तीन साल की मासूम के साथ रेप करके हत्या कर दी थी   |   अवैध रुपयों की मांग करने वाला कश्मीरा जाट गिरफ्तार कर जेल भेजा   |   गुना, इंदौर, भोपाल, राजस्थान से चोरी 20 मोटर सायकिलें बरामद, ...तीन शातिर बाईक चोर गिरफ्तार   |   धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई: मां-बेटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल   |   1.62 करोड़ की शराब बरामद, कैमरों की नजर से बचकर निकला ट्रक   |   आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, प्रदर्शन के बाद मुंबई पुलिस की कार्रवाई   |   चेक बाउंस के प्रकरणों में फरार दो स्थायी वारंटी गिरफ्तार, ...3,000 रुपये का इनामी गिरफ्तार   |   बैंक डकैती का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: बिहार का लिस्टेड डकैत है आरोपी, जेल से वारंट पर लाई पुलिस   |   खूनी वारदात: देवी पंडाल में गाने बजाने के विवाद में युवक की तलवार से काटकर हत्या   |   बंगाल में मां दुर्गा का शाही दरबार, 100 किलो सोने के गहनों की चर्चा!   |   शराब तस्करी करते कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, ... आज 14 अक्टूबर को विद्युत प्रदाय रहेगा बाधित   |   व्यापारी के साथ 25 लाख रुपये की ठगी, बैग बदलकर आरोपी फरार, पुलिस ने दर्ज किया मामला

 

 

 

 

 

 

 

 

This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

प्रयागराज में सेना का ट्रेनी विमान क्रैश, तालाब में गिरा एयरक्राफ्ट, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

User Rating: 0 / 5

Star InactiveStar InactiveStar InactiveStar InactiveStar Inactive
 

21 जनवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सेना का एक ट्रेनी विमान हादसे का शिकार हो गया। यह विमान अचानक हवा में असंतुलित हुआ और शहर के बीचोंबीच एक तालाब में गिर गया। हादसा माघ मेले से करीब 3 किलोमीटर दूर केपी कॉलेज के पीछे हुआ।
विमान गिरते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया।
रेस्क्यू टीम ने विमान में सवार दोनों पायलटों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। सेना का एक हेलिकॉप्टर भी घटनास्थल पर पहुंचा। हादसे की जगह दलदली तालाब है, जहां चारों तरफ जलकुंभी फैली हुई है, जिससे बचाव कार्य में मुश्किलें आईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्रैश से पहले विमान से तीन लोग पैराशूट के जरिए कूदे थे। वे तालाब में गिरे और दलदल में फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि विमान में कुल कितने लोग सवार थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे से पहले विमान हवा में तेजी से डगमगाने लगा। कॉलेज के पास बच्चे खेल रहे थे, तभी तेज आवाज सुनाई दी। कुछ ही देर में विमान तालाब में गिर गया। हादसे में घायल दो लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। उनकी हालत पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।
माघ मेले के चलते इन दिनों प्रयागराज में भारी भीड़ है। ऐसे में वायुसेना और स्थानीय पुलिस हादसे की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, यह वायुसेना का माइक्रोलाइट ट्रेनी विमान था। हादसे की असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगी।

© 2017 Your Company. All Rights Reserved. Designed By WarpTheme