BREAKING NEWS :
गुना के पुलिसकर्मियों पर आरोप! वर्दी में आए लोगों ने व्यापारी को गाड़ी में बैठाने की कोशिश की   |   पति ने पत्नी का गला काटकर की हत्या, अब मायके वालों को दे रहा जान से मारने की धमकी, मां ने SP से लगाई गुहार   |   आज 14 नवम्‍बर को विद्युत प्रवाह रहेगा बाधित, ...गांजा सप्लाई करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार   |   मानवता को शर्मसार करती तस्वीर! घर के सामने DJ रखने से रोका तो बुजुर्ग की लात-घूंसों से पिटाई   |   साधु के भेष में नशीली भभूत सुंघाकर लूटः पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा, मंगलसूत्र और नकदी बरामद   |   नेपाल में छठ मनाने घर लौट रहे लोगों की छोटी बस 300 मीटर गहरी खाई में गिरी, ड्राइवर समेत 14 की मौत   |   अखिल भारतीय जाट महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं दीपावली मिलन समारोह 14 नवंबर को   |   मोहन हत्याकांड : 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी राजवीर गिरफ्तार   |   पाकिस्तान की ‘Goree ब्यूटी क्रीम’: बैन के बावजूद बिक रही, साइड इफैक्ट ऐसा कि किडनी हो जाए खराब   |   कृषि उपज मंडी में मुनीम को बंधक बनाकर आंखें फोड़ीं, ईंट से चेहरा कुचलकर लाखों रुपये ले उड़े बदमाश   |   किश्तवाड़ में दो SPO की बेरहमी से हत्या, गोलियों से छलनी मिले शव, सर्विस हथियार भी गायब   |   01 लाख 20 हजार रुपये का इनामी 12 अपराधो का आरोपी बदमाश गिरफ्तार   |   ATS के शिकंजे में धमकीबाज: दिलजीत का कॉन्सर्ट रुकवाने और अमिताभ का ‘जलसा’ उड़ाने दी थी धमकी   |   न डिग्री, न अनुभव… फिर भी चला रहा 20 बेड का क्लीनिक! कैमरा देखते ही भागा झोलाछाप डॉक्टर   |   कुलगाम में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला, फायरिंग में 3 जवान घायल, एक की हालत गंभीर

 

 

 

 

 

 

 

This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

सड़क हादसे में लोकायुक्त TI के इकलौते बेटे की मौत, पत्नी गंभीर घायल

User Rating: 0 / 5

Star InactiveStar InactiveStar InactiveStar InactiveStar Inactive
 

भोपाल: राजधानी भोपाल में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार को तड़पाकर रख दिया। इंदौर लोकायुक्त में पदस्थ टीआई सचिन पटेरिया के इकलौते 4 वर्षीय बेटे यशवर्धन उर्फ ईशू की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी नेहा पटेरिया गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं।
जानकारी के अनुसार, टीआई सचिन पटेरिया का परिवार भदभदा स्थित 25वीं बटालियन में रह रहा था। सोमवार शाम को उनकी पत्नी नेहा और 4 वर्षीय बेटा ईशू भदभदा से ऑटो में सवार होकर पॉलिटेक्निक चौराहे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार लोडिंग टेंपो ने उनके ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पलट गया और पीछे की सीट पर बैठा मासूम ईशू उछलकर सड़क पर जा गिरा। लोडिंग वाहन का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे मौके पर ही बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।
नेहा पटेरिया और ऑटो चालक को भी गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने उन्हें तुरंत हमीदिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने ईशू को मृत घोषित कर दिया। नेहा की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज चल रहा है। परिवार में उनकी एक 7 वर्षीय बेटी भी है, जो हादसे के समय ट्यूशन पर गई हुई थी। इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। कमलानगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में लोडिंग वाहन की लापरवाही और तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की है।

© 2017 Your Company. All Rights Reserved. Designed By WarpTheme