BREAKING NEWS :
गुना के पुलिसकर्मियों पर आरोप! वर्दी में आए लोगों ने व्यापारी को गाड़ी में बैठाने की कोशिश की   |   पति ने पत्नी का गला काटकर की हत्या, अब मायके वालों को दे रहा जान से मारने की धमकी, मां ने SP से लगाई गुहार   |   आज 14 नवम्‍बर को विद्युत प्रवाह रहेगा बाधित, ...गांजा सप्लाई करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार   |   मानवता को शर्मसार करती तस्वीर! घर के सामने DJ रखने से रोका तो बुजुर्ग की लात-घूंसों से पिटाई   |   साधु के भेष में नशीली भभूत सुंघाकर लूटः पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा, मंगलसूत्र और नकदी बरामद   |   नेपाल में छठ मनाने घर लौट रहे लोगों की छोटी बस 300 मीटर गहरी खाई में गिरी, ड्राइवर समेत 14 की मौत   |   अखिल भारतीय जाट महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं दीपावली मिलन समारोह 14 नवंबर को   |   मोहन हत्याकांड : 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी राजवीर गिरफ्तार   |   पाकिस्तान की ‘Goree ब्यूटी क्रीम’: बैन के बावजूद बिक रही, साइड इफैक्ट ऐसा कि किडनी हो जाए खराब   |   कृषि उपज मंडी में मुनीम को बंधक बनाकर आंखें फोड़ीं, ईंट से चेहरा कुचलकर लाखों रुपये ले उड़े बदमाश   |   किश्तवाड़ में दो SPO की बेरहमी से हत्या, गोलियों से छलनी मिले शव, सर्विस हथियार भी गायब   |   01 लाख 20 हजार रुपये का इनामी 12 अपराधो का आरोपी बदमाश गिरफ्तार   |   ATS के शिकंजे में धमकीबाज: दिलजीत का कॉन्सर्ट रुकवाने और अमिताभ का ‘जलसा’ उड़ाने दी थी धमकी   |   न डिग्री, न अनुभव… फिर भी चला रहा 20 बेड का क्लीनिक! कैमरा देखते ही भागा झोलाछाप डॉक्टर   |   कुलगाम में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला, फायरिंग में 3 जवान घायल, एक की हालत गंभीर

 

 

 

 

 

 

 

This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

बसंत पंचमी 2026 : धार भोजशाला में होगी पूजा और नमाज, SC ने तय किया अलग-अलग टाइम

User Rating: 0 / 5

Star InactiveStar InactiveStar InactiveStar InactiveStar Inactive
 

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के धार में स्थित ऐतिहासिक स्थल भोजशाला को लेकर लंबे समय से हिंदू और मुस्लिम पक्षों के धार्मिक अधिकारों को लेकर विवाद चला आ रहा है। इस विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने अब बसंत पंचमी 2026 के मौके पर दोनों पक्षों के लिए संतुलित और शांतिपूर्ण व्यवस्था तय की है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि, हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय अपने धार्मिक आयोजन कर सकते हैं, लेकिन प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग से शांति बनाए रखना अनिवार्य होगा।
भोजशाला विवाद वर्षों से चल रहा है। विशेष रूप से बसंत पंचमी और जुमे के दिन पर दोनों समुदायों के बीच टकराव के खतरे रहते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस बार मामले की सुनवाई करते हुए साफ निर्देश दिए कि, दोनों पक्ष आपसी सम्मान और अनुशासन बनाए रखें।
सुप्रीम कोर्ट का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि-
हिंदू पक्ष सुबह से दोपहर 12 बजे तक पूजा और अनुष्ठान कर सकेगा।
इसके बाद मुस्लिम पक्ष दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक जुमे की नमाज अदा करेगा।
शाम 4 बजे से हिंदू पक्ष फिर से पूजा और धार्मिक अनुष्ठान कर सकेगा।
अदालत ने आदेश में यह भी कहा कि, दोनों पक्षों के लिए अलग प्रवेश और निकास मार्ग सुनिश्चित किए जाएँ, ताकि किसी भी तरह का तनाव न पैदा हो।
प्रशासन और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को निर्देश दिए गए कि, कानून-व्यवस्था बनाए रखें और किसी भी पक्ष की पूजा या नमाज में बाधा न आने दें।
सुप्रीम कोर्ट की यह व्यवस्था दोनों पक्षों के धार्मिक अधिकारों का सम्मान करते हुए सांप्रदायिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।
हिंदू पक्ष ने कोर्ट को बताया कि कल 23 जनवरी, 2026 को बसंत पंचमी है, और इस दिन सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूजा, हवन और पारंपरिक अनुष्ठान होंगे। वकील ने यह भी कहा कि, पिछले वर्षों में भी बसंत पंचमी शुक्रवार को पड़ती रही है, और इस दिन हिंदू समुदाय ने परंपरागत पूजा की है। हिंदू पक्ष ने सुझाव दिया कि, मुस्लिम पक्ष की नमाज शाम 5 बजे के बाद कराई जाए ताकि पूजा निर्बाध चल सके।
मस्जिद पक्ष ने कोर्ट को बताया कि, जुमे की नमाज का समय बदला नहीं जा सकता, लेकिन अन्य नमाजों के समय में बदलाव संभव है। उन्होंने यह भी कहा कि दोपहर 1 से 3 बजे तक नमाज अदा की जाएगी और इसके बाद परिसर खाली कर दिया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि, दोनों पक्षों को एक-दूसरे के प्रति सम्मान का भाव रखना होगा। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि प्रशासन ने भोजशाला परिसर में हिंदू और मुस्लिम दोनों के लिए अलग जगह और प्रवेश-निकास मार्ग सुनिश्चित कर दिए हैं।

© 2017 Your Company. All Rights Reserved. Designed By WarpTheme