BREAKING NEWS :
ब्रिटेन में पढ़ाई करने के नाम पर गुना के छात्र ने सरकार से लिए 37 लाख, लेकिन विदेश गया ही नहीं, FIR दर्ज   |   अमर हो गईं शिवानी: सड़क हादसे में ब्रेन डेड होने के बाद बचाई 3 लोगों की जिंदगी; पुलिस ने ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देकर किया सम्मानित   |   MP में 9 करोड़ 42 लाख का गांजा जब्त, पहाड़ों पर फैला था नशे का साम्राज्य!   |   मालेगांव रेप-मर्डर केस: दरिंदे को फांसी की सजा; तीन साल की मासूम के साथ रेप करके हत्या कर दी थी   |   अवैध रुपयों की मांग करने वाला कश्मीरा जाट गिरफ्तार कर जेल भेजा   |   गुना, इंदौर, भोपाल, राजस्थान से चोरी 20 मोटर सायकिलें बरामद, ...तीन शातिर बाईक चोर गिरफ्तार   |   धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई: मां-बेटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल   |   1.62 करोड़ की शराब बरामद, कैमरों की नजर से बचकर निकला ट्रक   |   आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, प्रदर्शन के बाद मुंबई पुलिस की कार्रवाई   |   चेक बाउंस के प्रकरणों में फरार दो स्थायी वारंटी गिरफ्तार, ...3,000 रुपये का इनामी गिरफ्तार   |   बैंक डकैती का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: बिहार का लिस्टेड डकैत है आरोपी, जेल से वारंट पर लाई पुलिस   |   खूनी वारदात: देवी पंडाल में गाने बजाने के विवाद में युवक की तलवार से काटकर हत्या   |   बंगाल में मां दुर्गा का शाही दरबार, 100 किलो सोने के गहनों की चर्चा!   |   शराब तस्करी करते कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, ... आज 14 अक्टूबर को विद्युत प्रदाय रहेगा बाधित   |   व्यापारी के साथ 25 लाख रुपये की ठगी, बैग बदलकर आरोपी फरार, पुलिस ने दर्ज किया मामला

 

 

 

 

 

 

 

 

This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

सत्य साईं यूनिवर्सिटी में छापाः टीम पहुंची, PTI भर्ती में 67 अभ्यर्थियों की फर्जी डिग्री का मामला

User Rating: 0 / 5

Star InactiveStar InactiveStar InactiveStar InactiveStar Inactive
 

इछावर। सीहोर स्थित सत्य साईं यूनिवर्सिटी पर राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ कई ठिकानों पर दबिश दी है। राजस्थान से आई SOG की टीम यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले कुछ छात्रों के दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। जांच में खुलासा हुआ है कि राजस्थान में वर्ष 2020 की PTI भर्ती में शामिल 67 अभ्यर्थियों की डिग्रियां फर्जी पाई गई हैं। केस की जांच कर रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मेश्राम (राजस्थान SOG) ने कहा कि सत्य साईं यूनिवर्सिटी द्वारा डिग्रियां बैक डेट में तैयार की गईं, जिन्हें PTI भर्ती में उपयोग किया गया।
यूनिवर्सिटी द्वारा दिए गए रिकॉर्ड और दस्तावेज आपस में मिसमैच पाए गए। राजस्थान सरकार ने कई बार रिकॉर्ड मांगे, लेकिन यूनिवर्सिटी ने उपलब्ध नहीं कराए, इसी संदेह के आधार पर आज एक्शन मोड में SOG ने छापेमारी की। आज राजस्थान SOG की टीम ने एक साथ सत्य साईं यूनिवर्सिटी कैंपस (सीहोर) यूनिवर्सिटी मालिक के आवास पर छापा मारा है। देर रात तक कार्यवाही जारी रही।
दरअसल बुधवार की शाम राजस्थान की एक टीम जांच के लिए पहुंची। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने इसकी पुष्टि की है। यूनिवर्सिटी के मुकेश तिवारी और अंकित जोशी ने बताया कि कुछ विद्यार्थियों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन करने के लिए राजस्थान से टीम आई है। शिक्षा विभाग की टीम ने सर्चिंग की। उन्होंने इस सर्चिंग को सामान्य सर्चिंग बताया है लेकिन इस बात का जवाब नहीं दे सके कि राजस्थान शिक्षा विभाग की टीम किस बात की जांच के लिए आई है। इधर दूसरी ओर सूत्रों ने बताया है कि जो टीम सत्य साइ यूनिवर्सिटी में जांच पड़ताल करने पहुंची है और राजस्थान की एसटीएफ टीम है। टीम ने यूनिवर्सिटी में दस्तावेजों की जांच कर रही है। यूनिवर्सिटी में की जा रही जांच का अभी पूरा ब्यौरा नहीं मिल पाया है।

© 2017 Your Company. All Rights Reserved. Designed By WarpTheme