गुना। गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान एवं संदीप शर्मा उपायुक्त संभाग ग्वालियर के निर्देशन में अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रह, परिवहन एवं जहरीली शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
जिला आबकारी अधिकारी गुरुप्रसाद केवट के मार्गदर्शन आबकारी वृत्त गुना के प्रभारी राधाकिशन अटारिया, के द्वारा ग्राम गढ़ला गिर्द में पारदियों के डेरो में दबिश दी गई। आबकारी पुलिस को देखकर पारदियों में अफरा तफ़री मच गयी। जंगल के पठार से भारी मात्रा में टंकिया गाढ़ी हुई थी। जिनमें भारी मात्रा में लाहन भरा हुआ था। लोहे एवं प्लास्टिक की बड़ी टंकियों में लगभग 3000 किलोग्राम गुड़ लाहन था, जिससे मदिरा बनाने की तैयारी चल रही थी। लाहन को लाने की असमर्थता के कारण मौके पर ही सैंपल लेकर नष्ट कर दिया।
25 लीटर, हाथ भट्टी मदिरा भी जब्त की गई। आरोपी महिला शिवानी पत्नी अक्षय पारदी, पूजा पत्नी विक्की पारदी एवं कृष्णा पिता नीतू पारदी के विरुद्ध मध्य प्रदेश
आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34( 1), 49(a) एवं 34i(f) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। कुल 04 प्रकरण पंजीकृत किया गये। उक्त लाहन एवं मदिरा का अनुमानित मूल्य लगभग 306252/- लाख रुपये है। कलेक्टर श्री कन्याल के निर्देश पर इस तरह की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
उक्त कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक रामहेत कुशवाह, महिला आरक्षक टीना वर्मा,पूजा रघुवंशी,दिनेश कुमार राठौर एवं गोविंद मीना की भूमिका
सराहनीय रही।
-----------------------------------
गहोई दिवस के अवसर गहोई वैश्य महिला मण्डल की कार्यकारिणी का हुआ गठन
गुना। गुना गहोई दिवस के अवसर पर गहोई भवन गुना में समाज द्वारा गहोई दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं राष्ट्रकवि डॉक्टर मैथिली शरण गुप्त के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। तत्पश्चात ध्वज फहराया गया और सभी के द्वारा गहोई गीत गया गया।
संरक्षक डीएन नीखरा एवं अध्यक्ष बृजेश गुप्ता द्वारा गहोई दिवस क्यों मनाया जाता है इस पर प्रकाश डाला। साथ ही समाज जनों को संगठित रहते हुए अन्य गतिविधियों से अवगत कराया। महिला मंडल द्वारा नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी के सदस्य सर्व सहमति से निर्विरोध चुने गए। मकर संक्रांति के उपलक्ष में हल्दी कुमकुम कार्यक्रम हुआ उसके बाद महिला मंडल द्वारा विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम ,द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।
नवीन कार्यकारणी में संरक्षक मीरा नीखरा, अध्यक्ष सीमू गुप्ता,वरिष्ठ, उपाध्यक्ष सुनीता गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अंजना गुप्ता, सचिव दीप्ति नीखरा, सह सचिव अनीता गुप्ता, कोषाध्यक्ष रागिनी गुप्ता ,अंकेक्षक आशा गुप्ता, प्रचार सचिव सुधा गुप्ता
संगठन सचिव अनीता गुप्ता रही, इसी के साथ ही .विशेष आमंत्रित सदस्य सविता गुप्ता, मधु सेठ, रजनी गुप्ता, मनोरमा गुप्ता, रानी गुप्ता रही जिनको नवीन दायित्व मिलने पर समाज जनों द्वारा बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन रजनी गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे।
----------------------------------------------
वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी माहोर के विरुद्ध कार्रवाई, ...मकान पर अवैध कब्जा करने वाले व्यक्ति को बेदखल किया
गुना। गुना सी.एम. हेल्पलाईन पर दर्ज मूंग उपार्जन संबंधी शिकायतों के समय पर निराकरण में लापरवाही बरतने के मामले में विकास खण्ड बमोरी के वरिष्ठ कृषि
विकास अधिकारी श्री राकेश कुमार माहोर के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो किसानों द्वारा सी.एम. हेल्पलाईन पर शिकायत दर्ज कराई गई थी कि मूंग उपार्जन हेतु स्लॉट बुक नहीं हो पा रहा है, जिससे वे अपनी फसल का विक्रय नहीं कर पा रहे हैं। शिकायतें एल-1 अधिकारी के रूप में संबंधित अधिकारी को प्राप्त हुई थीं, किंतु उनके द्वारा समय पर निराकरण न करते हुए बार-बार शिकायतें मार्कफेड को स्थानांतरित की गईं।
शिकायतों का समय पर समाधान नहीं होने के कारण किसान अपनी मूंग फसल का विक्रय नहीं कर सके। मामले में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया
गया, जिसका उत्तर संतोषजनक नहीं पाया गया। जांच में पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता सामने आई। इसके फलस्वरूप श्री माहोर के
विरुद्ध मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत परिनिंदा शास्ति अधिरोपित की गई है। प्रकरण का निराकरण किया गया है।
-----------------------------
मोबाइल कोर्ट के माध्यम से मकान पर अवैध कब्जा करने वाले व्यक्ति को बेदखल किया
गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में मोबाइल कोर्ट के माध्यम से भूमि संबंधी विवादों का आपसी सहमति के आधार पर त्वरित निराकरण किया
जा रहा है।
इसी क्रम में जनसुनवाई के दौरान अशोक अग्रवाल, निवासी तैलघानी चौराहा, गुना द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया था। आवेदन में उन्होंने बताया कि तहसील
गुना नगर अंतर्गत बाहुबलीपुरम कॉलोनी स्थित उनके मकान पर अनावेक विक्रांत भोसले एवं सूर्या रघुवंशी, विक्रम रघुवंशी द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है में
अकेला रहता हूँ मेरा बड़ा बेटा कोरोना में शांत हो गया है तथा मेरी पत्नी कैंसर की बीमारी से शांत हो गई है जिससे में शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित हूँ
आवेदन पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर श्री कन्याल द्वारा मोबाइल कोर्ट के माध्यम से प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिए गए। निर्देशों के पालन में तहसीलदार जी.एस. बैरवा एवं उनकी राजस्व टीम गुना नगर द्वारा मौके पर कार्यवाई करते हुए मकान पर अवैध कब्जा करने वाले व्यक्ति को बेदखल किया
गया।
कार्रवाई उपरांत आवेदक अशोक अग्रवाल (सीनियर सिटीजन), उम्र 73 वर्ष को उनके मकान का विधिवत कब्जा एवं चाबी सौंप दी गई।आवेदक द्वारा
कलेक्टर गुना को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।





