BREAKING NEWS :
गुना के पुलिसकर्मियों पर आरोप! वर्दी में आए लोगों ने व्यापारी को गाड़ी में बैठाने की कोशिश की   |   पति ने पत्नी का गला काटकर की हत्या, अब मायके वालों को दे रहा जान से मारने की धमकी, मां ने SP से लगाई गुहार   |   आज 14 नवम्‍बर को विद्युत प्रवाह रहेगा बाधित, ...गांजा सप्लाई करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार   |   मानवता को शर्मसार करती तस्वीर! घर के सामने DJ रखने से रोका तो बुजुर्ग की लात-घूंसों से पिटाई   |   साधु के भेष में नशीली भभूत सुंघाकर लूटः पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा, मंगलसूत्र और नकदी बरामद   |   नेपाल में छठ मनाने घर लौट रहे लोगों की छोटी बस 300 मीटर गहरी खाई में गिरी, ड्राइवर समेत 14 की मौत   |   अखिल भारतीय जाट महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं दीपावली मिलन समारोह 14 नवंबर को   |   मोहन हत्याकांड : 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी राजवीर गिरफ्तार   |   पाकिस्तान की ‘Goree ब्यूटी क्रीम’: बैन के बावजूद बिक रही, साइड इफैक्ट ऐसा कि किडनी हो जाए खराब   |   कृषि उपज मंडी में मुनीम को बंधक बनाकर आंखें फोड़ीं, ईंट से चेहरा कुचलकर लाखों रुपये ले उड़े बदमाश   |   किश्तवाड़ में दो SPO की बेरहमी से हत्या, गोलियों से छलनी मिले शव, सर्विस हथियार भी गायब   |   01 लाख 20 हजार रुपये का इनामी 12 अपराधो का आरोपी बदमाश गिरफ्तार   |   ATS के शिकंजे में धमकीबाज: दिलजीत का कॉन्सर्ट रुकवाने और अमिताभ का ‘जलसा’ उड़ाने दी थी धमकी   |   न डिग्री, न अनुभव… फिर भी चला रहा 20 बेड का क्लीनिक! कैमरा देखते ही भागा झोलाछाप डॉक्टर   |   कुलगाम में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला, फायरिंग में 3 जवान घायल, एक की हालत गंभीर

 

 

 

 

 

 

 

This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं! प्रेमी ने पहले धारदार हथियार से गला रेता, फिर पत्थर से कुचलकर मार डाला

User Rating: 0 / 5

Star InactiveStar InactiveStar InactiveStar InactiveStar Inactive
 

ग्वालियर। मध्य प्रदेश की ग्वालियर पुलिस ने एक अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती (प्रेमिका) से शादी करना चाहता था, लेकिन उसकी शादी कहीं और तय हो गई थी और 2 महीने बाद विवाह होना था। इससे नाराज प्रेमी ने घर में घुसकर धारदार हथियार से गला रेत दिया था। इतने में मन नहीं भरा तो युवती के ऊपर भारी पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस आगे कार्रवाई में जुटी हुई है।
दरअसल, ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र छोटे बाबा की पहाड़ी पर रहने वाली निशा कुशवाहा (22) की 20 जनवरी की दोपहर अज्ञात बदमाश ने हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि पड़ोस में रहने वाला समीर कुशवाहा से निशा की दोस्ती थी। जब पुलिस समीर के घर पहुंची तो वह अपना मोबाइल छोड़कर फरार हो चुका था। इसी वजह से पुलिस का शक समीर पर और बढ़ गया और घेराबंदी कर उसे करहिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
पुलिस पूछताछ में प्रेमी समीर ने अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि वह निशा कुशवाहा से प्यार करता था। निशा से ही शादी करना चाहता था, लेकिन उसकी शादी कहीं और तय हो गई थी और 2 महीने बाद अप्रैल में उसका विवाह होना था। इससे नाराज होकर वह निशा के घर गया और हसिया से तीन बार गला रेत डाला। समीर को लगा कि निशा कही बच न जाएं इसलिए वह बाहर गया और एक बड़ा पत्थर लाकर उसके चेहरे पर पटक दिया, जिससे निशा की दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी प्रेमी समीर को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

© 2017 Your Company. All Rights Reserved. Designed By WarpTheme