BREAKING NEWS :
257.5 ग्राम स्मैक जप्त: नशा तस्कर गिरफ्तार, स्पलायर पर भी कार्यवाही   |   जोखिमभरा रास्ता! जुन्नारदेव में डोली के सहारे 6 KM दूर अस्पताल पहुंची बीमार नवविवाहिता   |   दतिया पीतांबरा पीठ में सुरक्षा सख्त! गर्भगृह में साधना बैन, दानपेटी की होगी वीडियो रिकॉर्डिंग   |   अब पुराने डीजल वाहन को स्क्रैप में देने की जरुरत नहीं, IIT दिल्ली की बनाई मशीन को हरी झंडी; मात्र इतनी होगी कीमत   |   गुना में बारिश का कहर : नदी पार करते समय आदमी बहा, तलाश जारी   |   गुना में बारिश का कहर :अंडरब्रिज में डूबा ट्रक, डैम के गेट खुले तो 7 गांव हाई अलर्ट पर   |   मूर्तिकार की पंडाल में गोली मारकर हत्या, वारदात से फैली सनसनी   |   पुलिस ने महिला तस्कर को गिरफ्तार किया, 58.50 लाख रुपए की अवैध अफीम बरामद   |   सुभाष चंद्रा पर CBI का शिकंजा, ₹1,322 करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्ज   |   गुना में अमेजन ऑनलाइन ठगी के ‘रिफंड खेल’ का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार   |   बड़ा फैसला, ऑनलाइन की जगह अब ऑफलाइन होगी परीक्षा; CM के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग ने शुरू की तैयारी   |   MP में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम: इस्कॉन मंदिर पहुंचे CM डॉ. मोहन यादव, मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब   |   मराठा आरक्षण आंदोलन फिर तेज, मनोज जरांगे का सरकार को अल्टीमेटम; 12 सितंबर को मुंबई कूच की चेतावनी   |   थाना बजरंगगढ़, कैंट, 112, CCTV एवं साइबर सेल के समन्वय से ट्रेक्टर बरामद, आरोपी गिरफ्तार   |   कब्र से निकालकर घर के दरवाजे पर फेंका बच्ची का शव! दबंगों की हैवानियत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

 

 

 

 

 

 

 

 

This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

महिलाओं को मिलेगा ‘फ्री गैस कनेक्शन’, ...कलेक्टर सख्त: अस्पताल में पास सिस्टम, चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए

User Rating: 0 / 5

Star InactiveStar InactiveStar InactiveStar InactiveStar Inactive
 

गुना। गुना महिलाओं के लिए अच्छी खबर है जिनको गैस के नवीन कनेक्शन की आवश्यकता है। उज्जवला योजना 3.0 के तहत पात्र हितग्राहियों को मुफ्त गैस कनेक्शन मिलेंगे। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टोरेट सभागार में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने बैठक ली। महिला गुना जिले की अनुसूचित जनजाति से हो ।
बैठक का उद्देश्य योजना के तहत निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करना रहा। बैठक के प्रारंभ में जिला आपूर्ति अधिकारी अवधेश पाण्डे द्वारा उज्ज्वला योजना 3.0 की प्रगति एवं निर्धारित लक्ष्यों के संबंध में पीपीटी के माध्यम से विस्तृत प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति में बताया गया कि योजना के अंतर्गत 25 लाख नए गैस कनेक्शन जारी किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना 3.0 का लाभ अनुसूचित जनजाति वर्ग की ऐसी पात्र महिलाओं को दिया जाए, जिनके परिवार में पहले से किसी भी सदस्य के नाम पर गैस कनेक्शन उपलब्ध न हो। कलेक्टर ने धरती आबा योजना के अंतर्गत आने वाले गांवों को उज्ज्वला योजना के क्रियान्वयन में विशेष प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी 2 तारीख तक निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना है, जिससे वे पारंपरिक ईधन के स्थान पर एलपीजी गैस का उपयोग कर सकें।
इसके साथ ही कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि मध्यप्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि राज्य के हर पात्र परिवार तक स्वच्छ ईंधन की पहुंच सुनिश्चित हो। उज्ज्वला योजना 3.0 के माध्यम से न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य की रक्षा होगी, बल्कि जंगलों से लकड़ी लाने की मजबूरी भी कम होगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मैदानी स्तर पर जागरूकता बढ़ाई जाए, ताकि कोई भी पात्र अनुसूचित जनजाति महिला योजना से वंचित न रहे। जिला प्रशासन, आपूर्ति विभाग और गैस एजेंसियों के समन्वय से योजना को प्रभावी रूप से लागू करने पर जोर दिया गया, ताकि गुना सहित पूरे मध्यप्रदेश में उज्ज्वला योजना का लाभ समय पर जरूरतमंदों तक पहुंचे।
-------------------------------

कलेक्टर सख्त: अस्पताल में पास सिस्टम, चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए
गुना। गुना जिले के शासकीय अस्पताल में साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को रेड क्रॉस भवन के सभागार में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान स्टाफ द्वारा अवगत कराया गया कि एक मरीज के साथ 5–6 लोग एक साथ वार्डो में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे गंदगी एवं अव्यवस्था की स्थिति बनती है। स्टाफ ने सुझाव दिया कि यदि एक मरीज के साथ केवल एक व्यक्ति को ही प्रवेश की अनुमति दी जाए तो व्यवस्था बेहतर हो सकती है। इस पर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पास सिस्टम, टाइम स्लॉट सिस्टम यह एक मरीज के साथ एक व्यक्ति ही जाए जैसी व्यवस्था की जा सकती है।
साफ-सफाई को लेकर कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नियमित रूप से चालानी कार्रवाई की जाए तथा यह कार्रवाई संयुक्त रूप से की जाए। उन्होंने डिप्टी कलेक्टर सुश्री महिमा चौधरी एवं एसडीएम श्रीमती शिवानी पांडे को रोस्टर प्रणाली के तहत सप्ताह में एक-एक दिन चालानी कार्रवाई के दौरान उपस्थित रहने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान सफाई कर्मचारियों की जानकारी लेते हुए बताया गया कि कुल 56 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी 56 कर्मचारियों की क्रमवार नंबरिंग की जाए तथा प्रत्येक कर्मचारी आई-कार्ड अनिवार्य रूप से पहने।
स्टाफ द्वारा यह भी बताया गया कि चालानी कार्रवाई के दौरान कई बार लोगों द्वारा विवाद एवं झगड़े की स्थिति उत्पन्न की जाती है। इस पर कलेक्टर ने तत्काल सुरक्षा गार्ड्स को बुलाकर निर्देश दिए कि सभी सुरक्षा गार्ड फिजिकली फिट हों, निर्धारित ड्रेस में रहें तथा आई-कार्ड पहनना अनिवार्य रूप से पहने।
अस्पताल प्रबंधन को लेकर कलेक्टर ने डॉ. सूरज को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगली बार यदि व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं पाई गईं तो संबंधित पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने कहा कि “जिसकी जो जिम्मेदारी है, वह उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाए। मुझे अस्पताल में काम करने वाले समर्पित लोग चाहिए। जब सभी अपना कार्य अच्छे से करेंगे, तभी यह संदेश जाएगा कि हमारा अस्पताल सबसे अच्छा है।”
इसके बाद उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी एवं सेवा भारती द्वारा रोगी परिजन हेतु करने से बचाव हेतु ₹5 प्रति दिन में कंबल एवं ₹5 प्रति दिन में रजाई देने की सुविधा की जानकारी ली।
------------------------------------

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
गुना। गुना 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन लाल परेड ग्राउंड, गुना में किया जाएगा। इसी क्रम में आज कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने समारोह की संपूर्ण रूपरेखा की जानकारी प्राप्त कर आयोजन को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह अनुशासन एवं राष्ट्रीय गरिमा के अनुरूप आयोजित किया जाए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कलेक्टर ने मैदान की साफ-सफाई, शासकीय योजनाओं पर आधारित विभिन्न विभागों की झांकियों की तैयारी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन तथा शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को सम्मानित किए जाने हेतु सूची समय-सीमा में तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि शासकीय योजनाओं पर आधारित झांकियों को शहर में भ्रमण कराया जाए, ताकि आमजन को योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो सके।
कलेक्टर ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले की सामाजिक संस्थाओं, संगठनों एवं समाजसेवियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए नाम अपर कलेक्टर अखिलेश जैन को दिनांक 24 जनवरी 2026 तक उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

© 2017 Your Company. All Rights Reserved. Designed By WarpTheme