गुना। गुना मधुसूदनगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव और उनकी टीम द्वारा युवक के अपहरण व बंधक बनाकर मारपीट के गंभीर प्रकरण में कार्यवाही करते हुए दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिए हैं ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 22 जनवरी 2026 को मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम करेला में कुछ व्यक्तियों द्वारा गोडिया निवासी संदीप मीना (उम्र 18 साल) को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की जा रही है । सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मधुसूदनगढ़ थाने पुलिस की एक टीम ग्राम करेला पहुंची और जहां से पीडित युवक को बंधन से मुक्त कराया । गांव में पुलिस के आने की भनक लगते ही अपहरणकर्ता वहां से फरार हो गए ।
पीडित युवक संदीप मीना ने पुलिस को रिपोर्ट करते हुए बताया कि दिनांक 21-22 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात्रि में वह ग्राम सियाखेड़ी टगर में खेत पर सो रहा था, इसी दौरान वहां पर सोनू मीना, दिनेश मीना, पवन मीना, खूब सिंह मीना, सर्जन मीना, मोहर सिंह मीना निवासीगण ग्राम करेला, वहां आये और जबरन उसे अपने घर ग्राम करेला लेजार मारपीट करते हुए एक कमरे में बंद कर दिया, इस घटना पर से आरोपीगण के विरूद्ध मधुसूदनगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 16/25 धारा 140(2), 115(2), 296(बी), 191(2), 191(3), 127(2), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई ।
दो आरोपियों के संबंध में मुखबिर से प्राप्त सूचना पर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों 1-खूब सिंह पुत्र वंशीलाल मीना उम्र 60 साल एवं 2-सर्जन पुत्र खूब सिंह मीना उम्र 26 साल निवासीगण ग्राम करेला थाना मधूसदनगढ़ जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।
--------------------------------------
दो दुकानों में चोरी , एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल, नगदी बरामद
गुना। गुना बमौरी थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया और उनकी टीम द्वारा मुहाल कॉलोनी में कीटनाशक व मोबाईल की दुकानों में हुई चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर ही सफल खुलाशा किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 23 जनवरी 2026 को फरियादी पंकज धाकड़ निवासी ग्राम डोंगरखेड़ी के द्वारा बमौरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि मुहाल कॉलोनी में कनक कृषि सेवा नाम से उसकी कीटनाशक की दुकान है, उसके पास ही अनिल धाकड़ निवासी ग्राम उकावद की बैष्णवी मोबाईल के नाम से मोबाईल की दुकान है । दिनांक 22-23 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी दुकानों के रोशनदान निकालकर कीटनाशक की दुकान से 13000/-रूपये नगदी व चांदी के चार सिक्के एवं मोबाईल की दुकान से 15000/-रूपये नगदी व 09 मोबाईल आदि चोरी कर लिए गए हैं, साथ ही पास ही स्थित चाय की एक दुकान से गुटखा पाउच चोरी किए गए हैं । उक्त रिपोर्ट पर से बमौरी थाने में अपराध क्रमांक 17/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
मुखबिर से सूचना मिलने पर बमौरी थाना पुलिस ने संदेही आरोपी मनमोहन उर्फ बंडा पुत्र हरि सिंह धाकड़ उम्र 26 साल निवासी ग्राम बंजारीपुरा थाना बमौरी जिला गुना को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई । पूछताछ के दौरान उसके द्वारा अपने साथी सोनू सहरिया निवासी पुराना डुमैला के साथ मिलकर उक्त चोरियां करना स्वीकार किया, इसके बाद पुलिस ने आरोपी मनमोहन धाकड़ के कब्जे से प्रकरण में चोरी सभी मोबाईल व करीब 05 हजार रूपये नगद तथा गुटखा पाउच बरामद किए साथ चोरी में प्रयुक्त दो प्लास जप्त किए जाकर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं प्रकरण में फरार आरोपी सोनू सहरिया की सरगर्मी से तलाश की जा रही है ।
---------------------------
जुआ खेल रहे 07 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा , ...ऑटो पलटा, 01 की मौत, 7 घायल
गुना गुना आरोन थाना पुलिस द्वारा जुए की सूचना पर कार्यवाही की गई है ।
24 जनवरी 2026 के दोपहर के समय आरोन नई मंडी परिसर में 06-07 व्यक्तियों के द्वारा तास पत्तों से रूपयों की हारजीत के दाव लगाकर जुआ खेले जाने की मुखबिर सूचना पर आरोन थाने से पुलिस की एक टीम जुआरियों पर कार्यवाही हेतु तत्काल नई मंडी पहुंची और जहां मुखबिर की बताई जगह पर जाकर देखा तो वहां पर 6-7 लोग फड़ जमाकर तास पत्तों से रूपयों से हारजीत के दाव लगाकर मांग पत्ती का खेल खेलते दिखे, जिनकी धरपकड़ हेतु पुलिस फोर्स द्वारा घेराबंदी की गई तो जुआरियों में एकदम से भगदड़ मच गई, जिसमें एक जुआरी मौके का फायदा लेकर वहां से फरार हो गया जबकि इस बीच पुलिस ने 06 जुआरियों को पकड़ लिया ।
पकड़े गये जुआरियों ने पूछताछ पर अपने नाम 1-जुवेद पुत्र साविर खांन उम्र 32 साल, 2-विवेक पुत्र बब्लू ग्वाल उम्र 25 साल, 3-जाकिर पुत्र जमील खांन उम्र 23 साल, 4-सुनील पुत्र कमल सिंह रघुवंशी उम्र 33 साल, 5-फिरोज पुत्र मौहम्मद खांन उम्र 27 साल निवासीगण आरोन एवं 6-विरमाल पुत्र श्रीकिशन यादव उम्र 26 साल निवासी ग्राम कुमरयाई थाना आरोन के होना बताए एवं भागे हुए अपने साथी का नाम 7-विकास पुत्र सूरज वाल्मीकि निवासी आरोन का होना बताया । पुलिस द्वारा मौके से कुल 4,150/-रूपये नगद, तास की गड्डी एवं जुआरियों की 04 मोटर सायकिलों सहित कुल 1,74,150/-रूपये का मशरूका विधिवत जप्त कर जुआ खेल रहे सभी 07 जुआरियों के विरूद्ध आरोन थाने में अप.क्र. 26/26 धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।
------------------------------
मेले में दुकान लगाने जा रहे लोगो का ऑटो पलटा, 01 की मौत, 7 घायल
गुना। जिले के राघोगढ़ के रुठियाई कस्बे के रंजना खेड़ी में आयोजित मेले में खिलौनों की दुकान लगाने ऑटो से जा रहे एक ही परिवार के सात लोग ऑटो पलटने से घायल हो गए, इनमें एक की मौत हो गई। मृतक का नाम सोनू जोगी निवासी कुसमौदा है। उसकी उम्र 27 वर्ष है वह दो छोटी बच्चियों का पिता है।
ऑटो अनियंत्रित होकर गादेर घाटी के पास हाईवे पर पलटा। ऑटो को किराए से लेगए थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है स्वजनों का आरोप है कि एंबुलेंस बुलाने पर भी नहीं आई और जब घायलों को जिला अस्पताल ले गए तब मौके पर पहुंची। पुलिस की एक गाड़ी को भी हाथ दिखाकर रोकने की कोशिश की थी लेकिन वह भी नहीं रुकी। अगर समय पर मदद मिल जाती तो शायद आज सोनू की जान नहीं जाती।

