BREAKING NEWS :
जल प्रकोष्ठ की घोर लापरवाही:"गंदी नाली से गुजर रही पीने की पाइपलाइन, वार्ड 11 में सप्लाई हो रहा दूषित पानी"   |   02 दुकानों में हुई दो चोरियों का पर्दाफाश, महिला एवं चोरी का माल खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार   |   इंदौर में डेढ़ करोड़ के घी पर बड़ी कार्रवाई, 25 हजार लीटर स्टॉक की बिक्री पर रोक   |   27 से ज्यादा गंभीर मामलों का आरोपी ‘डकैत’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, जांच में खुलेंगे कश्मीर और अतीक कनेक्शन   |   मोहन भागवत ने कहा- Gen Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- ‘उन्हें आपके सर्टिफिकेट की जरुरत नहीं…’   |   न्यू राज डेयरी बोहरा मस्जिद, सोना फ्लोरमिल सहित कई को नोटिस जारी   |   21 करोड़ रुपए की ठगी में भाजपा जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार, 50 लाख रुपए खाते में आने के मिले सबूत   |   ‘मैं प्रोफेसर हूं’, ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन के गेट पर बम फेंकने वाला पकड़ाया   |   पीएम मोदी के विदेश दौरों का खर्च संसद में सामने आया, जानें किस देश की यात्रा पर कितना हुआ व्यय   |   नीलेश को न्यायालय ने सुनाई 10 वर्ष के कारावास एवं 01 लाख रुपए अर्थदंड की सजा   |   गुना में राशन बांटने वाले भूखे: 'प्रशासन की लापरवाही से 7 परिवार संकट में" 48.72 लाख वेतन 9 साल बाद भी भुगतान नहीं   |   4 करोड़ की चोरी के मामले में आरोपियों के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, आरोपी 03 दिन बाद भी फरार   |   प्रेम प्रसंग का आरोप... कानून को दरकिनार कर भीड़ बनी 'जज'; महिला-पुरुष को बांधकर गांव में घुमाया   |   फर्जी क्राइम ब्रांच चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला वकील निकली मास्टरमाइंड   |   सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाला: महाराष्ट्र सरकार ने 5 साल में मिले खजाने का ऑडिट करने का आदेश दिया, मंदिर प्रशासन में हड़कंप मचा

This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

28 साल पुराने 1.86 करोड़ घोटाले में पूर्व अपेक्स बैंक एमडी प्रदीप नीखरा को हुई जेल

User Rating: 0 / 5

Star InactiveStar InactiveStar InactiveStar InactiveStar Inactive
 

मध्य प्रदेश। सहकारिता विभाग के रिटायर्ड अफसर और अपेक्स बैंक के पूर्व एमडी प्रदीप नीखरा को 28 साल पुराने फर्जीवाड़े के मामले में जेल भेज दिया गया है। यह मामला सहकारी आवास संघ से जुड़ा है, जिसमें फर्जी लोन मंजूरी का बड़ा खेल सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक साल 1995 से 1998 के बीच प्रदीप नीखरा मध्य प्रदेश आवास संघ में जनरल मैनेजर पद पर थे। इसी दौरान रायपुर की एक सहकारी समिति के नाम पर 186 सदस्यों को एक-एक लाख रुपए का लोन मंजूर किया गया था। जांच में सामने आया कि ये सभी सदस्य फर्जी थे और जिन प्लॉट्स के नाम पर लोन दिया गया वे भी कहीं मौजूद नहीं थे। कुल मिलाकर 1.86 करोड़ रुपए का यह पूरा लोन घोटाला फर्जी निकला।
इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) की टीम ने 3 अप्रैल को भोपाल स्थित निवास से प्रदीप नीखरा को गिरफ्तार किया। इसके बाद उन्हें रायपुर ले जाया गया जहां कोर्ट में पेश कर पांच दिन की रिमांड पर लिया गया। बाद में 7 अप्रैल को कोर्ट के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया।
प्रदीप नीखरा 2020 तक अपेक्स बैंक भोपाल में एमडी रहे थे। हालांकि बैंक भर्ती में गड़बड़ियों के आरोपों के चलते उन्हें रिटायरमेंट से 10 दिन पहले ही पद से हटा दिया गया था। इसके बाद वे सहकारिता विभाग से संयुक्त पंजीयक पद से रिटायर हुए।
रिटायरमेंट के बाद नीखरा मध्यप्रदेश सहकार भारती से जुड़ गए और वर्तमान में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर थे। साथ ही वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा के भतीजे भी हैं।

© 2017 Your Company. All Rights Reserved. Designed By WarpTheme