This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

जिले में नरवाई जलाने पर 15 प्रकरण पाए गए, ...15 अप्रैल को विद्युत प्रवाह रहेगा बाधित, ...जानलेवा मारपीट के मामले में 03 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

User Rating: 0 / 5

Star InactiveStar InactiveStar InactiveStar InactiveStar Inactive
 

‎‎गुना। गुना जिले में नरवाई (पराली) जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा सख्त प्रतिबंध लागू किया गया है।
कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इसी क्रम में राजस्व एवं कृषि विभाग के संयुक्त दल द्वारा ग्राम पंचायत सामरसिंघा, एन्दवाड़ा एवं परवाह क्षेत्रों में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान
पराली जलाने के मामलों में कुल 15 प्रकरण पाए गए, जिनमें अर्थदंड अधिरोपित करने हेतु कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के अंतर्गत रघुवीर पुत्र सरूपा (निवासी वासखेड़ी), दीनदयाल पुत्र हजारीलाल कुशवाह (निवासी रत्नागिर), बृजमोहन पुत्र रामचरण (निवासी बांसखेड़ी)
एवं मनोज पुत्र द्वारकाप्रसाद (निवासी सामरसिंघा) शामिल हैं। मौके पर तहसीलदार बमोरी देवदत्त गोलिया, एसएडीओ आर.के. माहौर, संबंधित पटवारी, ग्राम कोटवार सहित राजस्व एवं कृषि विभाग का अमला उपस्थित रहा। प्रशासन द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे नरवाई जलाने के बजाय वैकल्पिक उपाय अपनाएं, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहे।
-----------------------------------
15 अप्रैल को विभिन्‍न क्षेत्रों का विद्युत प्रवाह रहेगा बाधित
‎‎गुना सहायक प्रबंधक शहर ने बताया कि 11 केव्‍ही टेकरी फीडर पर मेंटनेंस होने से दिनांक 15 अप्रैल को सुबह 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे हनुमान टेकरी,
शिवपुरम कॉलोनी, न्‍यू टेकरी रोड, बूढे़ बालाजी आदि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसी प्रकार प्रबंधक कैंट जोन ने बताया कि 33/11 केव्‍ही पावर हाउस कैंपस सब स्‍टेशन से निकलने वाले 11 केव्‍ही कैंट फीडर पर मेंटनेंस कार्य होने से दिनांक 15 अप्रैल को सुबह 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक लाल परेड, ऑफीसर कॉलोनी, भोगीराम, घोसीपुरा, बांसखेड़ी, लूसन का बगीचा, गोविन्द गार्डन, आयकर विभाग, एसडीओपी कार्यालय, पं​चमुखी कॉलोनी, सीताराम कॉलोनी इत्यादि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उक्त विद्युत कटौती की समयावधि आवश्यकतानुसार घटाई या बढ़ाई जा सकती है।
--------------------------------
जानलेवा मारपीट के मामले में 03 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
गुना। थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम बरोदिया में पुरानी रंजिश को लेकर घटित जानलेवा मारपीट के गंभीर प्रकरण में सक्रिय और प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में घटना दिनांक से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
22 अक्टूबर 2025 को फरियादी महेश पुत्र रामवीर सहरिया निवासी बमोरी द्वारा आरोपीगण हेमराज सहरिया एवं बलराम सहरिया निवासीगण ग्राम बरोदिया के विरुद्ध अश्लील गालियां देने एवं जान से मारने की नियत से चाकू से हमला करने की बमोरी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिससे फरियादी एवं उसके फुफेरे भाई धनराज सहरिया को गंभीर चोटें आईं । उक्त रिपोर्ट पर से आरोपीगणों के विरुद्ध बमोरी थाने में अपराध क्रमांक 252/2026 धारा 296, 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया ।
घटना दिनांक से फरार चल रहे आरोपी हेमराज पुत्र मन्नू सहिरया उम्र 35 साल निवासी ग्राम बरोदिया थाना बमोरी जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस द्वारा गिरफ्तारशुदा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया है । प्रकऱण के फरार अंतिम आरोपी बलराम सहरिया की तलाश जारी है ।
बमोरी थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया, उपनिरीक्षक बुंदेल सिंह सुनेरिया, सउनि मोकम सिंह, प्रधान आरक्षक हरेन्द्र रघुवंशी, प्रधान आरक्षक बालस्वरुप धाकड, आरक्षक महेन्द्र पटेलिया, आरक्षक रवि गुर्जर, आरक्षक संजय जाट एवं आरक्षक गुलाब सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही
जानलेवा हमले के मामले में 02 आरोपी पुलिस गिरफ्त में
गुना कुंभराज थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज त्यागी और उनकी टीम द्वारा थानांतर्गत शनि मंदिर के पास प्राणघातक मारपीट के मामले में कार्यवाही करते विधि विवादित सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।
21 जनवरी 2026 को कुंभराज थाने पर फरियादी हेमन्त पुत्र महेन्द्र कुमार मैथिल निवासी कुंभराज के द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर आरोपीगण निखिल मीना, बल्ला उर्फ दिलीप मीना एवं अनूप निवासीगण कुंभराज के विरुद्ध उसे, एवं उसके दोस्त दीपेश मीना को अश्लील गालियां देने, जान से मारने की नीयत से लाठी, लुहांगी से गंभीर मारपीट किए जाने व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिसकी रिपोर्ट पर से उपरोक्त आरोपीगणों के विरुद्ध कुंभराज थाने में अपराध क्रमांक 13/26 धारा 117(2), 115(2), 296(a), 351(2), 3(5) इजाफा 109(1) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।
मुखबिर से सूचना पर कुंभराज थाना पुलिस द्वारा प्रकरण के आरोपी 1-अनूप पुत्र बने सिंह उर्फ भूरा मेहर उम्र 19 साल निवासी गीतानगर कालोनी कुंभराज तथा एक विधि विवादित किशोर को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । पुलिस द्वारा आरोपी अनूप मेहर को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, वहीं विधि विवादित किशोर को बाल न्यायालय में पेश किया गया । जहां से न्यायालय के आदेशानुसार गिरफ्तारशुदा आरोपी जेल भेजा गया एवं विधि विवादित किशोर को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है । प्रकरण में फरार अंतिम आरोपी की तलाश जारी है, जिसे शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा ।
कुंभराज थाना पुलिस की इस तत्पर और प्रभावी कार्यवाही में थाना प्रभारी पंकज त्यागी, उपनिरीक्षक होतम सिंह बघेल, आरक्षक धर्मवीर रावत, आरक्षक अवनीश जाट, आरक्षक अभिषेक शर्मा एवं आरक्षक दिलीप धाकड की सराहनीय भूमिका रही है ।