BREAKING NEWS :
जल प्रकोष्ठ की घोर लापरवाही:"गंदी नाली से गुजर रही पीने की पाइपलाइन, वार्ड 11 में सप्लाई हो रहा दूषित पानी"   |   02 दुकानों में हुई दो चोरियों का पर्दाफाश, महिला एवं चोरी का माल खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार   |   इंदौर में डेढ़ करोड़ के घी पर बड़ी कार्रवाई, 25 हजार लीटर स्टॉक की बिक्री पर रोक   |   27 से ज्यादा गंभीर मामलों का आरोपी ‘डकैत’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, जांच में खुलेंगे कश्मीर और अतीक कनेक्शन   |   मोहन भागवत ने कहा- Gen Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- ‘उन्हें आपके सर्टिफिकेट की जरुरत नहीं…’   |   न्यू राज डेयरी बोहरा मस्जिद, सोना फ्लोरमिल सहित कई को नोटिस जारी   |   21 करोड़ रुपए की ठगी में भाजपा जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार, 50 लाख रुपए खाते में आने के मिले सबूत   |   ‘मैं प्रोफेसर हूं’, ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन के गेट पर बम फेंकने वाला पकड़ाया   |   पीएम मोदी के विदेश दौरों का खर्च संसद में सामने आया, जानें किस देश की यात्रा पर कितना हुआ व्यय   |   नीलेश को न्यायालय ने सुनाई 10 वर्ष के कारावास एवं 01 लाख रुपए अर्थदंड की सजा   |   गुना में राशन बांटने वाले भूखे: 'प्रशासन की लापरवाही से 7 परिवार संकट में" 48.72 लाख वेतन 9 साल बाद भी भुगतान नहीं   |   4 करोड़ की चोरी के मामले में आरोपियों के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, आरोपी 03 दिन बाद भी फरार   |   प्रेम प्रसंग का आरोप... कानून को दरकिनार कर भीड़ बनी 'जज'; महिला-पुरुष को बांधकर गांव में घुमाया   |   फर्जी क्राइम ब्रांच चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला वकील निकली मास्टरमाइंड   |   सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाला: महाराष्ट्र सरकार ने 5 साल में मिले खजाने का ऑडिट करने का आदेश दिया, मंदिर प्रशासन में हड़कंप मचा

This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

टाटा नमक के नाम पर चल रही फैक्ट्री पर छापा; 840 पैकेट नकली नमक और कच्चा माल जब्त, संचालक गिरफ्तार

User Rating: 0 / 5

Star InactiveStar InactiveStar InactiveStar InactiveStar Inactive
 

इंदौर। शहर में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाला बड़ा मामला सामने आया है। एरोड्रम थाना पुलिस ने लोकनायक नगर क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई करते हुए टाटा नमक के नाम पर चल रही नकली नमक की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 840 पैकेट नकली नमक और करीब 1850 किलो कच्चा माल जब्त किया है। यह फैक्ट्री लंबे समय से अवैध रूप से संचालित हो रही थी और बाजार में ब्रांडेड नमक के नाम पर लोगों को धोखा दिया जा रहा था। इस कार्रवाई की शुरुआत तब हुई जब Tata Consumer Private Limited की ओर से कॉपीराइट उल्लंघन की शिकायत पुलिस को मिली।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत छापा मारकर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने फैक्ट्री संचालक जितेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस नकली नमक को तैयार करने के लिए कच्चा माल और पैकेजिंग सामग्री दिल्ली से मंगाई जा रही थी। इसके बाद इंदौर में तैयार कर इसे बाजार में सप्लाई किया जाता था।
अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है—यह नकली नमक किन-किन क्षेत्रों में सप्लाई किया गया, इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं, और यह कारोबार कितने समय से चल रहा था।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, ताकि इस गिरोह के बाकी सदस्यों तक पहुंचा जा सके।

© 2017 Your Company. All Rights Reserved. Designed By WarpTheme