This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

आदतन अपराधी जिलाबदर, ...16 अप्रैल को विद्युत प्रवाह रहेगा बाधित, ...चेक बाउंस के प्रकरण में वारंटी गिरफ्तार, ...रंगदारी के प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार

User Rating: 0 / 5

Star InactiveStar InactiveStar InactiveStar InactiveStar Inactive
 

गुना। गुना कलेक्‍टर एवं जिला मजिस्‍ट्रेट किशोर कुमार कन्‍याल द्वारा जिले के 01 आदतन अपराधी को मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धाराओं के अंतर्गत 06 माह के लिए जिलाबदर करने के आदेश जारी किए गये हैं।
जारी आदेश अनुसार कलेक्‍टर एवं जिला मजिस्‍ट्रेट श्री कन्‍याल ने पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर आदतन अपराधी सुनील जाटव पुत्र घासीलाल जाटव उम्र 35 साल निवासी ग्राम पगारा थाना कैंट जिला गुना को 06 माह के लिये गुना जिला एवं इससे लगी सीमावर्ती जिले शिवपुरी, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, भोपाल की सीमा से निष्‍कासन संबंधी आदेश पारित किये गये हैं।
------------------------------------
16 अप्रैल को विभिन्‍न क्षेत्रों का विद्युत प्रवाह रहेगा बाधित
गुना प्रबंधक कैंट जोन ने बताया कि 33/11 केव्‍ही नानाखेड़ी सब स्‍टेशन अंतर्गत 33 केव्‍ही बीएसएनएल एवं 11 केव्‍ही सेन्‍ट्रल स्‍कूल पर मेंटनेंस कार्य होने से दिनांक 16 अप्रैल को सुबह 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक वीआईपी कॉलोनी, न्यूसिटी कॉलोनी, दलवी कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, नानाखेडी मंडी, दीनदयाल नगर एवं सिसौदिया कॉलोनी आदि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उक्त विद्युत कटौती की समयावधि आवश्यकतानुसार घटाई या बढ़ाई जा सकती है।
----------------------------------------

रंगदारी के प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार , ...चेक बाउंस के प्रकरण में फरार वारंटी गिरफ्तार
गुना। कुंभराज थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज त्यागी और उनकी टीम द्वारा रंगदारी एवं मारपीट के एक प्रकरण में सक्रियता से कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।
12 अप्रैल 2026 को फरियादी दीपक पुत्र करण सिंह गुर्जर निवासी ग्राम खजुरिया थाना मृगवास के द्वारा कुंभराज थाने पर रिपोर्ट करते हुए बताया था कि दिनांक दिनांक 12 अप्रैल 2026 की रात्रि करीबन 9 बजे वह अपने साथी सर्जन गुर्जर, राजन गुर्जर के साथ मोटर साइकिल से अपने घर जा रहा था तभी टेकरी मंदिर के पास शिवम साहू, जितेन्द्र मोगिया तथा अन्य दो लोग मिले और जिनके द्वारा अवैध तरीके से उससे शराब पीने के लिए पैसों की मांग की जब उसने पैसे देने से मना किया तो चारों लोगों ने अश्लील गालियां देते हुए उसकी तथा उसके साथियों की डंडे से मारपीट की जिससे उनके शरीर में जगह-जगह चोट होकर खून निकल आया और जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए । उक्त रिपोर्ट पर से उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध कुंभराज थाने में अपराध क्रमांक 50/26 धारा 119(1), 115(2), 296(ए), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।
कुंभराज थाना पुलिस द्वारा प्रकरण के एक आरोपी जितेन्द्र पुत्र धनसिंह मोगिया उम्र उम्र 25 साल निवासी टपरा कालोनी कुंभराज को गिरफ्तार कर न्‍यायालय पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है ।
कुंभराज थाना पुलिस की इस तत्पर और प्रभावी कार्यवाही में थाना प्रभारी पंकज त्यागी, उपनिरीक्षक होतम सिंह बघेल, आरक्षक अभिषेक शर्मा एवं आरक्षक दिलीप धाकड की सराहनीय भूमिका रही है ।
-----------------------------------------------
चेक बाउंस के प्रकरण में फरार वारंटी किया गिरफ्तार
गुना गुना कोतवाली पुलिस द्वारा चेक बाउंस के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार वारंटी को गिरफ्तार किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि न्यायालय गुना में चेक बाउंस से संबंधित प्रकरण क्रमांक 773/19 धारा 138 एन.आई. एक्ट के अंतर्गत आरोपी नरेन्द्र कुमार पुत्र रामेश्वरदयाल सोनी निवासी दुर्गा मंदिर के पास गुना, न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार चल रहा था । आरोपी की गिरफ्तारी हेतु न्यायालय गुना द्वारा उक्त प्रकरण में स्थाई वारंट जारी किया गया था ।
15 अप्रैल 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर केंट थाना पुलिस द्वारा फरार वारंटी नरेन्द्र कुमार पुत्र रामेश्वरदयाल सोनी उम्र 49 साल निवासी दुर्गा मंदिर के पास गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।
गुना कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक चंचल तिवारी, प्रधान आरक्षक दिग्लेश धाकड, प्रधान आरक्षक रंजीत रघुवंशी एवं प्रधान आरक्षक रामकुमार रघुवंशी का विशेष योगदान रहा है ।