BREAKING NEWS :
जल प्रकोष्ठ की घोर लापरवाही:"गंदी नाली से गुजर रही पीने की पाइपलाइन, वार्ड 11 में सप्लाई हो रहा दूषित पानी"   |   02 दुकानों में हुई दो चोरियों का पर्दाफाश, महिला एवं चोरी का माल खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार   |   इंदौर में डेढ़ करोड़ के घी पर बड़ी कार्रवाई, 25 हजार लीटर स्टॉक की बिक्री पर रोक   |   27 से ज्यादा गंभीर मामलों का आरोपी ‘डकैत’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, जांच में खुलेंगे कश्मीर और अतीक कनेक्शन   |   मोहन भागवत ने कहा- Gen Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- ‘उन्हें आपके सर्टिफिकेट की जरुरत नहीं…’   |   न्यू राज डेयरी बोहरा मस्जिद, सोना फ्लोरमिल सहित कई को नोटिस जारी   |   21 करोड़ रुपए की ठगी में भाजपा जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार, 50 लाख रुपए खाते में आने के मिले सबूत   |   ‘मैं प्रोफेसर हूं’, ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन के गेट पर बम फेंकने वाला पकड़ाया   |   पीएम मोदी के विदेश दौरों का खर्च संसद में सामने आया, जानें किस देश की यात्रा पर कितना हुआ व्यय   |   नीलेश को न्यायालय ने सुनाई 10 वर्ष के कारावास एवं 01 लाख रुपए अर्थदंड की सजा   |   गुना में राशन बांटने वाले भूखे: 'प्रशासन की लापरवाही से 7 परिवार संकट में" 48.72 लाख वेतन 9 साल बाद भी भुगतान नहीं   |   4 करोड़ की चोरी के मामले में आरोपियों के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, आरोपी 03 दिन बाद भी फरार   |   प्रेम प्रसंग का आरोप... कानून को दरकिनार कर भीड़ बनी 'जज'; महिला-पुरुष को बांधकर गांव में घुमाया   |   फर्जी क्राइम ब्रांच चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला वकील निकली मास्टरमाइंड   |   सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाला: महाराष्ट्र सरकार ने 5 साल में मिले खजाने का ऑडिट करने का आदेश दिया, मंदिर प्रशासन में हड़कंप मचा

This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कर्नाटक पासिंग कार से राइफल और गोला-बारूद बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

User Rating: 0 / 5

Star InactiveStar InactiveStar InactiveStar InactiveStar Inactive
 

जबलपुर। शहर के पनागर थाना अंतर्गत ​बडेरा कला में पुलिस ने छापा मार कार्रवाई कर राइफल और गोला-बारूद बरामद किया है। पुलिस को बीती रात सूचना मिली थी कि ग्राम बडेरा कला के पास एक महिंद्रा मेजर कार में दो संदिग्ध व्यक्ति हथियारों के साथ मौजूद हैं।
सूचना के बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी, जहां वाहन में दो व्यक्ति सवार मिले, तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक 30 बोर की राइफल, एक 22 बोर की राइफल, 22 के दो जिंदा कारतूस, 30 बोर का एक जिंदा कारतूस और एक चला हुआ खोखा बरामद किया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों राइफलों और गोला-बारूद को अपने कब्जे में ले लिया है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान अरुण चिनगप्पा और गार्डन पेप्टिस के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से महिंद्रा कंपनी की मेजर कार (नंबर KA 12 N 4252) को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी के अनुसार, पुलिस इस मामले में आगे की कड़ियों को जोड़ रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि, इन हथियारों का इस्तेमाल किसी अन्य अवैध गतिविधि या शिकार के लिए तो नहीं किया जाना था।

© 2017 Your Company. All Rights Reserved. Designed By WarpTheme