This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

जेई का रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी दी, ...चेक बाउंस के प्रकरण में फरार वारंटी गिरफ्तार, ...लड़की का अपहरण कर भाग रहे दो गिरफ्तार

User Rating: 0 / 5

Star InactiveStar InactiveStar InactiveStar InactiveStar Inactive
 

गुना। गुना जिले के बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बीच बाजार में मध्य क्षेत्र विधुत वितरण कंपनी के जेई के साथ बजरंगगढ के आटा चक्की चालक ने रास्ता रोककर मां बहन की अश्लील गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी। लोगों के बीच बचाव के बाद जेई ने थाने में शिकायत की है।
फरियादी अतुल तिवारी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि मैं मध्यप्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में जेई के पद पर पदस्थ हूं मैं अपने कार्य से बजरंगगढ़ लाइट व्यवस्था एवं चेकिंग हेतु निकला था। रास्ते में बीच बाजार रिंकू हरि साहू जिसकी आटा चक्की की दुकान है के द्वारा रोककर मां बहन की गंदी-गंदी गालियां दी गई एवं जान से मारने की धमकी के साथ ही देख लेने की बात की गई। जिसका मेरे द्वारा वीडियो भी बनाया गया है। मेरे साथ मेरे स्टाफ के कई लोग शामिल थे साहू के द्वारा मुझे शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। ऐसा आवेदन जेई के द्वारा बजरंगगढ़ थाने में दिया गया है।
------------------------------------

लड़की का अपहरण कर भाग रहे दो गिरफ्तार, ...चेक बाउंस के प्रकरण में वारंटी गिरफ्तार
गुना। गुना जामनेर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मेहरा और उनकी टीम को एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है ।
16 अप्रैल 2026 को रात्रि गश्त के दौरान जामनेर थाना प्रभारी मनोज मेहरा को जामनेर रोड चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास एक मोटरसाइकिल (क्रमांक MP32MJ1170) पर दो युवक एवं एक लडकी संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए । संदेह होने पर पुलिस द्वारा उन्हें रोककर पूछताछ की गई । पूछताछ में एक युवक ने अपना नाम अभिषेक कोली उम्र 22 वर्ष, निवासी दिहायला थाना सीहोर, जिला शिवपुरी तथा दूसरे युवक ने अपना नाम राहुल रजक उम्र 21 वर्ष, निवासी नरवर, जिला शिवपुरी के होना बताए एवं साथ में मौजूद लडकी नाबालिग होना पाई गई ।
जामनेर प्रभारी द्वारा तत्काल बालिका के परिजनों से संपर्क किया गया, जिनके द्वारा बताया गया कि बालिका के गुम होने की रिपोर्ट थाना सतलापुर जिला रायसेन में दर्ज कराई गई है । संबंधित थाना से पुष्टि करने पर थाना सतलापुर अपराध क्रमांक 90/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज होना पाया गया । इसके बाद तीनों को सुरक्षा की दृष्टि से थाने लाया गया तथा बालिका को सुरक्षित रखा गया । आगे की कार्यवाही हेतु थाना सतलापुर पुलिस को सूचित कर आवश्यक समन्वय किया गया । लड़की के परिजन एवं सतलापुर थाना पुलिस के जामनेर थाना पहुंचने पर जामनेर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मेहरा व उनकी टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही उपरांत लड़का-लड़की तीनों को लड़की के परिजन के समक्ष विधिवत सतलापुर थाना पुलिस को सौंप दिया गया ।
जामनेर थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मेहरा, प्रधान आरक्षक बृजेश त्यागी, आरक्षक रमेश दोहरे एवं आरक्षक गजेन्द्र सिंह गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही है ।
--------------------------------
चेक बाउंस के प्रकरण में फरार वारंटी किया गिरफ्तार
गुना धरनावदा थाना पुलिस द्वारा चेक बाउंस के एक प्रकरण में फरार वारंटी को गिरफ्तार किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि न्यायालय गुना में चेक बाउंस से संबंधित प्रकरण क्रमांक 310/24 धारा 138 एन.आई. एक्ट के अंतर्गत आरोपी शिवराज सिंह पुत्र मांगीलाल यादव निवासी ग्राम कनारी थाना धरनावदा, न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार चल रहा था । आरोपी की गिरफ्तारी हेतु न्यायालय गुना द्वारा उक्त प्रकरण में स्थाई वारंट जारी किया गया था ।
16 अप्रैल 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर धरनावदा थाना पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए फरार वारंटी शिवराज सिंह पुत्र मांगीलाल यादव उम्र 45 साल निवासी ग्राम कनारी थाना धरनावदा को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
धरनावदा थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रुहिल शर्मा के नेतृत्व में झागर चौकी प्रभारी सउनि अनिल कदम, प्र.आर. जोगेश शर्मा, आरक्षक राजेश परिहार, आरक्षक पवन शर्मा, आरक्षक सोनू जाटव एवं सैनिक सुखलाल का सराहनीय योगदान रहा है ।
---------------------------------

हवाई जहाज द्वारा भ्रमण पर जाएंगे विद्यार्थी, ...नगर पालिका के कार्यों की समीक्षा
गुना। गुना सांदीपनि विद्यालय मॉडल गुना के प्राचार्य आशीष टांटिया ने बताया कि "एक भारत श्रेष्ठ भारत" कार्यक्रम के अंतर्गत सांदीपनि शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी नमन साहू और काम्या साहू शैक्षणिक भ्रमण हेतु 20 से 24 अप्रैल तक भारत के पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड की यात्रा करेंगे।
इस भ्रमण के दौरान छात्र राज्य की लोक संस्कृति, भाषा, खान-पान और विविध जानकारी प्राप्त करेंगे। यह भ्रमण इसलिए विशेष है कि छात्र हवाई जहाज द्वारा दीमापुर और कोहिमा जाएंगे। सांदीपनि विद्यालय गुना जिले का एकमात्र विद्यालय है, जिसके विद्यार्थी इस भ्रमण के लिए चयनित हुए हैं। इससे पूर्व दो छात्र गुजरात भ्रमण के लिए गए थे।
जिला शिक्षा अधिकारी राजेश गोयल,समग्र शिक्षा अभियान के एडीपीसी प्रेरणा गुप्त सहित अन्‍य अधिकारियों ने शैक्षणिक भ्रमण पर जाने वाले छात्र,छात्राओं को बधाई और शुभकामनाऍ दी।
--------------------------------
नगर पालिका के कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक दिशा निर्देश
गुना कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में नगर पालिका के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में
जिला पंचायत सीईओ अभिषेक दुबे, प्रभारी सीएमओ सुश्री मंजुषा खत्री सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
‎ ‎बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर कन्याल ने स्वच्छ भारत अभियान की रैंकिंग पर चर्चा करते हुए स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश
दिए। उन्होंने कहा कि नगर के वार्डों में स्वच्छता कार्यों की सतत निगरानी की जाए तथा सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाया जाए।
उन्होंने कहा कि लोगों को पहले जागरूक कर समझाइश दी जाए, इसके बाद भी नियमों का पालन नहीं करने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
‎ बैठक में कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि कर्मचारियों को केवल कार्य सौंपना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी नियमित मॉनिटरिंग भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने
कहा कि जितनी बेहतर निगरानी होगी, कार्य के परिणाम उतने ही प्रभावी होंगे।
‎ ‎बैठक में जिले में पेयजल आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने विभिन्न क्षेत्रों में जल वितरण, आपूर्ति की स्थिति तथा पेयजल समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही जल स्रोतों एवं उनके संरक्षण पर भी चर्चा की गई। बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जल संरक्षण एवं वाटर हार्वेस्टिंग को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में कलेक्टर ने नदियों की सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि नदी क्षेत्रों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा
अधिक से अधिक कचरा निकालने के लिए पर्याप्त डंपरों की व्यवस्था की जाए। बैठक के अंत में कलेक्टर ने कहा कि नगर विकास एवं
स्वच्छता से जुड़े सभी कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता एवं निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।