This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

बीजेपी नेता के भतीजे की दरिंदगी: घर में घुसकर महिला से रेप की कोशिश, नाकाम होने पर काटा स्तन

User Rating: 0 / 5

Star InactiveStar InactiveStar InactiveStar InactiveStar Inactive
 

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास में नाकाम युवक द्वारा चाकू से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी देर रात घर में घुसा और विरोध करने पर महिला के स्तन काटा और पेट पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला की हालत नाजुक है वह जिला अस्पताल में भर्ती है।
घटना 11 अप्रैल की देर रात पंधाना थाना क्षेत्र की है। पीड़िता के पति के मुताबिक, आरोपी आकाश पटेल नशे की हालत में घर में घुसा और दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर पति मौके पर पहुंचा तो आरोपी ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उनका कहना है कि घटना के बाद बोरगांव चौकी में शिकायत देने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने पहले इलाज कराने की बात कहकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। साथ ही आरोपी के भाजपा मंडल अध्यक्ष का भतीजा होने के चलते दबाव बनाने और राजीनामा कराने की कोशिश का भी आरोप लगाया गया है। मामला मीडिया में आने के बाद हरकत में आई पुलिस ने घटना के 6 दिन बाद शुक्रवार रात एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल पीड़िता जिला अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज जारी है।