रीवा। रीवा के एक नेता के दो अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो पूर्व जनपद उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा के बताए जा रहे हैं। वीडियो रीवा में ही शूट हुआ। वीडियो में नेता अपने कपड़े उतारते हैं, फिर एक युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में हैं। पूरे घटनाक्रम को हनी ट्रैप से जोड़कर देखा जा रहा है। उनके साथ मौजूद युवती की उम्र काफी कम लग रही है। इस संबंध में जब पूर्व उपाध्यक्ष से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने यह कहते हुए फोन कट कर दिया कि उन्हें इस संबंध में किसी तरह की बात नहीं करनी है।
वीडियो पर चर्चा तेज होने के बाद मऊगंज के भाजपा विधायक प्रदीप पटेल ने कहा कि विनोद मिश्रा कांग्रेस नेता हैं। वहीं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने दावा किया कि नेताजी भाजपा विधायक के करीबी हैं। नेता की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस संबंध में मऊगंज एसपी दिलीप सोनी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस तरह की कोई भी रिपोर्ट या मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है, अगर इस तरह की रिपोर्ट सामने आती है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
वीडियो में नेता के साथ जो लड़की है, उसने अपनी इंस्टा आईडी से एक स्क्रीनशॉट पोस्ट शेयर किया था। इसमें उसने फनी बैकग्राउंड म्यूजिक लगाया था। यह स्क्रीनशॉट इस वीडियो से संबंधित है, जिसमें नेता आपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं। स्क्रीनशॉट में नेता कपड़े उतारते हुए नजर आए। इसी आईडी से युवती के द्वारा अन्य कई वीडियो भी पोस्ट किए गए हैं, जो उसके निजी जीवन से संबंधित हैं और ब्लॉग के फॉर्मेट में हैं। जिससे मामले में हनी ट्रैप की आशंका और गहरा गई है।
मऊगंज से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल ने कहा कि विनोद मिश्रा, श्रीनिवास तिवारी के परिवार से जुड़े रहे हैं, कांग्रेस के नेता हैं। सिद्धार्थ तिवारी बीजेपी में आ गए हैं। जमीन विवाद के एक मामले में विनोद मिश्रा के पास स्टे था, उन्होंने मुझसे मदद मांगी थी। मैंने वैध दस्तावेज और स्टे ऑर्डर होने के कारण उनका सहयोग किया था। जहां तक मुझे जानकारी है कि विनोद मिश्रा ने अभी तक भाजपा जॉइन नहीं की है, लेकिन इस मामले में कहीं न कहीं षड्यंत्र हो सकता है। इसकी प्रशासन को गहन जांच करनी चाहिए।
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विनोद शर्मा ने कहा कि भाजपा विधायक के करीबी का जिस तरह का वीडियो सामने आया है, यही बीजेपी का असली चाल चरित्र है। सभी जानते हैं कि संबंधित नेता भाजपा विधायक प्रदीप पटेल का खास है, वह भाजपा से ही ताल्लुक रखता है। यह किस तरह का महिला सशक्तिकरण किया जा रहा है? इस तरह के नेता संत के वेश में कालनेमि हैं। धर्म की बात तो केवल कैमरे के सामने करते हैं, बाकी आसाराम को भी फेल कर दिया है।
राज्य-शहर



