गुना। गुना शहर के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत बृजविहार कॉलोनी एक सूने घर के मेंन गेट सहित अंदर के कई गेटों के ताले तोड़कर उसमें रखी 03 टीवी, सोने के जेवर सहित नगदी व कीमती सामान चोर चोरी करके ले गए ।
फरियादी शुभम बघेल पुत्र शिवराज सिंह बघेल उम्र 31 साल निवासी बृजविहार कालोनी नानाखेडी गुना ने उपस्थित थाना आकर रिपोर्ट किया कि दिनाँक 11.05.26 को रात करीब 10.00 बजे मै अपने मकान का ताला लगाकर देखभाल के लिए अपने भाई सोहन सिंह बघेल को चाबी देकर उज्जैन चला गया था।
दिनाँक 14.05.26 को सुबह करीब 07.30 बजे हमारे पडोसी दुले सिंह का मेरे पास फोन आया कि तुम्हारे मकान का ताला टूटा पडा हैं, तब मैने अपने भाई सोहन को फोन लगाया तो उसने बताया कि दिनाँक 13.05.26 को रात्रि 10.00 बजे मकान को चैक करके उसका ताला लगाकर अपने कमरे पर आ गया था। फिर मैनै सोहन को मेरे मकान पर पहुँचने का बोला तो वह मौके पर पहुँचा तो देखा कि मेरे मकान के मैन गेट का ताला टूटा था व गेट खुले थे फिर उसने अंदर जाकर चैक किया तो मकान के अंदर के कमरो के लाक भी टूटे पड़े थे व गेट खुले थे व सामान बिखरा पडा था।
फिर दोपहर 01.00 बजे मै घर पर पहुँचा व सामान चैक किया तो एक 55 इंच आई फाकन टीसीएल कम्पनी की एलसीडी, सेंमसंग व क्राउन की 32-32 इंच की एलसीडी, एक सोने के इस्तेमाली चैन व अँगूठी एव एक रियलमी कम्पनी का मोबाईल जिसमे सिंम क्रमांक, डली थी व एक बजाज कम्पनी की प्रेस व 18 हजार रूप नगदी व अन्य घरेलू खाने पीने का सामान नही मिले जिन्हे रात्रि मे कोई अज्ञात चोर घर का ताला तोडकर घर मे घुसकर चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।
----------------------------------
उचित मूल्य दुकानों के दो सेल्समैन को नोटिस, ...अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
गुना। एसडीएम आरोन सुश्री महिमा चौधरी द्वारा ग्राम टंक परोरिया, माता मूढ़रा एवं रामपुर स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए हितग्राहियों से चर्चा कर राशन वितरण संबंधी जानकारी प्राप्त की गई।
ग्राम टंक परोरिया की राशन दुकान पर उपस्थित हितग्राहियों ने समय पर राशन मिलने की जानकारी दी। एसडीएम ने दुकान के सेल्समैन को सूचना बोर्ड प्रदर्शित करने तथा दुकान परिसर में समुचित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ग्राम माता मूढ़रा एवं रामपुर की उचित मूल्य दुकानें निर्धारित समय पर बंद पाए जाने पर संबंधित सेल्समैन को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए। वहीं
उपार्जन केंद्र किसान वेयरहाउस रामपुर का एसडीएम द्वारा निरीक्षण किया गया। उक्त केंद्र पर तुलाई एवं स्टैकिंग का कार्य चल रहा है। केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाओं को देखा गया। समिति प्रवन्धक को शीघ्र कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से चर्चा कर प्राप्त समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही भी की गई। इस अवसर पर नायब तहसीलदार आरोन अमित जैन भी उपस्थित रहे।
------------------------------------
किशोरी के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया
जामनेर थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में सक्रियता से कार्यवाही करते हुए प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।
दिनांक 15 जुलाई 2025 को जामनेर थाने पर एक पिता द्वारा अपनी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के दिनांक 14-15 जुलाई 2025 की रात से लापता होने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 173/25 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीवद्ध कर किशोरी की त्वरित खोजबीन शुरू की गई । पुलिस द्वारा दस्तयाबी के पश्चात पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि दीवान सिंह बंजारा निवासी ग्राम मोतीपुर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत काम किया । इसके बाद पुलिस ने आरोपी दीवान सिंह बंजारा के विरुद्ध प्रकरण में धारा 87, 64(2)(m) बीएनएस एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा कर दिनांक 18 मई 2026 को आरोपी दीवान सिंह पुत्र नन्नूलाल बंजारा उम्र 23 साल निवासी ग्राम मोतीपुर थाना मृगवास जिला गुना को राजस्थान के करौली जिले से गिरफ्तार कर लिया गया एवं जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है ।
जामनेर थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज मेहरा, उपनिरीक्षक हेमेन्द्र राजपूत, प्रधान आरक्षक महेन्द्र मीना, आरक्षक पंजाब गुर्जर, आरक्षक गोपाल त्यागी, आरक्षक गजेन्द्र गुर्जर एवं साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व आरक्षक कुलदीप भदौरिया का विशेष योगदान रहा है ।
--------------------------------------
21 मई को विद्युत प्रवाह रहेगा बाधित, ...अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
गुना। गुना सहायक प्रबंधक, विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड गुना द्वारा जानकारी अनुसार 33/11 केव्ही कुशमौदा सब स्टेशन पर प्री मानसून मेंटनेंस कार्य होने से दिनांक 21 मई 2026 को 33 के.व्ही. कुशमौदा फीडर एवं रूचि सोया फीडर अंतर्गत 33 केव्ही उच्चदाब वाले कनेक्शन का विद्युत प्रवाह बाधित रहेगा। साथ ही 11 केव्ही कुशमौदा 1 एवं 2 फीडर अंतर्गत नई बस्ती कुशमोदा, कुशमोदा गांव, सिद्धिविनायक हॉस्पिटल, गांधी नगर, पोल्ट्री फार्म नया औधोगिक क्षेत्र का विद्युत प्रवाह बाधित रहेगा। कार्य की आवश्यकता के अनुसार विद्युत कटौती की समयावधि घटाई अथवा बढ़ाई भी जा सकती है।
---------------------------
अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
गुना जिले में खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने आज आरोन क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण कर कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान आरोन क्षेत्र में 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिट्टी का अवैध भण्डारण एवं विक्रय करते हुए पकड़ा गया, जिसे तत्काल जब्त कर थाना आरोन में खड़ा कराया गया।
जिला खनिज अधिकारी सचिन वर्मा ने बताया कि जब्त किए गए सभी वाहनों को संबंधित थाना की अभिरक्षा में रखा गया है। प्रकरण में अर्थदंड के साथ-साथ अन्य वैधानिक कार्रवाई भी प्रस्तावित की गई है। इस कार्रवाई में खनिज अधिकारी सचिन वर्मा, प्रभारी खनिज निरीक्षक विजय कुमार चक्रवर्ती, थाना प्रभारी फतेहगढ़ सहित खनिज विभाग का अमला एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




