This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

शादी में घूंघट डालकर पहुंचे दो युवक, फिर हुआ ऐसा कांड कि ग्रामीणों ने दी ‘तालिबानी सजा’

User Rating: 0 / 5

Star InactiveStar InactiveStar InactiveStar InactiveStar Inactive
 

आलीराजपुर। मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले में एक शादी समारोह में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लड़की के कपड़े पहनकर पहुंचे दो युवकों पर चोरी का आरोप लगा। बताया जा रहा है कि दोनों युवक भीड़भाड़ और शादी की रस्मों का फायदा उठाकर घर में घुसे थे। इसी दौरान एक महिला का चांदी का मंगलसूत्र गायब हो गया। वहीं ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर तालिबानी सजा दी। यह पूरा मामला जोबट तहसील के ग्राम उबलड़ का है।
जानकारी के मुताबिक, महिला के शोर मचाते ही शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। गांव के लोगों ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पशुओं को बांधने वाले लोहे के स्टैंड से बांध दिया और कथित तौर पर ‘तालिबानी सजा’ दी। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
फरियादी महिला लीलू की शिकायत पर जोबट पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 309(5) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर अपने साथ ले गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। शादी की खुशियों के बीच हुई इस अनोखी वारदात ने हर किसी को हैरान कर दिया।