This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

खंडवा में मुस्लिम युवक ने अपनाया सनातन धर्म, बताया क्यों बना बिलाल से विशाल?

User Rating: 0 / 5

Star InactiveStar InactiveStar InactiveStar InactiveStar Inactive
 

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर में आज एक विशेष अवसर देखने को मिला है। बिलाल ने सनातन धर्म में वापसी की है। बिलाल खान खिड़कियां के एक हिंदू परिवार के संपर्क में था। जिन्हें पता था कि खंडवा के महादेगढ़ मंदिर में घर वापसी होती है। बिलाल ने कहा कि वह पशु की कुर्बानी से विचलित था , इसलिए उसने आज बकरा ईद के बीच त्यौहार के चलते सनातन धर्म अपना कर बिलाल से विशाल बन गया है।
महादेवगढ़ में संरक्षक अशोक पालीवाल ने बताया कि राजेश खिड़कियां निवासी ने कॉल करके बताया कि बिलाल नाम का युवक जो सनातन में वापसी करना चाहता है। सनातन में पेड़ पौधे , पशु पक्षी सहित सभी की सनातन में मान्यता है । इसकी बचपन से ही सनातन में गहरी आस्था थी। उन्होंने इस अवसर पर अपने जीवन को ईश्वर भक्ति के लिए समर्पित करने का निर्णय लिया।
खिड़कियां निवासी बिलाल अब विशाल बन गया है , महादेवगढ़ में सनातन धर्म अपनाने वाले युवक ने बताया कि उसकी बचपन से हिंदू धर्म में आस्था थी। बकरा ईद पर बकरों की कुर्बानी से आहत हुआ था, निर्दोष जवानरो की हत्या मुझे अच्छी नहीं लगी। इसलिए आज मैने सनातन धर्म अपना लिया।