गुना। गुना शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 4/ 6 /2026 को हुए प्राणघातक हमले के संबंध में अभियुक्तगण के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही एवं वरिष्ठ अधिकारियों से जांच कराए जाने की बात को लेकर आधा सैकड़ा लोगों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सोपा है
पुलिस अधीक्षक गुना को दिये आवेदन पत्र में लिखा गया कि...
मेरे भाई पर हुए प्राणघातक हमले के संबंध में अभियुक्तगण के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही एवं वरिष्ठ अधिकारियों से जांच कराए जाने की बात कही गई है।
यह है पूरा आवेदन पत्र...
1. दिनांक 04.06.2026 को लगभग प्रातः 09:30 बजे प्रार्थी का भाई मंदिर से अपने घर वापस आ रहा था। जैसे ही वह वंदना स्कूल के पास गली में पहुँचा, तभी पहले से घात लगाए बैठे संतोष , सूरज , श्रीराम एवं तीन अन्य अज्ञात व्यक्ति, जो हथियारों से लैस थे, ने पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला कर दिया। संतोष ने प्रार्थी के भाई के सिर पर फरसे से वार किया, जिससे वह स्कूटी से नीचे गिर पड़ा। इसके पश्चात सभी आरोपियों ने उसे माँ-बहन की अश्लील गालियाँ दीं तथा फिर सूरज , श्रीराम एवं तीन अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने फरसा, पाइप एवं डंडों से जान से मारने की नीयत से उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। जब प्रार्थी के भाई ने जान बचाकर भागने का प्रयास किया, तब तीन व्यक्तियों ने उसका पीछा कर पुनः उसे पकड़कर मारपीट की, जिससे वह गिर पड़ा। जिससे उसके सिर सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों- दोनों हाथों, कोहनी, पंजों, कंधों, पैरों एवं पीठ पर गंभीर चोटें आईं तथा अत्यधिक रक्तस्राव हुआ।
आरोपियों ने प्रार्थी के भाई को मृत समझकर घटनास्थल छोड़ दिया, जिससे उसे और अधिक गंभीर चोटें आईं। घटना स्थल पर गौतम रघुवंशी एवं प्रार्थी स्वयं पहुँचे तथा स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को जिला अस्पताल, गुना में भर्ती कराया गया, जहाँ से उसे आगे के उपचार हेतु इंदौर रेफर किया गया।
2. यह भी उल्लेखनीय है कि उक्त आरोपी द्वारा पूर्व में भी प्रार्थी के भाई के साथ मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसके संबंध में थाना बमोरी में पूर्व FIR क्रमांक 114/2026 एवं 34/2025 दर्ज हैं। प्रार्थी एवं उसके भाई द्वारा बार-बार शिकायतें किए जाने के बावजूद प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई, जिसके कारण आरोपियों के हौसले और अधिक बढ़ गए तथा उन्होंने सार्वजनिक स्थान पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला किया।
प्रार्थी
संतोष चौकसे पुत्र श्री सीताराम चौकसे
निवासीः विंध्याचल कॉलोनी, गुना (म.प्र.)
मो.: 6260489744

