This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

कोयला प्रोजेक्ट में गुंडा टैक्स का आतंक: कंपनी दफ्तर में घुसकर फायरिंग

User Rating: 0 / 5

Star InactiveStar InactiveStar InactiveStar InactiveStar Inactive
 

शहडोल। रामपुर बटूरा मेगा प्रोजेक्ट में उस वक्त दहशत फैल गई, जब कोयला उत्खनन काम में लगी जय अम्बे’ कंपनी के दफ्तर में बदमाशों ने सरेआम धावा बोल दिया। आरोप है कि क्षेत्र के कुछ दबंग कट्टा लहराते हुए ऑफिस में घुसे, कर्मचारियों को कटरे की नोक में धमकाया और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर दी। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है।
SECL सोहागपुर अंतर्गत संचालित रामपुर बटुरा OCM में कोयला और OB उत्खनन का काम कर रही निजी ठेका कंपनी जय अम्बे कंपनी में काम करने वाला आलोक त्रिपाठी अमन क्षत्रीय, श्रीराम विश्वकर्मा अपने साथियों पप्पू विश्वकर्मा और मिथलेश चर्मकार उर्फ लकी के साथ अचानक कंपनी कार्यालय पहुंचा। आरोप है कि तीनों कट्टे की नोक पर धमकाया और अवैध वसूली की मांग करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने देशी कट्टे से फायर कर दिया।
गोली चलते ही कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कर्मचारी किसी तरह जान बचाकर बाहर निकल गए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। पीड़ित कर्मचारियों का आरोप है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। आरपी लंबे समय से कंपनी पर तथाकथित गुंडा टैक्स का दबाव बना रहे थे। आए दिन काम में बाधा डालना, धमकाना और पैसों की मांग करना उनकी आदत बन चुकी है।
हैरानी की बात यह है कि घटना के बाद जब कर्मचारी शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे, तब भी आरोपियों के हौसले कम नहीं हुए। कर्मचारियों का दावा है कि आरोपी श्रीराम विश्वकर्मा ने मोबाइल पर कॉल कर गालियां दीं और शिकायत वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले की आलोक त्रिपाठी अमन क्षत्रीय ने अमलाई थाने में शिकायत दर्ज कराई है।