BREAKING NEWS :
गुना के पुलिसकर्मियों पर आरोप! वर्दी में आए लोगों ने व्यापारी को गाड़ी में बैठाने की कोशिश की   |   पति ने पत्नी का गला काटकर की हत्या, अब मायके वालों को दे रहा जान से मारने की धमकी, मां ने SP से लगाई गुहार   |   आज 14 नवम्‍बर को विद्युत प्रवाह रहेगा बाधित, ...गांजा सप्लाई करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार   |   मानवता को शर्मसार करती तस्वीर! घर के सामने DJ रखने से रोका तो बुजुर्ग की लात-घूंसों से पिटाई   |   साधु के भेष में नशीली भभूत सुंघाकर लूटः पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा, मंगलसूत्र और नकदी बरामद   |   नेपाल में छठ मनाने घर लौट रहे लोगों की छोटी बस 300 मीटर गहरी खाई में गिरी, ड्राइवर समेत 14 की मौत   |   अखिल भारतीय जाट महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं दीपावली मिलन समारोह 14 नवंबर को   |   मोहन हत्याकांड : 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी राजवीर गिरफ्तार   |   पाकिस्तान की ‘Goree ब्यूटी क्रीम’: बैन के बावजूद बिक रही, साइड इफैक्ट ऐसा कि किडनी हो जाए खराब   |   कृषि उपज मंडी में मुनीम को बंधक बनाकर आंखें फोड़ीं, ईंट से चेहरा कुचलकर लाखों रुपये ले उड़े बदमाश   |   किश्तवाड़ में दो SPO की बेरहमी से हत्या, गोलियों से छलनी मिले शव, सर्विस हथियार भी गायब   |   01 लाख 20 हजार रुपये का इनामी 12 अपराधो का आरोपी बदमाश गिरफ्तार   |   ATS के शिकंजे में धमकीबाज: दिलजीत का कॉन्सर्ट रुकवाने और अमिताभ का ‘जलसा’ उड़ाने दी थी धमकी   |   न डिग्री, न अनुभव… फिर भी चला रहा 20 बेड का क्लीनिक! कैमरा देखते ही भागा झोलाछाप डॉक्टर   |   कुलगाम में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला, फायरिंग में 3 जवान घायल, एक की हालत गंभीर

 

 

 

 

 

 

 

This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

शराब तस्करी करते कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, ... आज 14 अक्टूबर को विद्युत प्रदाय रहेगा बाधित

User Rating: 0 / 5

Star InactiveStar InactiveStar InactiveStar InactiveStar Inactive
 

गुना। धरनावदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रुहिल शर्मा के नेतृत्व में झागर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अनिल कदम और उनकी टीम द्वारा शराब तस्करी करते कुख्यात पारदी बदमाश गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 65 लीटर कच्ची शराब एवं तस्करी में उपयुक्त मोटर सायकिल जप्त की गई है ।
उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को धरनावदा थाना अंतर्गत झागर चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्‍त हुई सूचना को गंभीरता से लेते हुए झागर चौकी से पुलिस की एक टीम तत्काल सूजाखेड़ी पहुंची और कुली घाटी वाले रास्ते पर नाकाबंदी कर संदेही के आने का इंतजार किया, जहां पर कुछ ही समय बाद मुखबिर के बताए अनुसार मोटर सायकिल पर संदेही के आने पर पुलिस टीम द्वारा सतर्कतापूर्ण कार्यवाही करते हुए संदेही को घेराबंदी कर रोक लिया गया, पूछताछ में उसने अपना नाम धनराज पुत्र मोतीलाल पारदी उम्र 55 साल निवासी ग्राम मुरादपुर चक थाना धरनावदा जिला गुना का बताया एवं उसकी मोटर सायकिल पर लटकी दोनों केनों की जांच करने पर उनमें हाथ भट्टी पर निर्मित कुल 65 लीटर अवैध कच्ची शराब पाई गई । आरोपी के कब्जे से बरामद 65 लीटर कच्ची शराब एवं शराब की तस्करी में उपयुक्त मोटर सायकिल को पुलिस द्वारा विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं उसके विरुद्ध धरनावदा थाने में अपराध क्रमांक 221//26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
अवैध शराब के साथ गिरफ्तारशुदा आरोपी धनराज पारदी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करने पर उसके विरूद्ध धरनावदा थाने में आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट, मारपीट, तोड़फोड़ आदि धाराओं में कुल 09 प्रकरण दर्ज पाये गये हैं ।
-------------------------------
14 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय रहेगा बाधित
गुना सहायक प्रबंधक म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, ने बताया हैं कि 11 केव्‍ही हाट रोड फीडरों पर दीवाली पर्व पूर्व पोस्‍ट मानसून मेंटेनेंस कार्य होने से दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को प्रातः 09:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक हाट रोड, हनुमान चौराहा, पुरानी गल्‍ला मण्‍डी, राधा कालोनी, छाबड़ा कालोनी में विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। उक्‍त समयावधि को आवश्‍यकतानुसार घटाया व बढाया जा सकता हैं।
------------------------------------
आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में रूप सिंह किरार गिरफ्तार
गुना। धरनावदा थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण मामले में एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम झागर थाना धरनावदा निवासी हेमराज पुत्र लालाराम किरार उम्र 35 वर्ष, ने दिनांक 18 सितंबर 2026 को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था । उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी । घटना पर धरनावदा थाना पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई ।
पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों से पूछताछ, घटनास्थल के निरीक्षण, मृतक द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट सहित अन्य तथ्यों एवं साक्ष्यों की बारीकी से जांच की गई । जांच में सामने आया कि आरोपी विट्ठल किरार एवं अन्य के साथ रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद, मारपीट, जमीन बेचने के लिए दबाव बनाने तथा पूर्व में बेची गई जमीन के सौदे के अनुसार पूरी राशि नहीं देने जैसी परिस्थितियों के कारण मृतक मानसिक रूप से प्रताड़ित था । इन परिस्थितियों से क्षुब्ध होकर मृतक हेमराज किरार द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात जांच में सामने आई । संपूर्ण मर्ग जांच उपरांत दिनांक 25 सितंबर 2026 को चार आरोपियों के विरुद्ध धरनावदा थाने में अपराध क्रमांक 202/26, धारा 108, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया ।
प्रकरण पंजीबद्ध होने के बाद से ही पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं । जिसके तहत दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को एक आरोपी विट्ठल किरार निवासी ग्राम झागर, को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । प्रकरण के शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही हैं । जिसके क्रम में दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर झागर चौकी पुलिस ने तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए एक और फरार आरोपी रूप सिंह उर्फ रूपा पुत्र विट्ठल किरार उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम झागर थाना धरनावदा जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया । प्रकरण में शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है ।

© 2017 Your Company. All Rights Reserved. Designed By WarpTheme