This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.



More inदेश  

देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय निर्वाचन आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी। भारतीय निर्वाचन आयोग के अनुसार असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होगा, तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे, जबकि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। सभी राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
आयोग के अनुसार पश्चिम बंगाल में मतदान दो चरणों में कराया जाएगा। पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल और दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी।
असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव एक चरण में कराया जाएगा। असम, केरल और पुडुचेरी की सभी सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं तमिलनाडु में 23 अप्रैल का मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव आयोग ने मतदान के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और अन्य चुनाव आयुक्तों ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। आयोग ने बताया कि इन राज्यों में चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान कराया जाएगा।
इन पांचों राज्यों में से चार राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल मई में समाप्त हो रहा है। वहीं केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की विधानसभा का कार्यकाल जून में पूरा होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए चुनाव कार्यक्रम तय किया गया है, ताकि तय समय सीमा के भीतर नई सरकार का गठन किया जा सके।
चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार सभी राज्यों के वोटों की गिनती 4 मई को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके साथ ही इन राज्यों में नई सरकारों के गठन का रास्ता साफ हो जाएगा।

इंदौर। मैरिड गार्डन में लाखों रुपये की चोरी की घटना सामने आई है। एक बच्चा मेहमान बनकर शादी में शामिल हुआ और रुपयों से भरा बैग लेकर रफूचक्कर हो गया। बाणगंगा पुलिस ने उसका सीसीटीवी फुटेज भी निकाला है। घटना में राजगढ़ के कड़िया सांसी गिरोह के शामिल होने का अंदेशा है। घटना मिलन सुंदरम गार्डन (न्यू विजयनगर) की 12 मार्च की है। कॉलोनी में रहने वाले 67 वर्षीय हरीश कुमार झा द्वारा चोरी की रिपोर्ट लिखवाई गई है।
हरीश ने पुलिस को बताया कि बेटे इंद्रजीत झा की शादी थी। गार्डन दो दिन के लिए बुक किया गया था। 12 मार्च को रिसेप्शन का कार्यक्रम रखा गया था। ग्रे रंग के एक बैग में 4 लाख 80 हजार रुपये कैश, एटीएम, पर्स रखे हुए थे। रुपये कैटरिंग व टेंट वाले को देने के लिए थे। कार्यक्रम के दौरान दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर थे। सभी लोग मेहमानों के साथ फोटोग्राफी करवा रहे थे। इसी दौरान एक बच्चा स्टेज पर आया और रुपयों से भरा बैग लेकर चला गया। काफी देर बाद बैग चोरी होने की जानकारी लगी। शनिवार को मामले की शिकायत की और पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। सीसीटीवी फुटेज में एक बच्चा नजर आ गया है।
सूने मकान से 4 लाख के आभूषण और नकदी चोरी
बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक अन्य वारदात सूने मकान में हुई है। चोर लाखों रुपये कीमती आभूषण और नकदी चुरा कर ले गए हैं। पुलिस के अनुसार कालिंदी गोल्ड सिटी निवासी किशन पुत्र अनिल सिंह भदौरिया द्वारा रिपोर्ट की गई है। किशन ने पुलिस को बताया कि चोर सोने के झुमके, अंगूठियां, पायल, 45 हजार कैश सहित करीब 4 लाख रुपये का सामान ले गए हैं।

भोपाल। गैस सिलेंडर की किल्लतों के बीच मध्य प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि बड़े आयोजन से बचे। कम लोगों के आयोजन करें ताकि गैस सिलेंडर का इस्तेमाल कम हो। वहीं उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि गैस की किल्लत नहीं है।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मध्य प्रदेश की जनता से बड़े आयोजनों से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 500, 1000, 5000 के आयोजन न करें कम लोगों के आयोजन करें, ताकि गैस सिलेंडर बचे। गोविंद राजपूत ने बताया कि ईरान से गैस आ चुकी है। प्रदेश में कहीं कोई किल्लत नहीं है। वहीं उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भी हमला बोला हैं। खाद्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता भ्रम फैला रहै है कि पेट्रोल डीजल की किल्लत है, जबकि ऐसा नहीं है।
आपको बता दें कि खाद्य मंत्री के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव रश्मि अरुण शमी ने मंत्रालय मे वरिष्ठ अधिकारियों और ऑइल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने घरेलू उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने, एजेंसियों के माध्यम से वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव ने ऑइल कंपनी के प्रतिनिधियों को मध्य प्रदेश के सभी जिलों में एलपीजी गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया हैं।

गुना। अंधविश्वास और झाड़-फूंक के चक्कर में कई बार सर्पदंश के मामले गंभीर हो जाते हैं, लेकिन गुना जिले के बमोरी क्षेत्र के एक युवा किसान को परिजनों ने समय पर इलाज कराकर जागरुकता दिखाई। जहरीले सर्प के काटने के बाद परिजनों ने बिना समय गंवाए उसे अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच गई। सांप किसान की शर्ट में घुस गया था और उसने किसान को कई बार काटा था।
बमोरी क्षेत्र के ग्राम अंबाराम चक फतेहगढ़ निवासी 26 वर्षीय किसान राधेश्याम भील हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई कराकर शाम करीब 7 बजे घर में आए थे। इसी दौरान एक जहरीला सर्प उनकी शर्ट के अंदर घुस गया और उन्हें दो-तीन जगह काट लिया। राधेश्याम ने तुरंत शर्ट के बटन तोड़कर सर्प को बाहर निकाला। शुरुआत में दांतों के मामूली निशान देखकर उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया और रात करीब 9 बजे भोजन कर सो गए। लेकिन रात करीब 10:30 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। यह देखकर परिजन घबरा गए।
राधेश्याम की हालत बिगड़ता देख परिजनों ने तुरंत एंबेलेंस को फोन किया। हालांकि एंबुलेंस के पहुंचने में समय लग रहा था, इसलिए परिजनों ने सूझबूझ दिखाते हुए राधेश्याम को निजी वाहन में बैठाकर जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया। समय पर इलाज मिलने से राधेश्याम की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। राधेश्याम और उनके परिजनों ने बताया कि यदि वे झाड़-फूंक या तंत्र मंत्र के चक्कर में पड़ते और अस्पताल पहुंचने में देरी करते, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। डॉक्टरों का भी कहना है कि सर्पदंश के मामलों में शुरुआती एक-दो घंटे बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। समय पर अस्पताल पहुंचने से ही मरीज की जान बचाई जा सकती है।
---------------------------
आदिवासी परिवारों को नि:शुल्‍क गैस कनेक्‍शन - पाण्‍डे
गुना। गुना “विश्‍व उपभोक्‍ता दिवस”के संबंध में म्‍याना, गुना में प्रदर्शनी व संगोष्ठी आयोजित की गई। सर्वप्रथम खाद्य विभाग द्वारा कार्यक्रम में, केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना सांसद ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया द्वारा पांच आदिवासी सामुदाय की महिलाओं को नि:शुल्‍क उज्‍जवला गैस कनेक्‍शन प्रदाय किये गये। जिला आपूर्ति अधिकारी, अवधेश पाण्‍डे द्वारा बताया गया कि जिले के समस्‍त आदिवासी परिवारों को नि:शुल्‍क गैस कनेक्‍शन प्रदाय किये जा रहे हैं एवं गुना जिले में एलपीजी की कोई कमी नहीं है।
सभी उपभोक्‍ताओं को जिनकी बुकिंग गैस एजेंसियों पर की गई है उन्‍हें होम डिलीवरी के माध्‍यम से घर-घर सिलेंडर पँहुचाने की व्‍यवस्‍था की गई है। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा खाद्य सुरक्षा विभाग को मिलावट संबंधी मामलों में सक्‍त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। उनके द्वारा कहा गया कि यदि उपभोक्‍ता कानूनी तरीके से खरीदारी करता है और यदि ठगा जाता है। तो प्रशासन उसकी हर संभव मदद करेगा।
कार्यक्रम में विश्‍व उपभोक्‍ता दिवस पर खाद्य विभाग गुना द्वारा उपभोक्‍ता सेवा केन्‍द्र के माध्‍यम से शिकायतों का निरावरण किया गया। जिसमें उपभोक्‍ताओं से संबंधित नवीन पात्रता पर्ची, डुपलीकेट पात्रता पर्ची, नाम सुधार, नाम हटाना, नाम जोडना, पर्ची में पता परिवर्तन, राशन नहीं मिलने, एफपीएस नहीं खुलने, गैस रिफिलिंग, उपार्जन भुगतान, किसान पंजीयन आदि के संबंध में जानकारियॉं दी गइ। कार्यक्रम अंतर्गत महिला एवं विकास विभाग, गैस एजेंसी संचालक, डाक विभाग, एलआईसी, खाद्य सुरक्षा एवं प्रशासन, नापतौल विभाग, द्वारा अपने-अपने स्‍टॉल लगाये जाकर विभागीय योजनाओं के बारे में प्रदर्शनी आयोजित की गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री नवीन जैन द्वारा खाद्य सुरक्षा मानकों, खाद्य पदार्थों की लेवलिंग, प्रचार-प्रसार एवं त्रुटिपूर्ण व्‍यापार करने पर शासन द्वारा लागू प्रावधानों के संबंध में महत्‍वपूर्ण जानकारी दी गई। इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सेल्‍स ऑफिसर श्री मनोज शर्मा द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों में मिलावट की पहचान करने, फाईबर एलपीजी सिलेंडर की विशेषताओं के बारे में अवगत कराया गया।
नापतौल निरीक्षण श्री एल.सी. खाण्‍डवी द्वारा बताया गया कि किस प्रकार तौल काँटों का सत्‍यापन कराया जाने से नापतौल के समय होने वाली गडवडियों से
बचा जा सकता है। साथ ही डाक विभाग से श्री ओमप्रकाश श्रोत्रीय एवं डाक विस्‍तार अधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्तमान में डाक विभाग केवल पत्र भेजने का कार्य ही नहीं करता बल्कि अन्‍य नागरिक सेवाऍं जैसे बीमा, बैंकिंग, आधार सेवा आदि में भी म‍हत्‍वपूर्ण कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में बडी संख्‍या में उपभोक्‍ताओं द्वारा अधिकारों के संबंध में जानकारी प्राप्‍त की गई तथा उनकी समस्‍याओं का निदान किया गया।
उक्‍त कार्यक्रम में आशीष कुमार चतुर्वेदी, शिवराम सिंह कुशवाह, श्रीमती वर्षा बडोनिया, कनिष्‍ठ आपूर्ति अधिकारी, एवं विक्‍की व ब्रजनारायण, ब्रजेश बाबू, एवं गंगाराम उपस्थित रहे।

देश

देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय निर्वाचन आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी। भारतीय निर्वाचन आयोग के अनुसार असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होगा, तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे, जबकि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। सभी राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।आयोग के अनुसार पश्चिम बंगाल में मतदान...
More inदेश  

राज्य-शहर

भोपाल। गैस सिलेंडर की किल्लतों के बीच मध्य प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि बड़े आयोजन से बचे। कम लोगों के आयोजन करें ताकि गैस सिलेंडर का इस्तेमाल कम हो। वहीं उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि गैस की किल्लत नहीं है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मध्य प्रदेश की जनता से बड़े आयोजनों से बचने की अपील की...

अपराध

इंदौर। मैरिड गार्डन में लाखों रुपये की चोरी की घटना सामने आई है। एक बच्चा मेहमान बनकर शादी में शामिल हुआ और रुपयों से भरा बैग लेकर रफूचक्कर हो गया। बाणगंगा पुलिस ने उसका सीसीटीवी फुटेज भी निकाला है। घटना में राजगढ़ के कड़िया सांसी गिरोह के शामिल होने का अंदेशा है। घटना मिलन सुंदरम गार्डन (न्यू विजयनगर) की 12 मार्च की है। कॉलोनी में रहने वाले 67 वर्षीय हरीश कुमार झा द्वारा चोरी की रिपोर्ट लिखवाई गई है।हरीश ने पुलिस को बताया कि बेटे इंद्रजीत झा...
More inअपराध  

गुना

गुना। अंधविश्वास और झाड़-फूंक के चक्कर में कई बार सर्पदंश के मामले गंभीर हो जाते हैं, लेकिन गुना जिले के बमोरी क्षेत्र के एक युवा किसान को परिजनों ने समय पर इलाज कराकर जागरुकता दिखाई। जहरीले सर्प के काटने के बाद परिजनों ने बिना समय गंवाए उसे अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच गई। सांप किसान की शर्ट में घुस गया था और उसने किसान को कई बार काटा था।बमोरी क्षेत्र के ग्राम अंबाराम चक फतेहगढ़ निवासी 26 वर्षीय किसान राधेश्याम भील हार्वेस्टर से गेहूं...
More inगुना  

फोटो गैलरी

  • P001.jpg
  • P002.jpg
  • P003.jpg
  • P004.jpg
  • P005.jpg
  • P006.jpg
  • P007.jpg